By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: बहुत सुंदर है चौकोड़ी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > बहुत सुंदर है चौकोड़ी
उत्तराखण्ड

बहुत सुंदर है चौकोड़ी

"चौकोड़ी: उत्तराखंड का छिपा हुआ स्वर्ग, जहां प्रकृति करती है मन मोहक"

admin
Last updated: 2024/12/23 at 5:42 AM
admin
Share
4 Min Read
चौकोड़ी
चौकोड़ी
SHARE
Highlights
  • "चौकोड़ी: हिमालय की गोद में"
  • "चौकोड़ी: प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग"
  • "चौकोड़ी: जहां बादलों के बीच बसी है जन्नत"

बहुत सुंदर है चौकोड़ी : “बांज, चीड़, बुरांश और देवदार के घने जंगल, फलदार बगीचे, दूर तक फैले चाय बागान, नीला आसमान और उत्तर दिशा में चांदी-सा चमकता पर्वतराज हिमालय। ऐसी खूबसूरती और कहां?” ये पंक्तियां किसी साहित्यकार की कल्पना नहीं बल्कि वाराणसी के एक अखबार में मेरे सहकर्मी रहे खुशाल सिंह धामी ने कुमाऊं के घूमने लायक स्थानों पर चर्चा के दौरान चौकोड़ी (Chaukodi) घूमने की सलाह देते हुए कही थीं। खैर, उस दिन की बात उसी दिन खत्म हो गयी और जीवन की तमाम व्यस्तताओं के बीच चौकोड़ी का यह शब्द-चित्रण स्मृति-पटल पर धुंधला होते हुए खत्म-सा हो गया। वर्षों बाद जब एकाएक चौकोड़ी जाने का कार्यक्रम बना तो धामी जी की बातें दिमाग में कौंध गयीं।

दरअसल, पिथौरागढ़ में रात को रुकने के दौरान गेस्टहाउस के स्टाफ के साथ बातचीत में चौकोड़ी (Chaukodi) की जिक्र आया। रूम सर्विस ब्वॉय ने सलाह दी, “घूम आइये साब, टैक्सी से ढाई घंटे में पहुंच जायेंगे। फिर न जाने कब आना हो, हो भी कि नहीं।” उसकी बात में दम लगा। अगले दिन सवेरे नाश्ता कर टैक्सी में बैठ गया। घुमावदार पहाड़ी सड़क पर जगह-जगह रुकते और प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द लेते हुए करीब साढ़े तीन घन्टे में चौकोड़ी (Chaukodi) पहुंचना हुआ। टैक्सी से उतरा तो सिर के ठीक ऊपर नीला आसमान और सामने बर्फ की चादर से ढके शिखरों के दर्शन करते ही जो थोड़ी-बहुत थकान थी, वह हवा हो गयी।

पिथौरागढ़ जिले की बेरीनाग तहसील में स्थित चौकोड़ी (Chaukodi) एक छोटा-सा पहाड़ी कस्बा है जो राष्ट्रीय राजमार्ग 309ए पर बेरीनाग से 10 किलोमीटर दूर है। समुद्र तल से 2010 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस कस्बे के उत्तर में दसौली, नकुरी और तिब्बत हैं जबकि पूरब में थल और डीडीहाट। यहां से नन्दा देवी, नन्दा कोट, त्रिशूल, थरकोट, मैकतोली और पंचाचूली के सुन्दर दृश्य देखे जा सकते हैं। कुदरत ने चौकोड़ी (Chaukodi) को खुले मन से खूबसूरती की नेमत बख्शी है। इस अनुपम सौन्दर्य का आनन्द पैदल घूमकर ही लिया जा सकता है। यह पूरा क्षेत्र जैव विविधता की दृष्टि से बहुत ही समृद्ध है। कुछ साल पहले यहीं पर चौकोड़ी-कोटमान्य सड़क के किनारे दुर्लभ सफेद उल्लू मिला था।

चौकोड़ी (Chaukodi) दुनिया के बेहतरीन सूर्योदय और सूर्यास्त पॉइन्ट्स में से एक है। सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुत दृश्यों के अलावा यहां के सितारों से भरे आसमान का नजारा भी दिलकश होता है। यही कारण है कि दुनियाभर के नामी एस्ट्रोफोटोग्राफर आकाशगंगा की फोटोग्राफी के लिए यहां आते रहते हैं। यह छोटी-सी बस्ती एक समय कुमाऊं के सबसे बड़े व्यापारी रहे दान सिंह बिष्ट मालदार की कर्मभूमि रही है। दान सिंह मालदार देश के बड़े लकड़ी व्यापारी थे जिनका कारोबार कुमाऊं से लेकर भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र तक फैला था। उन्हीं के प्रयासों के चलते चौकोड़ी (Chaukodi) में चाय बागान लगाए गए। एक समय चौकोडी की चाय भारत की बेहतरीन चाय में शुमार होती थी। चाय बागान आज भी हैं पर अब उनका वैसा नाम नहीं रहा। दान सिंह मालदार की इस विरासत को न तो स्थानीय लोग सही से सम्भाल पाये और न उत्तराखण्ड सरकार। पर्वतीय शैली में बनी उनकी हवेली यहां आज भी है। इस भवन के ठीक नीचे चौकोड़ी बुबू का मन्दिर है। चौकोड़ी बुबू इस स्थान के रक्षक माने जाते हैं। स्थानीय मान्यताओं में उन्हें कुमाऊं के सबसे बड़े लोकदेवता गोलज्यू का अवतार माना जाता है।

You Might Also Like

PoliceSuspension : मुख्यमंत्री के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

PoliceParade : वर्दी में दृढता तथा व्यवहार में अनुशासन हो – SSP

PanchachuliAdventure : एडवेंचर चाहिए तो उत्तराखंड के पंचाचूली पर्वत आइये

NonHinduEntryBan : चार धाम मंदिर परिसर में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन

UPCLCAGReport : उत्तराखंड में बिजली वितरण पर कैग की बड़ी रिपोर्ट

TAGGED: dehradun, khoji narad, khoji narad breaking news, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 23, 2024 December 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article न्यू ईयर न्यू ईयर से पहले अलर्ट हुई उत्तराखंड पुलिस
Next Article महाकुंभ फाइव स्टार महाकुंभ – मिलेगा सब कुछ

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UPSCpreparation
UPSCpreparation : क्या UPSC की तैयारी समय की बर्बादी है?
राष्ट्रीय March 13, 2026
PoliceSuspension
PoliceSuspension : मुख्यमंत्री के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्ड March 13, 2026
PoliceParade
PoliceParade : वर्दी में दृढता तथा व्यवहार में अनुशासन हो – SSP
उत्तराखण्ड March 13, 2026
IASIPSShadi
IASIPSShadi : IPS या IAS आपस में शादी कर लें तो
खोजी नारद कहिंन March 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?