By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: कोविड-19 – स्वास्थ्य विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > कोविड-19 – स्वास्थ्य विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की
उत्तराखण्ड

कोविड-19 – स्वास्थ्य विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की

"फिर डराने लगा कोविड-19! स्वास्थ्य विभाग ने जारी की नई चेतावनी"

admin
Last updated: 2025/06/05 at 6:33 AM
admin
Share
4 Min Read
कोविड-19 - स्वास्थ्य विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की
कोविड-19 - स्वास्थ्य विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की
SHARE
Highlights
  • "कोविड अलर्ट: एडवाइजरी जारी"
  • "फिर लौट आया कोरोना का कहर! सरकार की एडवाइजरी ने मचाई सनसनी"

कोविड-19 – स्वास्थ्य विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की : कोविड-19 से संभावित जोखिमों से बचाव और सतर्कता के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार यह विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत सभी जिलों में निगरानी तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने, अस्पतालों में आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा संक्रमण से बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि “राज्य में फिलहाल कोविड को लेकर स्थिति पूरी तरह सामान्य है, लेकिन किसी भी संभावित जोखिम के लिए हमें पूरी तरह तैयार रहना होगा।” इसी क्रम में प्रदेशभर में स्वास्थ्य सुविधाओं, उपकरणों और मानव संसाधनों को सक्रिय मोड में रखा गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर किसी खतरे की स्थिति घोषित नहीं की गई है, न ही कोई नया वेरिएंट सक्रिय रूप से फैल रहा है।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि ऑक्सीजन, दवा और उपकरण पर्याप्त मात्रा में हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलाधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को यह निर्देशित किया गया है कि अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। ऑक्सीजन सप्लाई, जरूरी दवाएं और उपकरण जैसे वेंटिलेटर, BiPAP मशीनें, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और PSA ऑक्सीजन संयंत्र पूरी तरह कार्यशील स्थिति में रहें।

निगरानी प्रणाली को और अधिक मजबूत करने के निर्देश भी दिए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि इसके तहत इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण (ILI), गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) और कोविड के मामलों की अनिवार्य रिपोर्टिंग की जाए। सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाएं और लैब्स प्रतिदिन IHIP पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करें। ICMR के कोविड-19 परीक्षण दिशा-निर्देशों के अनुसार जांच कराई जाए। SARI और ILI मामलों की संख्या बढ़ाई जाए और सभी SARI मामलों की जांच अनिवार्य रूप से हो।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि कोविड पॉजिटिव सभी सैंपल को WGS (Whole Genome Sequencing) हेतु भेजा जाए ताकि संभावित नए वेरिएंट की समय रहते पहचान हो सके। कोविड प्रबंधन में लगे स्टाफ के लिए रिफ्रेशर ट्रेनिंग कराई जाए और राज्य को प्रतिदिन स्थिति की रिपोर्ट भेजी जाए। स्वास्थ्य सचिव ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें, जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। सतर्कता और सहयोग से ही हम भविष्य में भी कोविड जैसी बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 से जुड़ी सभी मीडिया समन्वय गतिविधियों के लिए राज्य स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति की है। डाॅ. पंकज कुमार सिंह, सहायक निदेशक (आईडीएसपी-राज्य सर्विलांस अधिकारी) को कोविड-19 मीडिया समन्वय हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उनकी सहायता के लिए डाॅ. सौरभ सिंह, सहायक निदेशक (आईडीएसपी, एनएचएम) को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस कार्य के लिए दोनों अधिकारियों को किसी प्रकार का अतिरिक्त भत्ता देय नहीं होगा। विभागीय स्तर पर निर्देशित किया गया है कि उक्त आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

You Might Also Like

UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि

HaridwarVisit : गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार कार्यक्रम की समीक्षा

Holi2026 : मुख्यमंत्री ने होली खेलकर खुशियाँ साझा की

IITRoorkeeWins : IIT रुड़़की 13 श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर बना अव्वल

NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन

TAGGED: #BoosterDose, #CoronaAlert, #CoronaNews, #CoronaPrecautions, #CoronaUpdate, #CoronavirusIndia, #CoronaVirusUpdate, #COVID19, #Covid2025, #CovidAdvisory, #CovidAwareness, #COVIDCare, #CovidCases, #CovidHotspots, #CovidIndia, #CovidNews2025, #COVIDOutbreak, #CovidPrecaution2025, #CovidPrevention, #CovidProtection, #CovidProtocol, #CovidSafety, #CovidSurge, #CovidSymptoms, #CovidTesting, #CovidVariant, #CovidWatch, #CovidWave, #DiseasePrevention, #DrRajeshKumar, #EmergencyAlert, #GovernmentAdvisory, #HealthAlert, #HealthcareIndia, #HealthCrisis, #HealthDepartment, #HealthWarning, #LatestCovidUpdate, #MaskUp, #MedicalAlert, #narendra modi, #NewCovidGuidelines, #PandemicUpdate, #PublicHealth, #SanitizeHands, #SocialDistancing, #StayHealthy, #StayProtected, #StaySafe, #VaccinationAlert, #VirusAlert, #WearMask, dehradun, dr dhan singh rawat, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 5, 2025 June 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 'पसंदीदा औरत' का विज्ञान क्या है  ‘पसंदीदा औरत’ का विज्ञान क्या है ?
Next Article 1 मार्च 2027 से शुरू होगी जनगणना 1 मार्च 2027 से शुरू होगी जनगणना

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandNews
UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि
उत्तराखण्ड March 2, 2026
HoliGujiya
HoliGujiya : होली की गुझिया भारत की है या विदेशी ?
अंतराष्ट्रीय March 2, 2026
HealthFormula
HealthFormula : 40+ हेल्थ फार्मूला ! बदलें अपनी लाइफस्टाइल
खोजी नारद कहिंन March 2, 2026
JapanCoffinTrend
JapanCoffinTrend : ये क्या है…! ताबूत के अंदर मेडिटेशन
Uncategorized March 2, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?