By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: चिंतन शिविर में कमजोर वर्ग की चिंता
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > चिंतन शिविर में कमजोर वर्ग की चिंता
राष्ट्रीय

चिंतन शिविर में कमजोर वर्ग की चिंता

कमजोर वर्ग की चिंता, मजबूती के लिए चार मूल मंत्रों पर जोर.

admin
Last updated: 2025/04/08 at 6:24 AM
admin
Share
4 Min Read
कमजोर वर्ग की चिंता
कमजोर वर्ग की चिंता
SHARE
Highlights
  • कमजोर वर्ग की बदहाली पर फूटा चिंतन शिविर में गुस्सा! अफसरों की खुली पोल.
  • शिविर में गरीबों की गूंज.
  • कमजोर वर्ग की आवाज बनी चिंतन शिविर की गूंज, नीतियों में बदलाव के संकेत.

चिंतन शिविर में कमजोर वर्ग की चिंता : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के चिंतन शिविर में कमजोर वर्ग की चिंता है, तो मजबूती के लिए चार मंत्रों पर सबसे ज्यादा जोर है। ये चार मंत्र हैं-शिक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक सुरक्षा और योजनाओं व सुविधाओं की वंचित वर्ग तक सीधे पहुंच। यानी वंचित वर्ग की शिक्षा, उसके आर्थिक विकास, उसकी सामाजिक सुरक्षा के ठोस इंतजाम करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि सुविधाओं और तमाम योजनाओं की उस तक सीधी पहुंच हो जाए।

Contents
छात्रवृत्ति केे प्रस्ताव भेजने में न करें देरदिव्यांग हित में उड़ीसा-गोवा के उदाहरणनशामुक्ति अभियान में उत्तराखंड की चर्चासाइन लैग्वेंज में चिंतन शिविर की बातें

चिंतन दिन के पहले दिन के विभिन्न सत्रों का यही निचोड़ रहा है, जहां केंद्र सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं के आलोक में राज्यों की सहभागिता से वंचित वर्ग के सशक्तिकरण का संकल्प लिया गया है। चितंन शिविर के दूसरे दिन यानी आठ अप्रैल को समापन सत्र के अलावा दो अन्य सत्र भी आयोजित किए जाने हैं। इनमें से एक, सामाजिक सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा, तो दूसरा सत्र तकनीकी होगा।

छात्रवृत्ति केे प्रस्ताव भेजने में न करें देर

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सचिव अमित यादव ने राज्यों से जोर देकर कहा है कि अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के बच्चों की छात्रवृत्ति से जुडे़ प्रस्ताव भेजने में देरी न करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के शुरूआती समय में ही छात्रवृत्ति मिल जाए, तो बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास फंड की कमी नहीं है।

दिव्यांग हित में उड़ीसा-गोवा के उदाहरण

दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल ने दिव्यांगों के कल्याण के लिए गोवा और उड़ीसा में किए गए प्रयासों का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गोवा में समाज के कई वर्गों को साथ लेकर अच्छा काम किया गया। वहीं, उड़ीसा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशा वर्करों का बेहतर उपयोग करते हुए कार्य किया गया है।

नशामुक्ति अभियान में उत्तराखंड की चर्चा

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने नशामुक्ति अभियान के बारे में बात करते हुए उत्तराखंड की चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह जगह और नौजवान का नाम नहीं बताएंगे, लेकिन उत्तराखंड में नशे की चपेट में आए इस नौजवान को जब ट्रीटमेंट दिया गया, तो उसकी स्थिति सुधर गई। इस नौजवान ने नशामुक्ति अभियान के साथ अपने को जोड़कर बुराई के खात्मे का संकल्प लिया है।

साइन लैग्वेंज में चिंतन शिविर की बातें

चिंतन शिविर के पहले दिन में दिव्यांग सशक्तिकरण के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विभाग से जुड़ी तमाम बातें हुईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान एनआईवीएच के उन एक्सपर्ट की तरफ भी प्रतिभागियों का ध्यान गया, जिन्होंने मंच पर कही जाने वाली एक-एक बात को साइन लैंग्वेज में साझा किया।

दो दिनी चिंतन शिविर में आयोजित विभिन्न सत्रों मेें चर्चा से क्या महत्वपूर्ण बातें उभरकर सामने आई हैं, इस पर आठ अप्रैल को बात होगी। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार समापन समारोह पर इस पर विस्तार से बात करेंगे। साथ ही, उनका मीडिया से भी बातचीत का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

You Might Also Like

DigitalPaymentScam : 10000 से ज्यादा के पेमेंट पर अब लगेगा होल्ड !

BrahmaputraRedRiver : नदी साल में 3 दिन हो जाती है लाल

IndianRailway : ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले बदलें स्टेशन

IPL2026 : IPL स्लो ओवर रेट Rule क्या है ?

PFBR : अब मिलेगी सस्ती बिजली ! भारत ने बनाई तकनीक

TAGGED: #BackwardClass, #BackwardCommunity, #ChintanCamp, #ChintanHighlights, #ChintanShivir, #ChintanShivir2025, #DalitRights, #Empowerment, #EqualityForAll, #GovernmentDialogue, #GovernmentPolicies, #GrassrootReality, #InclusionMatters, #IndiaDevelopment, #IndianPolitics, #IndiaTogether, #MarginalizedVoices, #narendra modi, #PolicyChange, #PolicyReform, #PolicyTalks, #PoliticalAwareness, #PoorWelfare, #SCSTRights, #SocialEquity, #SocialJustice, #SocialPolicy, #VoicesFromGround, #VoicesOfTheVoiceless, #WeakerSections, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 8, 2025 April 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ईमानदार और सभ्य चोर की चिट्ठी क्या आपने पढ़ी है ईमानदार और सभ्य चोर की चिट्ठी
Next Article श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता – धामी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AshaBhosle
AshaBhosle : सुरों की अमर आवाज़ खामोश: Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन
महाराष्ट्र April 13, 2026
DigitalPaymentScam
DigitalPaymentScam : 10000 से ज्यादा के पेमेंट पर अब लगेगा होल्ड !
तत्काल प्रभाव April 13, 2026
DieselExportDutyHike
DieselExportDutyHike : डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क बढ़ा
Uncategorized April 13, 2026
DiabetesBrainDamage
DiabetesBrainDamage : डायबिटीज के कारण दिमाग पर बुरा असर संभव !
भांडा फोड़ April 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?