By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: जार्ज एवरेस्ट मुद्दे पर बवाल शुरू , भाजपा बोली आरोप बेबुनियाद
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > जार्ज एवरेस्ट मुद्दे पर बवाल शुरू , भाजपा बोली आरोप बेबुनियाद
उत्तराखण्ड

जार्ज एवरेस्ट मुद्दे पर बवाल शुरू , भाजपा बोली आरोप बेबुनियाद

प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के आह्वान पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया.

admin
Last updated: 2025/09/15 at 6:14 AM
admin
Share
3 Min Read
जार्ज एवरेस्ट मुद्दे पर बवाल शुरू , भाजपा बोली आरोप बेबुनियाद
जार्ज एवरेस्ट मुद्दे पर बवाल शुरू , भाजपा बोली आरोप बेबुनियाद
SHARE
Highlights
  • जॉर्ज एवरेस्ट पार्क आवंटन घोटाले के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन.
  • प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने प्रदेश सरकार पर आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले साढ़े आठ वर्षों में एक के बाद एक घोटाले कर रही इस सरकार ने अब राज्य निर्माण से लेकर अब तक पच्चीस वर्षों का भ्रष्टाचार का सारा रिकॉर्ड जॉर्ज एवरेस्ट पार्क आवंटन घोटाले से तोड़ दिए.
  • श और प्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में टेंडर प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्रकाशित की गई जिसके आधार पर तीन कंपनियों ने आवेदन किया.

जार्ज एवरेस्ट मुद्दे पर बवाल शुरू , भाजपा बोली आरोप बेबुनियाद :- भाजपा ने जार्ज एवरेस्ट को लेकर कांग्रेसी आरोपों को बेबुनियाद, तथ्यहीन और राजनीति से प्रेरित बताया है। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता एवं राजपुर विधायक खजान दास ने कहा, विकास से जुड़े हर अच्छे कार्य का विरोध करना विपक्ष की रणनीति का हिस्सा है। वहीं तंज किया कि जो 70 साल वोट चोरी से सत्ता हथियाते रहे, उनके लिए लोकतांत्रिक तरीके से जनविश्वास हासिल करने पर विश्वास करना मुश्किल है। सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, मसूरी जार्ज एवरेस्ट स्थित भूमि लीज की इस टेंडर प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता से सभी नियम शर्तों का पालन किया गया है। कांग्रेस के पूरी तरह से गलत और असत्य हैं, क्योंकि टेंडर में निर्धारित प्रक्रिया का कड़ाई से अनुपालन किया गया है।

देश और प्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में टेंडर प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्रकाशित की गई जिसके आधार पर तीन कंपनियों ने आवेदन किया और उनके किसी भी निदेशक का नाम समान नही है,जैसा आरोप लगाया जा रहा है। जो जमीन लीज पर दी गई उसमें मात्र 7 एकड़ जमीन ही उपयोग हेतु उचित है, शेष जमीन पहाड़ी ढाल वाली और अनुपयोगी है।

जॉर्ज एवरेस्ट पार्क आवंटन घोटाले के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के आह्वान पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया व ऐलान किया कि इस पूरे घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की घोषणा तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना व महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी की संयुक्त अगुवाई में कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित कांग्रेस जनों ने पहले जम कर केंद्र सरकार प्रदेश सरकार व पर्यटन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की व तत्पश्चात जुलूस की शक्ल में राजपुर रोड में क्वालिटी चौक पर राज्य सरकार का पुतला फूंका।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने प्रदेश सरकार पर आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले साढ़े आठ वर्षों में एक के बाद एक घोटाले कर रही इस सरकार ने अब राज्य निर्माण से लेकर अब तक पच्चीस वर्षों का भ्रष्टाचार का सारा रिकॉर्ड जॉर्ज एवरेस्ट पार्क आवंटन घोटाले से तोड़ दिए। धस्माना ने कहा कि यह घोटाला तीस हजार करोड़ से पचास हजार करोड़ तक का है और यह किस के इशारे पर हुआ और कौन कौन लोग इसमें शामिल हैं यह जांच से ही पता चलेगा इसलिए इसकी उच्च स्तरीय जांच हाईकोर्ट के सेटिंग जज की निगरानी में होनी चाहिए।

You Might Also Like

UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र

UttarakhandPolitics : कांग्रेस में आने लिए उतावले हैं भाजपा नेता – हरदा

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना प्राथमिकता- डॉ. आर. राजेश कुमार

CAMPAUttarakhand : CAMPA परियोजना समिति की 12वीं बैठक में बड़े फैसले

DMSavinBansal : अतिक्रमण की शिकायत पर डीएम सख्त, रिपोर्ट तलब

TAGGED: #BaselessAllegations, #BJPClaims, #BJPINDIA, #BJPStatement, #BJPVsOpposition, #ControversialIssue, #ControversyAlert, #ControversyNews, #EverestControversy, #EverestDebate, #EverestDispute, #EverestHistory, #EverestIssue, #EverestIssue2025, #EverestNamingConflict, #EverestNamingControversy, #EverestNamingDebate, #EverestNamingDebate2025, #EverestNamingDispute, #EverestNamingPolitics, #EverestNamingRow, #EverestNamingSaga, #EverestNews, #EverestSaga, #EverestTopic, #FactCheck, #GeoPolitics, #GeorgeEverest, #GovernmentVsOpposition, #HotNews, #inc uttarakhand, #IndianGovernment, #IndianPolitics, #narendra modi, #NewsUpdate, #PoliticalAccusation, #PoliticalAllegations, #PoliticalBattle, #PoliticalControversy, #PoliticalCrisis, #PoliticalDebate, #PoliticalDrama, #PoliticalNews, #PoliticalStorm, #PoliticalTalk, #PoliticalTension, #PublicOpinion, #SocialMediaBuzz, #SuryakantDhasmana, breakingnews, congress, harak singh rawat, harish rawat, indianews, karan mahara, Nationalnews, PoliticalUpdates, pushkar singh dhami, trendingnews, uttarakhand congress

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 15, 2025 September 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बकैती मत दिखाना - ये नैनीताल पुलिस है ! बकैती मत दिखाना – ये नैनीताल पुलिस है !
Next Article दो लड़किया निकली कालनेमि - पुलिस ने दबोचा दो लड़किया निकली कालनेमि – पुलिस ने दबोचा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
HappyHoli2026
HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ
राष्ट्रीय March 3, 2026
UttarakhandAssembly2026
UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Hongkongescalator
Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी
Uncategorized March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?