By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने आज गांधी पार्क कार्यक्रम हर घर तिरंगा के अंतर्गत आयोजित रैली/प्रभात फेरि मे किया प्रतिभाग तथा अन्य कार्यक्रमों का किया आयोजन.
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने आज गांधी पार्क कार्यक्रम हर घर तिरंगा के अंतर्गत आयोजित रैली/प्रभात फेरि मे किया प्रतिभाग तथा अन्य कार्यक्रमों का किया आयोजन.
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने आज गांधी पार्क कार्यक्रम हर घर तिरंगा के अंतर्गत आयोजित रैली/प्रभात फेरि मे किया प्रतिभाग तथा अन्य कार्यक्रमों का किया आयोजन.

admin
Last updated: 2022/08/09 at 6:15 AM
admin
Share
3 Min Read
cm dhami
cm dhami
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गांधी पार्क देहरादून में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित रैली/प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रभात फेरी में जन प्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आहवाहन किया कि 13 से 15 अगस्त 2022 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो इस दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी विभागों का प्रदेश के समग्र विकास के लिए 10 साल का रोडमैप बनाने एवं 03 साल में कौन से महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर कर सकते हैं, लक्ष्य दिया गया है। विकल्प रहित संकल्प के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा मान, सम्मान एवं स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को आज से 15 अगस्त तक व्यापक स्तर पर चलाया जाय।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देहरादून की धरती पर हजारों लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया जा रहा है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ लगे इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, डीजीपी अशोक कुमार, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, एस.एस.पी दलीप सिंह कुंवर, शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

 

You Might Also Like

MussoorieWinterCarnival : मसूरी दून का क्रिसमस न्यू ईयर ट्रेफिक प्लान पढ़िए

MPKhelMahotsav : गढ़वाल में आज से सांसद खेल महोत्सव की धूम

GarhwalMP : सांसद अनिल बलूनी की बड़ी पहल

DMSavinBansal : डीएम ने बैंक के होश लगाए ठिकाने 

DehradunNewYear : नए साल पर नए रंग में दिखेगा देहरादून

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 9, 2022 August 9, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article vikasnagar district of dehradun देहरादून के विकासनगर जिले में बेकाबू कार ने युवक को मारी टक्कर. युवक बेहद बुरी तरीके से घायल.
Next Article health department उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग द्वारा सूचना भवन निदेशालय में कोविड़ बूस्टर डोज़ वैक्सीनेशन के कैंप का आयोजन. विभिन्न विभागों में कर्मचारियों व उनके परिजनों का किया टीकाकरण.

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DhuranDhar
DhuranDhar : “धुरंधर का बॉक्स ऑफिस महाधमाका
मुंबई December 13, 2025
DigitalCensus2027
DigitalCensus2027 : 2027 की Digital जनगणना का पूरा प्लान
राष्ट्रीय December 13, 2025
IndiaPovertyReport
IndiaPovertyReport : भारत से भीषण गरीबी लगभग पूरी तरह खत्म !
राष्ट्रीय December 13, 2025
MussoorieWinterCarnival
MussoorieWinterCarnival : मसूरी दून का क्रिसमस न्यू ईयर ट्रेफिक प्लान पढ़िए
उत्तराखण्ड December 13, 2025
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?