काशीपुर में ‘I Love Muhammad’ जुलूस पर बवाल | 400 पर FIR, बुलडोजर चला :- उत्तराखंड के काशीपुर से एक बडी और गंभीर खबर सामने आ रही है, आई लव मुहम्मद नाम से निकाले गए एक जुलूस के चलते भारी बवाल हुआ, अब इस मामले में पुलिस ने सात उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है, और कुछ के घरों पर बुलडोजर तक चला दिया गया है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- Keshav Thalwal का खुलासा: Police की हैवानियत या सच्चाई का सामना?
कैसे भडका बवाल, 21 सितंबर की रात, काशीपुर के अल्लीखां चौक पर करीब चार सौ से पाँच सौ लोग इकट्ठा हुए, इनकी अगुवाई कर रहा था नदीम अख्तर नाम का एक शख्स, जिसे पुलिस ने मास्टरमाइंड बताया है, पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति के ये लोग बैनर और पोस्टर के साथ जुलूस निकालने लगे।
जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो भीड ने लाठी डंडों और पत्थरों से हमला बोल दिया, पुलिस की सख्त कार्रवाई, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार सौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और दस अन्य हिरासत में हैं, काशीपुर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ और SSP मणिकांत मिश्रा ने खुद घटनास्थल का दौरा कर जांच के आदेश दिए हैं।
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और BNSS की धारा एक163 लागू करने की तैयारी भी चल रही है, बुलडोजर की कार्रवाई, गिरफ्तार उपद्रवियों के घर और दुकानों पर बुलडोजर भी चलाया गया है, प्रशासन का कहना है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- जॉली LLB 3 की जबरदस्त वापसी | Akshay-Arshad की जोड़ी का धमाका
राजनीतिक घमासान, इस पूरे मामले पर राजनीति भी गरमा गई है, SP प्रवक्ता अमीक जामेई ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, चाहे आई लव श्री राम हो या आई लव मुहम्मद, बोलने की आज़ादी सबको होनी चाहिए, वहीं BJP प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, अगर कोई पुलिस पर हाथ उठाएगा या कानून तोडेगा, तो उसकी जगह जेल में होगी।
SSP की अपील, SSP मणिकांत मिश्रा ने साफ कहा है कि कानून तोडने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, साथ ही जनता से अपील की गई है कि वो शांति बनाए रखें और किसी भी अफवाह से दूर रहें, ऐसे ही खबरो के लिए हमारे चैनल को कीजिये लाइक शेयर और सब्सक्राइब , धन्यवाद।

