By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: ‘SSC Scam के बारे में सीएम ममता बनर्जी को कुछ भी पता नहीं था’, सौगत रॉय ने कही ये बात
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > ‘SSC Scam के बारे में सीएम ममता बनर्जी को कुछ भी पता नहीं था’, सौगत रॉय ने कही ये बात
राष्ट्रीय

‘SSC Scam के बारे में सीएम ममता बनर्जी को कुछ भी पता नहीं था’, सौगत रॉय ने कही ये बात

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
3 Min Read
cm mamata banerjee
cm mamata banerjee
SHARE

शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी को राज्य मंत्रिमंडल समेत तृणमूल कांग्रेस के सभी पदों से बाहर कर दिया गया है. मामले को लेकर भाजपा लगातार पश्‍चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर है. भाजपा मुख्‍यमंत्री से सवाल का जवाब चाहजी है. तृणमूल कांग्रेस नेता सौगत रॉय का मामले को लेकर बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि मामले के संबंध में सीएम ममता बनर्जी को जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि हमें कुछ जानकारी नहीं थी जैसे ही मामले को लेकर बातें सामने आयीं. पार्टी ने कार्रवाई की और पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया गया.

Contents
शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर कटाक्षमेरे खिलाफ साजिश : पार्थ चटर्जीममता बनर्जी का फैसला सही : पार्थ

शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर कटाक्ष

तृणमूल कांग्रेस नेता सौगत रॉय ने आगे कहा कि शुभेंदु अधिकारी के पास कोई सबूत है तो उन्हें ईडी के सामने पेश करना चाहिए. यहां चर्चा कर दें कि शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को मामले को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि सभी जानते हैं कि पार्थ चटर्जी का सिंडिकेट रैकेट सीएम बनर्जी के निर्देशन में चल रहा था. अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से करीब 50 करोड़ रुपये मिले हैं. यह तो केवल कुछ रकम सामने आया है. अभी आगे अपनी सांसे रोक कर सबकुछ देखते रहें. अभी माउंट बीरभूम और कालीघाट से भी बहुत कुछ सामने आने वाला है. शुभेंदु अधिकारी ने यह कटाक्ष ममता बनर्जी के कालीघाट स्‍थित आवास को लेकर किया.

मेरे खिलाफ साजिश : पार्थ चटर्जी

पार्थ चटर्जी को राज्य मंत्रिमंडल समेत तृणमूल कांग्रेस के सभी पदों से बाहर कर दिया गया है. मंत्री व पार्टी पद गंवाने के दूसरे दिन इस पूरे प्रकरण पर पहली बार पार्थ चटर्जी ने अपने तल्ख तेवर दिखाये. शुक्रवार को पार्थ व उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित इडी ऑफिस से जोका इएसआइ हॉस्पिटल ले जाया गया. अस्पताल ले जाते समय व्हीलचेयर पर बैठे पार्थ चटर्जी से जब संवाददाताओं ने मंत्री पद से हटाये जाने व तृणमूल से निलंबन के बारे में पूछा, तो वह फट पड़े. तुरंत मुंह से मास्क हटा तल्ख लहजे में कहा, “ मेरे खिलाफ साजिश हुई है.” हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किसकी साजिश के शिकार हैं.

ममता बनर्जी का फैसला सही : पार्थ

करीब डेढ़ घंटे बाद व्हीलचेयर पर ही पार्थ को बाहर लाया गया. तब भी उनसे पूछा गया कि वह किसकी साजिश की बात कह रहे हैं? तब पार्थ बोले, “जिसने साजिश की है, वे समझ जायेंगे. पार्टी का फैसला देख लीजिए.” यह पूछने पर कि क्या पार्टी का फैसला सही है, पार्थ का जवाब था, “समय ठीक नहीं है, जांच प्रभावित हो सकती है. वक्त ही बतायेगा.” मुख्यमंत्री द्वारा उनके संबंध में लिये गये फैसले पर पार्थ ने कहा, “ममता बनर्जी का फैसला सही है.”

You Might Also Like

RahulGandhi : अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी ने की राष्ट्रपति से अपील

NMCGuidelines : ‘100% इलाज’ का प्रचार बंद , NMC की नई गाइडलाइन

BangladeshNews : 21 बीवियां, 1 झोपड़ी और ‘रंगीला भिखारी

HealthcareIndia : अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी ट्रीटमेंट फीस

EPFOUpdate : अब 25,000 सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 July 30, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article jammu kashmir जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, लश्कर के दो टेररिस्ट अरेस्ट
Next Article maharashtra Maharashtra Politics: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान पर संजय राउत का पलटवार, बोले-ये महाराष्ट्र का अपमान; जानें क्या है पूरा मामला

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BuksaJanajati
BuksaJanajati : बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं का फायदा
उत्तराखण्ड October 17, 2026
ShardiyaNavratri2026
ShardiyaNavratri2026 : नवरात्रि में 9 दिन, 9 देवी और 9 रंग..
खोजी नारद कहिंन October 17, 2026
DahejFreeIndia
DahejFreeIndia : दहेज नहीं, बेटी को दें ये 3 सहारे
खोजी नारद कहिंन October 17, 2026
UPSC2026
UPSC2026 : UPSC में IAS-IPS की शादी को लेकर भी हैं नियम
राज्य October 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?