By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: आज 5 अगस्त देश दुनिया की 10 सबसे बड़ी खबरें
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > आज 5 अगस्त देश दुनिया की 10 सबसे बड़ी खबरें
राष्ट्रीय

आज 5 अगस्त देश दुनिया की 10 सबसे बड़ी खबरें

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:40 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : देहरादून में हो रही भारी बारिश के बाद अब कुछ राहत मिली है। हालांकि रविवार को भी आंशिक बादल मंडराते रहे और धूप की आंख-मिचौली भी जारी रही। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून और नैनीताल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Contents
रोहिग्यों को शह देने वालो के खिलाफ हो कठोर कार्रवाईहाई प्रोफाइल मामले में कोतवाली में हुआ समझौतापांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर आज SC में होगी सुनवाईवायनाड में बचाव अभियान सातवें दिन भी जारीशेयर बाजार में हाहाकारकरंट लगने से एक साथ नौ लोगों की मौतभारत के स्टार खिलाड़ी पर लगा बैन

रोहिग्यों को शह देने वालो के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई

उत्तराखंड में रोहिंग्यों को शरण देने वालों के खिलाफ ग्राम प्रधान पार्षद व जनप्रतिनिधियों ने सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश संयोजक व संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने कहा उत्तराखंड राज्य की बदल रही जनसांख्यिकी भविष्य के लिए खतरे का संदेश है। मंच उत्तराखंड में रोहिंग्याओं के अवैध रूप से आधार राशन व वोटर कार्ड बनने की जांच की मांग काफी समय से कर रहा है।

हाई प्रोफाइल मामले में कोतवाली में हुआ समझौता

कोतवाली में दो दिन से चल रहा हाई प्रोफाइल मामला रविवार को काफी जद्दोजहद के बाद समझौते पर समाप्त हो गया। वहीं कोतवाली के बाहर निकलते ही समर्थकों में जमकर जूते चप्पल भी चले।

पांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

केदारनाथ धाम से यात्रियों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के पांचवे दिन मौसम साफ होने से हेलिकॉप्टर की मदद से यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है। रविवार को लगभग 1100 लोगों का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया गया। वहीं सेना ने भी अब कमान संभाल ली है। पैदल मार्ग पर आम लोगों को खोजने के लिए स्निफर डाँग भेजे गए हैं।

सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर आज SC में होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज AAP नेता व दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। सिसोदिया भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पिछले करीब 16 महीनों से जेल में बंद हैं। वहीं पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई और ईडी की ओर पेश अतिरिक्त सालिसिटर जनरल एसवी राजू ने सिसोदिया की दलीलों पर आपत्तियां भी जताई थीं।

वायनाड में बचाव अभियान सातवें दिन भी जारी

वायनाड में भूस्खलन के बाद से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच वायनाड के प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत अभियान सोमवार को लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। 2 अगस्त तक मरने वालों की संख्या तीन सो सतासी हो गई है। रविवार तक 220 शव बरामद किए जा चुके हैं और 180 लोग अभी भी लापता हैं।

शेयर बाजार में हाहाकार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1600 अंकों से अधिक फिसल गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी बिकवाली के बाद कमजोर होकर 24200 के नीचे पहुंच गया। शुरुआती काराबार के दौरान टाइटन के शेयरों में 9% तक की गिरावट दिखी।

करंट लगने से एक साथ नौ लोगों की मौत

राजधानी से सटे वैशाली जिले में करंट की चपेट में आने से नौ लोगों की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि 11 हजार वोल्ट के तार में डीजे के सटने के बाद यह हादसा हुआ है।

भारत के स्टार खिलाड़ी पर लगा बैन

भारतीय हॉकी टीम के स्टार डिफेंडर अमित रोहिदास को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में रेड कार्ड मिलने के कारण एक मैच के लिए बैन कर दिया गया है और वह जर्मनी के खिलाफ मंगलवार को होने वाले ओलंपिक सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे. इसका मतलब है कि इस अहम मैच के लिए भारत के केवल 15 खिलाड़ी ही उपलब्ध रहेंगे जो 8 बार के ओलंपिक चैंपियन के लिए करारा झटका है.

You Might Also Like

ChaitraNavratri2026 : हिंदू नव वर्ष (नव संवत्सर): सृष्टि की शुरुआत से नई उम्मीदों तक

LPGShortage : सिलेंडर नहीं मिला तो 10 जुगाड़ आएंगे काम

ChaitraNavratri2026 : चैत्र नवरात्रि 2026 पूजा विधि सहित पूरी डिटेल

JharkhandNews : रसगुल्ला खाते ही बन गई आफत, हो गई मौत

LPGBlackmarket : कन्ट्रोलरूम से गैस वितरण, आपूर्ति की सख्त मॉनिटिरिंग

TAGGED: anurag, anuragarchowaserial, breakingnews, khojinarad, news, RahulGandhi, rahulgandhispeech, vairalvideo. trendingpost

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 August 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हेल्दी रहने के लिए रोजाना कितना पानी पीना चाहिए? जानें पानी पीने के क्या हैं फायदे
Next Article देश की बढ़ी शान,,राष्ट्रपति को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ChaitraNavratri2026
ChaitraNavratri2026 : हिंदू नव वर्ष (नव संवत्सर): सृष्टि की शुरुआत से नई उम्मीदों तक
राष्ट्रीय March 18, 2026
LPGShortage
LPGShortage : सिलेंडर नहीं मिला तो 10 जुगाड़ आएंगे काम
तत्काल प्रभाव March 18, 2026
ChaitraNavratri2026
ChaitraNavratri2026 : चैत्र नवरात्रि 2026 पूजा विधि सहित पूरी डिटेल
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 18, 2026
JharkhandNews
JharkhandNews : रसगुल्ला खाते ही बन गई आफत, हो गई मौत
तत्काल प्रभाव March 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?