By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DehradunJhandaMela : श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक देखने उमड़ी भीड़
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > DehradunJhandaMela : श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक देखने उमड़ी भीड़
देहरादून

DehradunJhandaMela : श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक देखने उमड़ी भीड़

श्री झण्डे जी पर लगा दूनवासियों का तांता.

admin
Last updated: 2026/03/16 at 10:47 AM
admin
Share
4 Min Read
DehradunJhandaMela
DehradunJhandaMela : श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक देखने उमड़ी भीड़
SHARE
Highlights
  • भारी संख्या में माथा टेकने पहुंच रहे श्रद्धालु.
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान किया.
  • श्री झण्डे जी महोत्सव के अवसर पर लगा विशाल बाजार इन दिनों दूनवासियों से गुलजार है.

DehradunJhandaMela : श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक देखने उमड़ी भीड़ :- श्री दरबार साहिब परिसर में 8 मार्च को श्री झण्डे जी के आरोहण के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक श्री झण्डे जी महोत्सव इन दिनों उत्कर्ष पर है। देश-विदेश से आई संगतें श्री झण्डे जी आरोहण का साक्षी बनने के बाद अपने-अपने गृहक्षेत्रों को लौट चुकी हैं, लेकिन अब देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं व संगतों का तांता लगातार श्री दरबार साहिब की ओर बढ़ रहा है।

श्रद्धालु बड़ी आस्था के साथ श्री झण्डे जी व दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और मेले की रौनक को और भी बढ़ा रहे हैं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
8 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के बाद 15 मार्च को पहला रविवार होने के कारण मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अवकाश का दिन होने से सुबह से ही दरबार साहिब परिसर और मेला स्थल पर चहल-पहल बनी रही। शनिवार को भी दून व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज पहुंचे और श्री झण्डे जी पर शीश नवाकर अपनी मनौतियां मांगीं।

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान किया और श्री झण्डे जी मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय जी महाराज की कृपा से हर भक्त की झोली भरती है और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

श्री झण्डे जी महोत्सव के अवसर पर लगा विशाल बाजार इन दिनों दूनवासियों से गुलजार है। मेले में दूर-दराज से आए व्यापारियों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। रंग-बिरंगी दुकानों, पारंपरिक सामान, खिलौनों, मिठाइयों और घरेलू वस्तुओं की खरीदारी करते हुए लोग मेले का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से मेला स्थल पर इतनी भीड़ उमड़ रही है कि वहां तिल रखने की भी जगह नहीं बच रही।मेले में लगे विभिन्न झूले और मनोरंजन के साधन बच्चों व युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। झूलों की रौनक और बच्चों की खिलखिलाहट पूरे मेले के वातावरण को जीवंत बना रही है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
वहीं श्री दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर की सुंदरता भी इन दिनों देखते ही बन रही है। आकर्षक विद्युत सज्जा और रोशनी से जगमगाता सरोवर रात के समय अद्भुत और मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। सरोवर के चारों ओर श्रद्धालु ठहरकर इस दिव्य आभा को निहारते नजर आते हैं।

बड़ी संख्या में लोग यहां परिवार और मित्रों के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं। शाम ढलते ही मेला स्थल पर रौनक और भी बढ़ जाती है। श्रद्धालु दर्शन के साथ-साथ मेले की चहल-पहल और बाजार की रौनक का आनंद लेते हुए दिखाई देते हैं। आस्था, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सजा यह ऐतिहासिक मेला दूनवासियों और बाहर से आए आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

You Might Also Like

OfficeWorkBoneDamage : ऑफिस आपकी हड्डियों को कर रहा बीमार

GestationalDiabetes : जेस्टेशनल डायबिटीज क्या है ? जानिए बचाव के तरीके

TanakpurWeddingDestination : आकर्षक वेडिंग डेस्टिनेशन बनेगा टनकपुर – धामी

ChampawatHealthGift : चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

ParkingProjects : पहाड़ों में पार्किंग से खत्म होगा जाम का झाम !

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #MahantDevendraDas, #ShriGuruRamRai, AsthaKaSailab, DarbarSahibTaanta, DehradunJhandaMela, DehradunMelaRaunak, HistoricJhandeJiFestival, JhandaMelaViral, JhandeJiCrowd, JhandeJiDarshan, JhandeJiMelaBazaar, JhandeJiRidesFun, JhandeJiSarovarLights, khojinarad, ShraddaluBhariBhidi, ShriJhandeJiMahotsav

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 16, 2026 March 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandFestival UttarakhandFestival : फूलदेई: उत्तराखंड की एक अनोखी लोकपरंपरा
Next Article Uttarakhandpride Uttarakhandpride : यूपीएससी में बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान :मुख्यमंत्री

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

OfficeWorkBoneDamage
OfficeWorkBoneDamage : ऑफिस आपकी हड्डियों को कर रहा बीमार
रेसिपी March 16, 2026
GestationalDiabetes
GestationalDiabetes : जेस्टेशनल डायबिटीज क्या है ? जानिए बचाव के तरीके
खोजी नारद कहिंन March 16, 2026
TanakpurWeddingDestination
TanakpurWeddingDestination : आकर्षक वेडिंग डेस्टिनेशन बनेगा टनकपुर – धामी
उत्तराखण्ड March 16, 2026
ChampawatHealthGift
ChampawatHealthGift : चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात
उत्तराखण्ड March 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?