UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र :- उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 9 से 13 मार्च तक होने वाले पांच दिवसीय विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. विधायी विभाग की ओर से सत्र का अंतिम कार्यक्रम विधानसभा सचिवालय को भेज दिया गया है, जिसे आगे सभी विधायकों को जारी कर दिया गया है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
अनंतिम कार्यक्रम के अनुसार सत्र की शुरुआत 9 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी. इसके बाद उसी दिन सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन पटल पर रख सकती है. साथ ही विनियोग विधेयक भी प्रस्तुत किए जाने की संभावना है. सत्र के पहले ही दिन बजट पेश होने की संभावना को देखते हुए राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई है।
10 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी. इसी दिन विभिन्न अध्यादेशों को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा. 11 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण को पारित किया जाएगा और इसके बाद बजट पर सामान्य चर्चा शुरू होगी।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
12 मार्च को विभागवार आय-व्यय पर विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न विभागों के बजट प्रावधानों पर विधायक अपने सुझाव और आपत्तियां रखेंगे. सत्र के अंतिम दिन 13 मार्च को विनियोग विधेयक पारित किए जाने की कार्यवाही निर्धारित है. हालांकि यह कार्यक्रम अभी अनंतिम है. अंतिम एजेंडा और कार्यसूची कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय की जाएगी. जरूरत पड़ने पर कार्यक्रम में बदलाव भी संभव है.

