By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: DehradunNews : दरबार साहिब में कांग्रेस डेलिगेशन ने झुकाये शीश
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > DehradunNews : दरबार साहिब में कांग्रेस डेलिगेशन ने झुकाये शीश
देहरादून

DehradunNews : दरबार साहिब में कांग्रेस डेलिगेशन ने झुकाये शीश

श्री दरबार साहिब में माथा टेककर प्रदेश की सुख.समृद्धि एवं खुशहाली के लिए की अरदास.

admin
Last updated: 2026/11/17 at 10:49 AM
admin
Share
5 Min Read
DehradunNews
DehradunNews : दरबार साहिब में कांग्रेस डेलिगेशन ने झुकाये शीश
SHARE
Highlights
  • इन्दिरेश अस्पताल के 1 अरब 40 करोड़ रुपये की बकाया भुगतान ना होने पर जताई चिंता.
  • चकराता क्षेत्र में भी खुले श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की शाखा एसजीआरआरयू का कैम्पस.
  • श्री दरबार साहिब में भेंट के दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति.

DehradunNews : दरबार साहिब में कांग्रेस डेलिगेशन ने झुकाये शीश :- पूर्व कैबिनेट मंत्री चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने ऐतिहासिक श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की सुख.समृद्धि एवं खुशहाली के लिए अरदास की। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता चकराता विधायक प्रीतम सिंह  के नेतृत्व में कांग्रेस के शिष्टमंडल ने श्री दरबार साहिब में माथा टेककर परम पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों के साथ.साथ स्वास्थ्य सेवाओंए शिक्षाए पर्यटन एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

श्री दरबार साहिब में भेंट के दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि श्री दरबार साहिब पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है।

श्री दरबार साहिब से उनकी पुरानी स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की भूमिका की विशेष सराहना की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में से एक है। यह अस्पताल उत्तर भारत के लाइफलाइन के रूप में कार्य कर रहा हैए जहां उत्तराखण्ड एवं पड़ोसी राज्यों से प्रतिदिन हजारों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि चकराता विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ एवं ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मरीज बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचते हैं। यहां आयुष्मान योजना के अंतर्गत उन्हें गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत है।

इससे आमजन में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मरीजों के उपचार पर खर्च हुई लगभग 1 अरब 40 करोड़ रुपये की बकाया धनराशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। सरकार द्वारा भुगतान न किए जाने पर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो उत्तराखण्ड की पहले से ही चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक प्रभावित होगी।

चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयुष्मान भारतए गोल्डन कार्डए ईसीएचएस एवं सीजीएचएस सहित विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ये सुविधाएं विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही हैं। उन्होंने इस जनसेवा के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के प्रबंधन एवं पूरी टीम को बधाई दी।

उन्होंने राज्य सरकार से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की बकाया धनराशि का तत्काल भुगतान करने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने कहा कि मार्च 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों की बकाया धनराशि का पूर्ण भुगतान तीन माह के भीतर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के अस्पताल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं तथा सरकार उनके सहयोग और समस्याओं पर विशेष ध्यान देगी।

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा तथा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं उच्च शिक्षा की सुविधाओं की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर चकराता विधायक प्रीतम सिंह जी ने चकराता क्षेत्र में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एक शाखा खोलने तथा विकासनगर में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का ऑफ.कैंपस स्थापित करने की मांग भी रखी। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालचन्द शर्मा  तथा पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

ChinyalisaurAirport : चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर चल रहा खास अभ्यास

UttarakhandColdWave : उत्तराखण्ड में शीतलहर के लिए अलर्ट है आपदा प्रबंधन प्राधिकरण

AppleSmartGlasses : अब चश्मे से बुक कीजिये कैब,रेस्टोरेंट मे खाना !

DMDehradun : समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द

DIPRPodcast : डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ

TAGGED: #DarbarSahib, #IndreshHospital, #PritamSingh, #SGRRUniversity, dehradunnews, khojinarad, SriMahantIndreshHospital, UttarakhandPolitics

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 17, 2026 November 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article OvarianCancer OvarianCancer : महिलाओं में ओवेरियन कैंसर का खतरा क्यों ?
Next Article DIPRPodcast DIPRPodcast : डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ChinyalisaurAirport
ChinyalisaurAirport : चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर चल रहा खास अभ्यास
देहरादून November 17, 2026
UttarakhandColdWave
UttarakhandColdWave : उत्तराखण्ड में शीतलहर के लिए अलर्ट है आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
देहरादून November 17, 2026
AdiGauravMahotsav
AdiGauravMahotsav : मुख्यमंत्री ने बजाया ढोल , किया आदिवासी नृत्य
उत्तराखण्ड November 17, 2026
AppleSmartGlasses
AppleSmartGlasses : अब चश्मे से बुक कीजिये कैब,रेस्टोरेंट मे खाना !
खोजी नारद कहिंन November 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?