Conjuring: Last Rites ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर हंगामा :- जहां एक तरफ बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्में जैसे बागी फोर और बंगाल फाइल्स सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई हैं, वहीं हॉलीवुड की सुपरहिट हॉरर फ्रेंचाइजी द कोन्जूरिंग की नई फिल्म द कोन्जूरिंग लास्ट राइट्स ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही गर्दा उडा दिया है, फिल्म ने सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी तहलका मचा दिया है, दर्शकों की भीड और टिकट खिडकी पर लंबी लाइनों ने साफ कर दिया है कि डर का यह नया रूप लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा
तीन दिन में 50 करोड का आंकडा पार, रिलीज़ के पहले ही दिन इस फिल्म ने किया सत्रह दशमलव पाँच करोड का नेट कलेक्शन, और फिर शनिवार और रविवार को भी दर्शकों का रिस्पॉन्स ज़बरदस्त रहा, तीन दिनों के अंदर फिल्म ने पचास दशमलव पाँच शून्य करोड का आंकडा पार कर लिया है, ये इस बात का सबूत है कि ये फिल्म भारत में अब तक की सबसे तेज़ कमाई करने वाली हॉलीवुड हॉरर फिल्म बन गई है, बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोडा, इसी हफ्ते रिलीज़ हुई कई बॉलीवुड फिल्मों में से टाइगर श्रॉफ की बागी फोर भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है।
जहां बॉलीवुड फिल्में अपने स्टार पावर पर टिकने की कोशिश कर रही हैं, वहीं हॉलीवुड की ये हॉरर फिल्म कंटेंट और क्वालिटी से बाज़ी मार रही है, फिल्म की कहानी और क्यों पसंद आ रही है, द कोन्जूरिंग लास्ट राइट्स का निर्देशन किया है माइकल शावेज़ ने, और इसमें वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन जैसे टैलेंटेड कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं, फिल्म की कहानी, सिनेमाटोग्राफी और हॉरर एलिमेंट्स ने दर्शकों को सीट से चिपका दिया है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- उत्तराखंड में बारिश बनी आफत! रेड अलर्ट जारी
डर के साथ साथ इमोशनल कनेक्ट और थ्रिल भी भरपूर है, जो इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है, क्या बॉलीवुड को चिंता करनी चाहिए, इस फिल्म की अपार सफलता ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्या अब भारतीय दर्शक सिर्फ स्टार्स नहीं, बल्कि कंटेंट को ज़्यादा अहमियत देने लगे हैं, बॉलीवुड को अब शायद अपनी स्ट्रैटेजी बदलने की जरूरत है, द कोन्जूरिंग लास्ट राइट्स ने बॉक्स ऑफिस पर जो कमाल दिखाया है, वो किसी चमत्कार से कम नहीं, अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो तैयार हो जाइए, डर का ये अनुभव आपको याद रह जाएगा।

