INDIA

26 जनवरी को जोगिंद्रनगर से शुरू होगा कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान: राहुल

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी संजय दत्त के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जो संदेश राहुल गांधी दे रहे हैं, उसे कांग्रेस इस अभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचाएगी।

कांग्रेस का यह अभियान वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।

अभियान से संगठन को मजबूती देगी कांग्रेस:

इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस गांव-गांव तक पहुंचेगी और संगठन को मजबूती देने का प्रयास करेगी।

2 माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत कांग्रेस नेता बूथ स्तर पर पहुंच कर मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे।

इस अभियान को लेकर कांग्रेस हाईकमान पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को उचित दिशा-निर्देश जारी कर चुका है।

ऐसे में देखना होगा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस का यह अभियान कितना सफल रहता है।

प्रियंका वाड्रा करेंगी शिरकत:

सूचना के अनुसार अभियान के अंत में प्रदेश की राजधानी शिमला में एक यात्रा निकाली जाएगी।

इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिरकत करेंगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस अभियान में प्रियंका वाड्रा की अहम भूमिका रहेगी और सभी राज्यों की राजधानी में निकाली जाने वाली यात्रा में वह नजर आएंगी।

घर-घर बांटा जाएगा राहुल गांधी का लिखित पत्र:

कांग्रेस 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलने वाले अभियान के माध्यम से हर घर तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

इस दौरान राहुल गांधी द्वारा लिखित एक पत्र और मोदी सरकार की विफलताओं पर तैयार की गई एक चार्जशीट को भी वितरित किया जाएगा।

इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरी रणनीति तैयार कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button