त्योहारों में जाम से बचाएगा कप्तान अजय सिंह का प्लान : – आगामी कुछ दिनों में धनतेरस, दीवाली, भैया दूज व गोवर्धन पूजा त्योहार है जिसके चलते राजधानी देहारादून के मुख्य क्षेत्र, बाजार अभी से खरीदारों से भर चुके है, जिसके चलते सड़को पर जाम की स्थिति बनी हुई है। त्योहारों के दृष्टिगत बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस कप्तान अजय सिंह ,एसपी सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट संग घंटाघर पर यातायात व्यवस्था परखी। एसएसपी अजय सिंह द्वारा इस दौरान पल्टन बाज़ार व लक्खी बाग क्षेत्र का भ्रमण कर त्योहारों को लेकर पुलिस टीम द्वारा बनाई गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
कप्तान अजय सिंह द्वारा इस दौरान बाजारों में पैदल भ्रमण कर व्यापारियों को प्रशासन द्वारा जारी स्थानों पर ही पटाखे बेचने के आदेश दिए। वहीं त्योहारों में यातायात से लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर अतिरिक्त कंसर्न के तहत यातायात पुलिस में जहां 107 ट्रेनी जवानो को फील्ड में उतारा है तो वहीं अतिरिक्त पुलिस बल हेतु कप्तान द्वारा डीएम सविन बंसल से बातचीत की है। वहीं शहर में त्योहारों के तहत बढ़ते जाम को नियंत्रित करने को यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक प्लान जारी किया है। जिसके तहत – सहस्त्रधारा / रायपुर रोड /राजपुर रोड / सुभाष रोड / डालनवाला क्षेत्र से आने वाले वाहन 1. काबुल हाऊस, नियर सर्वे चौक 2. मंगला देवी इण्टर कॉलेज परिसर 3. मल्टीस्टोरेज पार्किंग कनक चौक 4. MDDA कॉम्पलैक्स घण्टाघर में वाहनों को पार्क करेंगे ।चकराता रोड / GMS रोड / गढी कैन्ट क्षेत्र से आने वाले वाहन 1. जनपथ कॉम्पलैक्स, बिन्दाल, 2. प्रभात कट के सामने खाली मैदान 3. रैंजर्स ग्राउण्ड नियर बुद्धा चौक में अपने वाहनों को पार्क करेंगे ।
ईसी रोड / रिस्पना पुल / धर्मपुर / जोगीवाला / नेहरु कॉलोनी / 6 नम्बर पुलिया आदि क्षेत्रों से आने वाले वाहन 1. रैंजर्स ग्राउण्ड नियर बुद्धा चौक 2. दरबार साहिब, नियर तहसील चौक 3. राजीव गांधी कॉम्पलैक्स तहसील चौक में अपने वाहनों को पार्क करेंगे ।सहारनपुर चौक / कांवली रोड / पटेलनगर /पथरीबाग आदि क्षेत्रों से आने वाले वाहन 1. पुराना बस अड्डा, नियर द्रोण होटल 2. पुलिस कार्यालय, नियर दून अस्पताल 3. नगर निगम कार्यालय परिसर में अपने वाहनों को पार्क करेंगे ।उपरोक्त विभिन्न मार्गों / स्थानों से पल्टन बाजार हेतु दोपहिया पर आने वाले आमजन 1. गांधी इन्टर कॉलेज, नियर पल्टन बाजार 2.सीएनआई स्कूल, नियर पल्टन बाजार में अपने वाहनों को पार्क करेंगे ।
सिटी बसों के लिये ट्रैफिक प्लान
राजपुर रोड जाने वाली सिटी बस का परेड ग्राउण्ड के स्थान पर नया ड्राप /पिक अप पॉइंट ऑरियन्ट चौक रहेगा । डोईवाला/ सहस्त्रधारा जाने वाली सिटी बस का परेड ग्राउण्ड के स्थान पर नया ड्राप /पिक अप पॉइंट रैंजर्स ग्राउण्ड रहेगा ।डायवर्जन व्यवस्था – यातायात का दबाव अत्यधिक होने की स्थिति में निम्नलिखित स्थानों से यातायात डायवर्ट किया जायेगा– पलटन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार, पीपलमण्डी आदि स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों के लिये पूर्ण रूप से जीरो जोन रहेगा । केवल पैदल यात्री ही प्रवेश कर सकेगें ।
सर्वे चौक पर यातायात का दबाव अधिक होने पर रायपुर से आने वाले यातायात को कर्जन रोड तिराहा से म्यूनिसिपल रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा । घण्टाघर पर यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति मे राजपुर रोड़ की ओर से आने वाले यातायात को ओरिएन्ट चौक से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं दर्शनलाल से घण्टाघर की ओर आने वाले यातायात को लैन्सडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।धर्मपुर चौक पर यातायात के दबाव की स्थिति में माता मंदिर रोड से आने वाले यातायात को रेसकोर्स की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं नेहरु कॉलोनी तिराहा से धर्मपुर जाने वाले यातायात को फब्बारा चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, पुलिस, फायर ब्रिगेड आदि से सम्बन्धित वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा ।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
त्योहारी मौसम को देखते हुए राजधानी पुलिस द्वारा ट्रैफिक संचालन को 5 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 25 इंस्पेक्टर , 15 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर/ एडिशनल ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 35 सब इंस्पेक्टर, 25 हेड कांस्टेबल, 60 ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल, 150 सिविल पुलिस कांस्टेबल, 100 आरसी, 70 पीआरडी व होमगार्ड जवानो को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त थाने स्तर से भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस टीम की ड्यूटी लगाई गई है।विभिन्न स्थानों पर फ्लेक्स बैनर / सांकेतिक बोर्ड लगाये गये हैं। इसके साथ ही आम जनता को राजधानी के यातायात प्लान के बारे में लगातार जानकारी देने को पुलिस द्वारा एफएम रेडियो के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। यातायात प्लान को सोशल मीडिया, व्हाट्सएप्प, अखबार व अन्य प्रचार माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है।
इसके साथ ही पुलिस द्वारा पार्किंग हेतु सभी शॉपिंग मॉल्स को अपने कॉम्पलेक्स में बेसमेंट पार्किंग खोलने के नोटिस दिए गए है। साथ ही त्योहारों को निर्बाध व शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न करवाने को समाज के अलग अलग प्रतिनिधियों से वार्ता की गई है।शॉपिंग के दौरान अपने मन मर्जी से सार्वजनिक मार्ग / नो-पार्किंग स्थानों पर पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्यवाही को अलग अलग स्थानों पर 10 ट्रैफिक क्रेन लगाई गई है साथ ही नो पार्किंग में वाहन न खड़े करने को लोगो को जागरूक किया जा रहा है। सम्पूर्ण मार्गो पर सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु 10 ट्रैफिक मोबाइल टीम नियुक्त की गई है।सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु 29 एएनपीआर, 105 आरएलवीडी,09 एसवीडिएस कैमरों के जरिये ट्रैफिक कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है, साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।

