GasShortageIndia : लकड़ी पर खाना पकाओ – बीजेपी मंत्री का ऑफर :- देश भर में एक खबर टॉप पर ट्रेंड कर रही है और वो है गैस की किल्लत ….. ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से भारत देश समेत तमाम देशों में गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है. जिसके चलते भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय ने अस्पताल, छात्रावास और स्कूलों को छोड़कर बाकी कमर्शियल गैस कनेक्शन धारकों को गैस की सप्लाई बंद कर दी है. जिसके चलते व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. उत्तराखंड में मौजूद कमर्शियल प्रतिष्ठानों में भी यही स्थिति नजर आ रही है. प्रतिष्ठानों की समस्याओं को देखते हुए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को जलाऊ लकड़ी उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया है, तो वहीं तमाम खाद्य प्रतिष्ठान इस बात पर जोर दे रहे हैं कि वो लकड़ी का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
पहले पढ़िए क्या कहते हैं वनमंत्री उनियाल
“इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है, लेकिन आने वाले समय में गैस की सप्लाई सुचारू हो जाएगी. फिलहाल, भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह से तैयार है और जलाऊ लकड़ी किस तरह से कमर्शियल यूज में लाई जा सके, इसके लिए व्यवस्था कर रहे हैं. वन विभाग को इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं कि वन निगम के जरिए कमर्शियल संस्थाओं को लकड़ी किस तरह से सप्लाई कर सके, इस पर कार्रवाई कर रहे हैं.”- सुबोध उनियाल, वन मंत्री
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
देहरादून के व्यावसायियों का कहना है कि सिलेंडर उपलब्ध न होने से उनके कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है और आर्थिक तंगी की स्थिति बन रही है. कई व्यापारियों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें अपनी दुकानों को बंद करने की नौबत आ सकती है. दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष और राष्ट्रीय व्यापारिक कल्याण बोर्ड उत्तराखंड के सदस्य पंकज मैंसोन ने होटल रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों से अपील की है कि फिलहाल जितना संभव हो कम से कम गैस सिलेंडर का उपयोग करें और वैकल्पिक रूप से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दें।

