By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: कांग्रेस ने धामी सरकार के 3 साल पर दागे सवाल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > भांडा फोड़ > कांग्रेस ने धामी सरकार के 3 साल पर दागे सवाल
उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने धामी सरकार के 3 साल पर दागे सवाल

तीन साल बाद भी अधूरे वादे? कांग्रेस ने धामी सरकार की खोली पोल !

admin
Last updated: 2025/03/24 at 5:26 AM
admin
Share
5 Min Read
कांग्रेस ने दागे सवाल
कांग्रेस ने दागे सवाल
SHARE
Highlights
  • तीन साल और कांग्रेस के सवाल!
  • धामी सरकार पर कांग्रेस का हमला.
  • उत्तराखंड में सरकार की नाकामी उजागर?

कांग्रेस ने धामी सरकार के 3 साल पर दागे सवाल : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहां की ” 8 साल की नकारा सरकार नौकरी नारी पर करें प्रहार पूरे उत्तराखंड में मची है हाहाकार” । भाजपा  संगठन के लोगों ने महिलाओ पर प्रहार करने का काम किया है।चाहे आशाकर्मियों या आगनवाडी कर्मियो या अन्य विभागीय कर्मियों के रुप मे हो उन्हे खून के आंशू रुलाने का काम किया है। हमारी बहने ल्रगातार सड़कों पर उतरकर सरकार को जगाने का काम कर रही है मगर यह सरकार उनका दमन करने पर तुली हुई है। एक ओर सरकार महिला दिवस व अपनी सरकार के तीन वर्ष  के जश्न मना रही है वहीं रुद्रप्रयाग जनपद की केदारनाथ विधानसभा की रुद्रपुर ग्राम पंचायत गांव वालों की गौचर भूमि पर पिटकुल के उपसंस्थान को बनाने की जिद पर अडी हुई है। और वंहा इसके विरोघ में धरने पर बैठी हुई महिलाओं के साथ पुलिस प्रशासन अत्साचार करता है। उन पर लाठिया बरसाई जाती है व छिनाझपटी की जाती है।

महिलाओं का आरोप है कि पुलिस प्रशासन उन पर बरबर्ता के साथ साथ केस की धमकी भी दे रहा है। जो सरासर सरकारी तनाशाही का प्रत्यक्ष प्रमाण है। वहीं  उपनल कर्मियों को कोर्ट के आदेश आने के बाद भी सरकार इस मामले पर कोई निर्णय नही ले पाई है।उन्होने कहा कि  धामी सरकार के घोटालों की लम्बी लिस्ट है चाहे वह नोेेब में पेपर लीक का मामला हो या पटवारी पेपर लीक प्रकरण हो आने वाले समय में बीजेपी के नेताओं के  और घोटाले सामने आएंगे। कोविड के समय में ब्लड जांच के नाम पर जो भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों द्वारा किया गया उसको भाजपा सरकार ने मिट्टी में दफना दिया है ।

