By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश 1
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: द्रौपदी मुर्मू की जीत में विधायकों की क्रॉस वोटिंग की बड़ी भूमिका, जानें झारखंड-छत्तीसगढ़ का हाल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • बॉलीवुड
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > India > द्रौपदी मुर्मू की जीत में विधायकों की क्रॉस वोटिंग की बड़ी भूमिका, जानें झारखंड-छत्तीसगढ़ का हाल
India

द्रौपदी मुर्मू की जीत में विधायकों की क्रॉस वोटिंग की बड़ी भूमिका, जानें झारखंड-छत्तीसगढ़ का हाल

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
4 Min Read
draupadi murmu
draupadi murmu
SHARE

देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू के देश का 15वां राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी. इस बीच खबर आ रही है कि विभिन्न राज्यों के कई विधायकों ने अपने दलों के रुख के विपरीत जाकर राष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया और उन्हें विपक्षी खेमे के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को पराजित करने में मदद की.

Contents
क्रॉस वोटिंग ने किया खेलसोनिया और राहुल ने मुर्मू को बधाई दीद्रौपदी मुर्मू ने 64 फीसदी से अधिक मतों से राष्ट्रपति चुनाव जीताप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई

क्रॉस वोटिंग ने किया खेल

भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने दावा किया कि 125 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. मतगणना में भी सामने आया है कि मुर्मू को 17 सांसदों की क्रॉस वोटिंग का लाभ मिला. असम, झारखंड और मध्यप्रदेश के विपक्षी दलों के विधायकों की अच्छी खासी संख्या ने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया. माना जा रहा है कि असम के 22 और मध्य प्रदेश के 20 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. बिहार और छत्तीसगढ़ के छह-छह, गोवा के चार और गुजरात के 10 विधायकों ने भी क्रॉस वोटिंग की होगी.

सोनिया और राहुल ने मुर्मू को बधाई दी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने द्रौपदी मुर्मू के देश की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी. सोनिया ने एक बयान में कहा कि मैं निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई और शुभकामनायें देती हूं. मैं उनसे जल्द ही मुलाकात करने की उत्सुक हूं. राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि द्रौपदी मुर्मू जी को भारत का 15वां राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं..आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को पराजित किया है, और वह देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी.

द्रौपदी मुर्मू ने 64 फीसदी से अधिक मतों से राष्ट्रपति चुनाव जीता

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कुल 6,76,803 मतों के साथ जीत दर्ज की. उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को कुल 3,80,177 वोट मिले. चौथे चरण की मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी पी. सी. मोदी ने मुर्मू के 64.03 फीसदी मतों के साथ चुनाव जीतने की आधिकारिक घोषणा की. सिन्हा को कुल वैध मतों के 36 फीसदी वोट मिले. मुर्मू को 540 सांसदों सहित कुल 2824 मतदाताओं के वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सिन्हा को 208 सांसदों सहित 1,877 मतदाताओं के वोट मिले.

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर मुर्मू को बधाई दी और कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से से ताल्लुक रखने वाली एक आदिवासी समुदाय में जन्मी नेता को राष्ट्रपति निर्वाचित कर भारत ने इतिहास रच दिया है. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू की “प्रभावशाली” जीत पर उन्हें बधाई दी और कहा कि उनकी विजय भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है.

 

 

 

You Might Also Like

हे प्रभू ! आधी रात -डंडों से पिटाई की खूनी रस्म

दुनिया की टॉप 3 खुफिया एजेंसियां

ब्रम्होस और आकाश मिसाइल स्कूलों में पढ़ेंगे बच्चे

पहली बार स्वर्ण मंदिर में तैनात होंगे एयर डिफेंस गन

भारतीय सेना को भेड़, बकरी देंगे किसान !

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 July 22, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article up (2) योगी कैबिनेट से इस्तीफे का ऐलान करने वाले दिनेश खटीक का संघ से भी रहा है जुड़ाव, जानिए भाजपा के लिए क्यों हैं अहम
Next Article narendramodi 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को करे मजबूत, PM मोदी की अपील

Advt.

Sound Stars UK

Latest News

‘लाफिंग डव’
उत्तराखंड में कहाँ उड़ रहे हैं ‘लाफिंग डव’ ?
UTTARAKHAND BREAKING May 22, 2025
हे प्रभू ! आधी रात -डंडों से पिटाई की खूनी रस्म
हे प्रभू ! आधी रात -डंडों से पिटाई की खूनी रस्म
Uncategorized May 22, 2025
IAS टॉपर
साड़ी के सवाल का जवाब देकर श्रेठा बनी IAS टॉपर
उत्तराखण्ड May 22, 2025
दून-पांवटा साहिब हाईवे
दून-पांवटा साहिब हाईवे , जानिए खूबियां और फायदे
Dehradun Breaking May 22, 2025
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • उत्तरप्रदेश
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Address: Rajpur Road, Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?