By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: मुख्यमंत्री ने धराली आपदा में क्षत आकलन के लिए दी 7 दिन की टाइमलाइन
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > मुख्यमंत्री ने धराली आपदा में क्षत आकलन के लिए दी 7 दिन की टाइमलाइन
उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री ने धराली आपदा में क्षत आकलन के लिए दी 7 दिन की टाइमलाइन

धराली आपदा में ध्वस्त हुए कल्प केदार देवता के मंदिर का पुनः निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

admin
Last updated: 2025/08/11 at 6:10 AM
admin
Share
5 Min Read
मुख्यमंत्री ने धराली आपदा में क्षत आकलन के लिए दी 7 दिन की टाइमलाइन
मुख्यमंत्री ने धराली आपदा में क्षत आकलन के लिए दी 7 दिन की टाइमलाइन
SHARE
Highlights
  • हर्षिल तक की रोड कनेक्टिविटी 2 दिन में आरंभ करने के निर्देश.
  • धराली ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने सीएम धामी के स्वयं तीन दिन तक धराली में उनके साथ बने रहने व उनका हौसला बनाए रखने, प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया.
  • धराली के लोग मेरे अपने, प्रभावितों का बेहतरीन विस्थापन किया जाएगा- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बचाव व राहत कार्यों में लगे कार्मिकों की प्रशंसा की, रक्षाबंधन के पर्व पर भी अपने घरों से दूर पूरे मनोयोग से राहत एवं बचाव कार्यों को समर्पित रहे कार्मिक.
  • राहत - बचाव कार्यों में लगी सरकारी मशीनरी का उत्साहवर्धन करने की अपील.
  • मुख्यमंत्री ने की नकारात्मक एवं भ्रामक प्रचार से बचने की अपील.
  • धराली के 108 बेघर परिवारों से निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाएं रखेगे डीएम- मुख्यमंत्री
  • धराली आपदाग्रस्त क्षेत्र के चैनेलाइजेशन के लिए जियोलॉजिस्ट की टीम को सोमवार सुबह रवाना करने के मुख्यमंत्री के निर्देश.

मुख्यमंत्री ने धराली आपदा में क्षत आकलन के लिए दी 7 दिन की टाइमलाइन :- सीएम धामी ने जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के सचिवों को धराली आपदाग्रस्त क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए निजी और सार्वजनिक संपत्ति के आकलन को 7 दिन की टाइमलाइन में तैयार करने के निर्देश दिए हैं | इस संबंध में आठ संबंधित विभागों द्वारा प्रारंभिक रिपोर्ट दे दी गई है | मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को यह आकलन तैयार होते ही भारत सरकार को भेजने की निर्देश दिए हैं ।  इसके साथ ही सीएम ने धराली सहित राज्य के सभी आपदाग्रस्त क्षेत्रों हेतु सरकार की ओर से दी जा रही तात्कालिक सहायता वितरण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर भी पढ़ें :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि यह सहायता राशि तात्कालिक रूप से प्रभावितों को प्रदान की जा रही है, इस संबंध में किसी भी प्रकार की नकारात्मकता ना फैलाई जाए ।  मुख्यमंत्री ने कहा कि धराली आपदा में ध्वस्त हुए कल्प केदार देवता के मंदिर का निर्माण भी किया जाएगा | मुख्यमंत्री ने कहा कि धराली के लोग हमारे अपने लोग हैं, उनका बेहतरीन विस्थापन किया जाएगा, इस सम्बन्ध में कोई कमी नहीं की जाएगी ।  मुख्यमंत्री ने राहत – बचाव कार्यों में लगी सरकारी मशीनरी का उत्साहवर्धन करने की अपील की, उन्होंने इसमें जन सहयोग की भी अपेक्षा की | मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में सभी को भ्रामक एवं नकारात्मक प्रचार से बचना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कन्ट्रोल रूम, आई०टी०पार्क, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा कर रहे थे ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली- हर्षिल आपदाग्रस्त क्षेत्र में हर्षिल तक सड़क मार्ग को युद्धस्तर पर कार्य करते हुए मंगलवार तक सुचारु करने के निर्देश दिए हैं | इस संबंध में लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित एजेंसियो ने जानकारी दी है कि आज शाम लिमचीगाड़ ब्रिज संचालित होते ही, हर्षिल तक की रोड कनेक्टिविटी 2 दिन के भीतर आरंभ कर दी जाएगी | सड़क के जल्द से जल्द निर्माण हेतु सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है ।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को धराली आपदा में 108 बेघर हुए परिवारों से निरंतर सम्पर्क एवं संवाद बनाते हुए तात्कालिक रूप से उनके रहने, भोजन दवाइयों एवं आवश्यक सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए बेहतरीन व्यवस्थाए करने के निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर भी पढ़ें :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि धराली आपदा ग्रस्त क्षेत्र के चैनेलाइजेशन के लिए सोमवार की सुबह ही आईआईटी रुड़की, सी एस आर ई एवं अन्य विशेषज्ञ एजेंसीयों के जियोलॉजिस्ट की एक टीम तत्काल रवाना की जाए ।