पूर्व मुख्यंमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य के 3 महत्वपूर्ण वर्षो में भाजपा शासन के दौरान राज्य के हर वर्ग चाहे वह युवा हो, किसान हो या मातृशक्ति व्यापारी या वृद्धजन हो सभी को भाजपा सरकार ने दोखा देने का काम किया है। कुल मिलाकर  भाजपा सरकार का पूर्व व वर्तमान मिलाकर  यह 8 वर्ष का कार्यकाल गंभीर निराशाजनक है सरकार ने लगातार जन आकांक्षा और जन भावना के साथ  खिलवाड़ किया है। राज्य के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग युवा आज हाथों में डिग्रीया लेकर भी बेरोजगार है। सरकार युवओं को रोजगार देने के मोर्च पर पूर्णरुप से विफल साबित हूई है। महिला सुरक्षा भगवान भरोसे है। किसानों को उनके हाल पर छोड दिया गया है। उद्धोग के नाम पर बडे-बडे आयोजन जरुर हूए मगर धरातल पर कुछ नही उतरा,हालत यह है कि राज्य में श्क्षिा और स्वास्थ जैसी मूलभूत सुविधाएं भी जर्जर हालात में है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा जिस विकास की बात करती है वह धरातल कभी नही उतरता है। विकास के नाम पर भाजपा के  भ्रष्टाचार ने जल, जंगल और जमीन तक को बेचने का काम किया है। सरकार भू कानून की बात करती है मगर भूकानून के नाम पर जनभावना की अंदेखी की गई है। सरकार ने घुमाफिरा कर भूमाफिया को संरक्षण देने का काम किया है। उधम सिंह नगर,  हरिद्वार और देहरादून में नदियों को बाहरी ठेकेदारों के हाथों में  सौंप दिया है बाहर के लोग आकर यहां पर अराजकता का माहौल बना रहे हैं शराब माफिया का कब्जा आज पूरे उत्तराखंड में हो गया है।  विभागीय बजट को खर्च करने तक की जिम्मेदारी सरकार पूरी नहीं कर  पा रही है। विकास के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। यशपाल आर्य ने कहा कि किसानों  की आय को दोगुना करने का वादा भाजपा सरकार ने किया था परंतु  वह वादा केवल वादा ही रह गया।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिह ने कहा कि  उत्तराखंड के लोगों को सरकार पर विश्वास था कि वह जनता के हित में काम करेगी  प्रदेश का विकास करेगी परंतु सरकार ने जनभावना के विपरीत आचरण किए है। आज प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है पेपर लीक मामले आए दिन सामने आते हैं परंतु सरकार इस पर कोई भी प्रभावी कार्यवाही नहीं कर सकी है। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरों टोलरेंस की बात करती  है लेकिन वह अपने संगठन के मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले को नहीं देखती हैं उस मामले को दबाने का प्रयास करती हैं। सत्ता में बैठे लोग प्रदेश में खुली लूट करने का काम कर रहे हैं।

You Might Also Like

PoliceSuspension : मुख्यमंत्री के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

PoliceParade : वर्दी में दृढता तथा व्यवहार में अनुशासन हो – SSP

PanchachuliAdventure : एडवेंचर चाहिए तो उत्तराखंड के पंचाचूली पर्वत आइये

NonHinduEntryBan : चार धाम मंदिर परिसर में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन

UPCLCAGReport : उत्तराखंड में बिजली वितरण पर कैग की बड़ी रिपोर्ट

TAGGED: #BJPFailures, #BJPPerformance, #BJPvsCongress, #BreakingNewsIndia, #CongressAllegations, #CongressAttack, #CongressBJPClash, #CongressOnDhami, #CongressQuestions, #CongressVsBJP, #DevelopmentOrFailure, #Dhami3Years, #DhamiGovernment, #DhamiGovtUnderFire, #DhamiLeadership, #DhamiVsCongress, #GovernmentPerformance, #inc uttarakhand, #narendra modi, #OppositionAttack, #PoliticalControversy, #PoliticalDebate, #PoliticalDebateIndia, #PoliticalDrama, #PoliticalShowdown, #PoliticsInUttarakhand, #ThreeYearsOfDhami, #UttarakhandElections, BJPGovernment, dehradun, harish rawat, karan mahara, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand, uttarakhandnews, UttarakhandPolitics, UttarakhandUpdates

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 24, 2025 March 24, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने किये पुशअप्स मुख्यमंत्री ने किये पुशअप्स – दौड़ाई साइकिल
Next Article विकसित उत्तराखंड का संकल्प अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने दोहराया विकसित उत्तराखंड का संकल्प

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UPSCpreparation
UPSCpreparation : क्या UPSC की तैयारी समय की बर्बादी है?
राष्ट्रीय March 13, 2026
PoliceSuspension
PoliceSuspension : मुख्यमंत्री के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्ड March 13, 2026
PoliceParade
PoliceParade : वर्दी में दृढता तथा व्यवहार में अनुशासन हो – SSP
उत्तराखण्ड March 13, 2026
IASIPSShadi
IASIPSShadi : IPS या IAS आपस में शादी कर लें तो
खोजी नारद कहिंन March 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?