By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandDevelopment : पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. आर. राजेश कुमार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UttarakhandDevelopment : पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड

UttarakhandDevelopment : पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. आर. राजेश कुमार

चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड बड़ी विकास योजनाएं - आवास सचिव

admin
Last updated: 2026/03/06 at 11:05 AM
admin
Share
4 Min Read
UttarakhandDevelopment
UttarakhandDevelopment : पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध - डॉ. आर. राजेश कुमार
SHARE
Highlights
  • मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत नगर पंचायत चमियाला में प्रस्तावित बहुद्देश्यीय पार्किंग परियोजना हेतु.
  • समीक्षा बैठक में अवगत कराया गया कि पार्किंग निर्माण हेतु कुल 340 वर्ग मीटर भूमि चिन्हित की गई थी.
  • अब नगर पंचायत चमियाला एवं व्यापार मंडल के मध्य आपसी समन्वय और सहमति बनने के बाद परियोजना को नई गति मिली है.

UttarakhandDevelopment : पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक में जनपद टिहरी गढ़वाल के तहसील बालगंगा अंतर्गत चमियाला बहुउद्देशीय पार्किंग निर्माण परियोजना तथा जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट टैक्सी स्टैंड निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों को परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा लंबित औपचारिकताओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए ।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत नगर पंचायत चमियाला में प्रस्तावित बहुद्देश्यीय पार्किंग परियोजना हेतु ₹166.93 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसमें से ₹100.158 लाख की प्रथम किश्त पूर्व में ही अवमुक्त की जा चुकी है।

समीक्षा बैठक में अवगत कराया गया कि पार्किंग निर्माण हेतु कुल 340 वर्ग मीटर भूमि चिन्हित की गई थी, जिसमें पर्यटन विभाग एवं स्थानीय व्यापार मंडल की भूमि सम्मिलित थी। प्रारंभिक प्रस्ताव में भूमि स्वामित्व से संबंधित स्पष्टता न होने के कारण निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका था।

अब नगर पंचायत चमियाला एवं व्यापार मंडल के मध्य आपसी समन्वय और सहमति बनने के बाद परियोजना को नई गति मिली है। व्यापार मंडल द्वारा मीटिंग हॉल एवं शौचालय निर्माण की शर्त पर भूमि उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान किए जाने से निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

आवास सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराया जाए।
जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट क्षेत्र में प्रस्तावित टैक्सी स्टैंड परियोजना की भी विभागीय स्तर पर गहन समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत इस परियोजना के लिए ₹389.95 लाख लागत के आगणन का अनुमोदन प्रदान किया गया था । इसमें ₹155.98 लाख की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
बैठक में निर्णय लिया गया कि परियोजना को चरणबद्ध तरीके से विकसित करने के बजाय आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक सुरक्षित एवं समेकित परिवहन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जिससे दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित हो सके।

परियोजना की गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सभी तकनीकी सुझावों को सम्मिलित कर ₹612.48 लाख लागत का विस्तृत पुनरीक्षित प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे शासन को स्वीकृति हेतु भेजा गया है। परियोजना लागत ₹5 करोड़ से अधिक होने के कारण नियमानुसार इसे तकनीकी समीक्षा प्रकोष्ठ (TAC) को परीक्षण एवं अनुमोदन हेतु अग्रसारित किया गया है। स्वीकृति प्राप्त होते ही निर्माण कार्य नियमानुसार प्रारंभ किया जाएगा।

आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित एवं सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड जैसी परियोजनाएं केवल आधारभूत निर्माण नहीं बल्कि स्थानीय व्यापार, पर्यटन गतिविधियों और रोजगार सृजन से सीधे जुड़ी विकास योजनाएं हैं।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लंबित परियोजनाओं में उत्पन्न तकनीकी, प्रशासनिक एवं भूमि संबंधी बाधाओं को पारदर्शी समन्वय के माध्यम से दूर किया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री घोषणाओं का लाभ आम जनता तक शीघ्र पहुंच सके।

You Might Also Like

HellTerrifyingClaim : “नर्क का खौफनाक दावा, कोमा से लौटे शख्स ने सुनाई डरावनी कहानी!

UttarakhandNews : वर्षा जल संचयन को बढ़ावा जरूरी – मुख्य सचिव

SSPDehradun : ट्रैफिक सुधारने सड़क पर उतरे SSP प्रमेन्द्र डोभाल

UttarakhandExhibition : धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” का भव्य मंच तैयार

MahilaAayogAapkeDwaar :”महिला आयोग आपके द्वार” 9 मार्च से शुरू

TAGGED: #InfrastructureBoost, #khojinaradbreakingnews, #PithoragarhProject, BalGangaTehsil, ChamiyalaParking, DDHaatTaxiStand, DhamiDirectives, DrRRajeshKumar, EmploymentProjects, khojinarad, MCManifesto, ParvatiyaVikas, PuskarSinghDhami, TACApproval, TihriGarhwal, TourismParking, UttarakhandDevelopment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 6, 2026 March 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MahilaAayogAapkeDwaar MahilaAayogAapkeDwaar :”महिला आयोग आपके द्वार” 9 मार्च से शुरू
Next Article UttarakhandExhibition UttarakhandExhibition : धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” का भव्य मंच तैयार

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HellTerrifyingClaim
HellTerrifyingClaim : “नर्क का खौफनाक दावा, कोमा से लौटे शख्स ने सुनाई डरावनी कहानी!
अंतराष्ट्रीय March 6, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : वर्षा जल संचयन को बढ़ावा जरूरी – मुख्य सचिव
हरिद्वार March 6, 2026
SSPDehradun
SSPDehradun : ट्रैफिक सुधारने सड़क पर उतरे SSP प्रमेन्द्र डोभाल
खोजी नारद कहिंन March 6, 2026
UttarakhandExhibition
UttarakhandExhibition : धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” का भव्य मंच तैयार
देहरादून March 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?