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से ग्राम प्रधान सहित धराली के आपदा प्रभावितो से बात की | धराली ग्राम प्रधान तथा अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्वयं तीन दिन तक धराली में उनके साथ बने रहने, उनका हौसला बनाए रखने, आपदा आकलन हेतु तत्काल त्रिस्तरीय समिति बनाने, मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तुरंत आरंभ करने एवं प्रशासन द्वारा प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया ।

धराली व पौड़ी आपदा के राहत एवं बचाव कार्यों में निरंतर लगे सभी सरकारी अधिकारियों एवं कार्मिकों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान भी अपने घरों से दूर रहते हुए धराली एवं अन्य आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में निरंतर पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए सभी अधिकारियों एवं कार्मिक, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, विभिन्न एजेंसियों एवं सेना के जवानों ने जो हिम्मत दिखाई है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पौड़ी से भी आपदा रावत बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की| डीएम पौड़ी स्वाति भदौरिया ने बताया कि पौड़ी के 338 गांव आपदा प्रभावित है । आपदा प्रभावित सैंजी गांव के क्षतिग्रस्त घरों का आकलन कर दिया गया है | अभी तक प्रभावितों को 50.86 लाख रुपए का मुआवजा वितरण कर दिया गया है | जनपद में राहत कार्य मिशन मोड पर संचालित किया जा रहे हैं ।

बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्धन, डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु सहित सभी संबंधित विभागों के सचिव, अपर सचिव, वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी उत्तरकाशी तथा पौड़ी तथा धराली के ग्राम प्रधान तथा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ।

You Might Also Like

GhostVillage : घोस्ट विलेज संवारें उत्तराखंडी – अनिल बलूनी

ViralAudio : सीबीआई, वीआईपी और पूर्णसत्य की उम्मीदें !

UttarakhandNews : ‘समान कार्य, समान वेतन’ उपनल कर्मियों को सौगात

RahulGandhi : राहुल गांधी को बताउंगा दिव्यांगों का मुद्दा – सूर्यकांत धस्माना

UttarakhandNews : उत्तराखंड के भ्रष्ट पुलिसवालों के लिए बहुत बुरी ख़बर !

TAGGED: #CMAnnouncement, #CMOrders, #CMRelief, #CMReliefPlan, #DamageAssessment, #DamageControl, #DamageSurvey, #DisasterControl, #DisasterManagement, #DisasterRelief, #DisasterReliefFund, #DisasterResponse, #DisasterSupport, #EmergencyAction, #EmergencyRelief, #FloodDamage, #FloodRelief, #FloodUpdate, #GovernmentAction, #LandslideRelief, #LandslideUpdate, #narendra modi, #NaturalCalamity, #NaturalDisaster, #ReliefAction, #ReliefAssessment, #ReliefCoordination, #ReliefDeadline, #ReliefFund, #ReliefOperation, #ReliefOperations, #ReliefPlan, #ReliefSurvey, #ReliefTeam, #ReliefTimeline, #ReliefWork, #RescueEfforts, #RescueMission, #RescueOperations, #RescueRelief, #UttarakhandDisaster, #UttarakhandFloods Ask ChatGPT, #UttarakhandRelief, #UttarakhandUpdate, #UttarkashiNews, Anand Bardhan, CMDhami, DGP Uttarakhand, dharali aapda news, dm uttarkashi, harshil aapda news, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, ReliefEfforts, ReliefMission, uttar kashi aapda news, uttarakhand, uttarakhandnews, uttarkashi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 11, 2025 August 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केंद्र सरकार की टीम खोलेगी धाराली आपदा के रहस्य केंद्र सरकार की टीम खोलेगी धराली आपदा के रहस्य
Next Article लिमच्यागाड में बना वैली ब्रिज...मिली बडी राहत लिमच्यागाड में बना वैली ब्रिज…मिली बडी राहत

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?