LokSabhaOpposition : मोहम्मद दीपक और राहुल गांधी मुलाकात पर बोले मुख्यमंत्री :- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोहम्मद दीपक से राहुल गांधी की मुलाकात पर कहा कि राहुल गांधी ने दीपक को मिलने के लिए इसलिए बुलाया क्योंकि उसने अपने नाम के आगे ‘मोहम्मद’ लगाया था. उन्हें दीपक नाम अच्छा नहीं लग रहा था. वो मोहम्मद लोगों को ही आगे बढ़ाते हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी से एक निजी कार्यक्रम के दौरान जब दिल्ली में राहुल गांधी से कोटद्वार के मोहम्मद दीपक की मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर तीखा वार किया।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
सीएम धामी ने कहा कि “राहुल गांधी ने दीपक को मिलने के लिए इसलिए बुलाया था क्योंकि उसने अपने नाम के आगे मोहम्मद लगा लिया. वो सभी मोहम्मद लोगों को आगे बढ़ाते हैं..उनको दीपक अच्छा नहीं लगा होगा , मोहम्मद लगा लिया तो उससे उनको प्रेम हो गया।
उत्तराखंड में समाज को बांटने वाले आरोपों पर सीएम धामी ने कहा कि “हम कहां किसी को तोड़ रहे हैं. हम तो सबको जोड़ने का काम ही कर रहे हैं. देवभूमि का जो मूल अस्तित्व है उसे बना ही रहे हैं. यहां की जो डेमोग्राफी ख़राब हुई है उसे ठीक ही कर रहे हैं. सभी के लिए समान क़ानून ला रहे हैं. यहां पर धर्मांतरण बंद करवा रहे है. राज्य में किसी को तोड़ने का काम नहीं किया जा रहा है. यहां पर इस प्रकार का माहौल ही नहीं है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
बता दें कि उत्तराखंड के कोटद्वार में दुकान का नाम बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद से दीपक कुमार सुर्खियों में बने हुए हैं. वो अकेले ही विरोध करने वाले लोगों से भिड़ गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपना नाम ‘मोहम्मद दीपक’ बताया. इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसके बाद इस पर काफी सियासत हुई थी।
सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दीपक कुमार अपने आवास पर बुलाया और उनसे मुलाकात की थी. राहुल गांधी ने कहा कि देश को ऐसे ही नौजवानों की ज़रूरत है. उन्होंने दीपक से वादा किया है. वो उनके जिम की सदस्यता भी लेंगे।

