By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: मुख्यमंत्री ने चुनावी पुलाव के रूप में घोषणायें परोसी – कांग्रेस
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > मुख्यमंत्री ने चुनावी पुलाव के रूप में घोषणायें परोसी – कांग्रेस
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने चुनावी पुलाव के रूप में घोषणायें परोसी – कांग्रेस

चुनाव से पहले घोषणाओं की बौछार, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला.

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:06 PM
admin
Share
5 Min Read
मुख्यमंत्री चुनावी घोषणाएँ कांग्रेस की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री चुनावी घोषणाएँ कांग्रेस की प्रतिक्रिया
SHARE
Highlights
  • 19 अक्टूबर को केदारनाथ पहुंच रहे हैं चारों पर्यवेक्षक - दसौनी
  • चुनावी वादों पर कांग्रेस का तीखा हमला.
  • मुख्यमंत्री की घोषणाएँ चुनावी छलावा: कांग्रेस
  • चुनावी पुलाव के तड़के में परोसी गईं घोषणाएँ, कांग्रेस ने किया पलटवार.
  • मुख्यमंत्री की घोषणाएँ सिर्फ चुनावी जुमले: कांग्रेस का आरोप

मुख्यमंत्री ने चुनावी पुलाव के रूप में घोषणायें परोसी : केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव में वातावरण प्रतिकूल देख बौखला गई है भारतीय जनता पार्टी और मनगढ़ंत अफवाहें फैलाने का काम कर रही है, यह कहना है उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का । गरिमा ने उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी की खबरों को सिरे से नकारते हुए कहा की मीडिया में दिखाई जा रही और छप रही खबरें भारतीय जनता पार्टी का षड्यंत्र है जिसमें वह हमेशा से सिद्ध हस्त रही है। गरिमा ने कहा कि जब भी भारतीय जनता पार्टी को अपनी हार सामने दिखाई पड़ती है तो वह इसी तरह के प्रपंच रचने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भाजपा यह पहले दिन से जानती है कि केदारनाथ उपचुनाव  उनके लिए टेढ़ी खीर साबित होने जा रहा है ,इसलिए सरकारी खर्च पर पांच-पांच काबिना मंत्रियों को दौड़ाया जा रहा है और उससे भी बात बनती नहीं दिख रही तो मुख्यमंत्री ने चुनावी पुलाव के रूप में घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। दसौनी ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी पांच काबिना मंत्रियों को केदारनाथ चुनाव का प्रभार देती है तो किसी को कोई परेशानी नहीं होती और उत्तराखंड कांग्रेस यदि अपने पर्यवेक्षकों की संख्या 2 से 4 कर देती है तो उसे गुटबाजी और अंतर्कलह का नाम दे दिया जाता है। दसौनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के यह पैंतरे बहुत पुराने हो चुके हैं। उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा नियुक्त चारों पर्यवेक्षक 19 अक्टूबर को एक साथ केदारनाथ पहुंच रहे हैं ,उत्तराखंड कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट और एक मुठी है पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण से कार्य करते हुए नवनियुक्त सभी पर्यवेक्षक गण सर्वे के आधार पर संभावित प्रत्याशियों का पैनल शीर्ष नेतृत्व को भेजने का कार्य करेंगे ।

चुनाव लड़ने के  इच्छुक आवेदनकर्ता का जनाधार, उसकी छवि ,पार्टी के प्रति निष्ठा और योगदान इत्यादि प्रत्याशी चयन में मुख्य भूमिका निभाएंगे। उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता ने साफ तौर पर कहा कि केदारनाथ विधानसभा की जनता बहुत पढ़ी-लिखी और सुलझी हुई जनता है और हर बार उसने अपने विवेक से फैसला किया है। 2012 में केदारनाथ की  देव तुल्य जनता ने जहां कांग्रेस प्रत्याशी को अपना विधायक चुना तो वहीं 2017 में भाजपा की 57 की सुनामी में भी कांग्रेस की सरकार गिराने का महापाप करने पर केदारनाथ की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को सबक सिखाते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी को चुना। दसौनी ने कहा कि इन सब बातों से यह साबित होता है कि केदारनाथ विधानसभा की जनता अपने विवेक से निर्णय करती है, वह ना घोषणाओं के लालच में आती है और ना ही भारी भरकम मंत्रियों की उपस्थिति उन्हें प्रभावित कर सकती है ।

हिंदू सनातन धर्म की आड़ में राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा केदारनाथ की जनता जान चुकी है, सोना चोरी , क्यू आर कोड, गर्भ गृह की परंपराएं मान्यताएं ताक पर रखना, गुफा का नया नामकरण करना, लाइट एंड साउंड प्रोग्राम करना और बीकेटीसी की तानाशाही इन सबसे कुकृत्यो से भारतीय जनता पार्टी का छद्म हिंदुत्व पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। दसौनी ने कहा कि भाजपा राज में जो बेरोजगारी और महंगाई का आलम है उससे केदारनाथ की जनता भी अछूती नहीं है। भाजपा के नेताओं की वजह से जो भर्ती प्रश्न पत्र लीक हुए उससे केदारनाथ विधानसभा की युवाओं का भी नुकसान हुआ, अग्नि वीर योजना ने उनके सपनों को भी चकनाचूर किया, भाजपा नेताओं द्वारा किये जा रहे महिला दुष्कर्मों से केदारनाथ विधानसभा की मातृशक्ति भी आहत है। इसलिए उपरोक्त सभी बातों के मद्देनजर भाजपा के केदारनाथ उप चुनाव जीतने के सारे दावे मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसे हैं।

You Might Also Like

CharDhamYatra2026 : देवभूमि में चारधाम यात्रा क्यों है खास ?

DelhiDehradunExpressway : PM मोदी करेंगे दिल्ली- दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

DhamiCabinet : धामी कैबिनेट बैठक खत्म, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

NainaDeviMandir : नैनीताल में है चमत्कारी नयना देवी मंदिर

Theftgangbusted : टोटके के नींबू मिर्च बेचने वाले निकले लुटेरे

TAGGED: #HARISHRAWAT, #inc uttarakhand, #MAHENDRABHATT, #narendra modi, #premchandraagrawal, bhartiyajantaparty, cm pushkar dhami, dehradun, garima dasauni, karan mahara, khoji narad, khoji narad news, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 October 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विरासत महोत्सव में बच्चों की कला का अनोखा प्रदर्शन विरासत महोत्सव में बच्चों की कला का अनोखा प्रदर्शन
Next Article धामी राज में अर्थव्यवस्था में लंबी छलांग धामी राज में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में लंबी छलांग

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ReethaSoapNuts
ReethaSoapNuts : जब नहीं था साबुन कैसे नहाते थे लोग ?
लफ्फाज़ी March 28, 2026
AllahabadHighCourt
AllahabadHighCourt : पिता का पता लगाने के लिए DNA जांच जरूरी
राष्ट्रीय March 28, 2026
Mandatorygroomtest
Mandatorygroomtest : शादी से पहले लड़कों का मेडिकल टेस्ट जरूरी !
तत्काल प्रभाव March 28, 2026
COVIDCicadaVariant
COVIDCicadaVariant : सावधान! आ गया नया वेरिएंट ‘सिकाडा’, जानिए लक्षण
राष्ट्रीय March 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?