UttarakhandBudget2026-27 : 1.11 लाख करोड़ का बजट, विकास का रोडमैप या उम्मीदों से कम? :- ”उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। सरकार इसे विकास और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम बता रही है… लेकिन बजट के बाद जनता और व्यापारियों की प्रतिक्रिया मिली-जुली नजर आ रही है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- RembalAgroAndFoods : आस्था का मुखौटा और मांस का व्यापार?
नमस्कार, आप देख रहे हैं खोजीनारद। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 1 लाख 11 हजार 703 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।
यह बजट पिछले साल के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत ज्यादा है। सरकार का कहना है कि यह बजट राज्य के समग्र विकास, मजबूत बुनियादी ढांचे और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।बजट में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर खास फोकस किया गया है।
खासतौर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं का ऐलान किया गया है।पर्यटन परियोजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये, जबकि इको टूरिज्म के लिए 18.5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का मानना है कि इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- JhandaJiMelaDehradun : 8 मार्च से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री झण्डा महोत्सव
हालांकि बजट को लेकर सभी की राय एक जैसी नहीं है। कुछ लोग इसे राज्य के विकास के लिए सकारात्मक कदम मान रहे हैं, तो वहीं कई व्यापारी और स्थानीय लोग बजट को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में अभी भी डॉक्टरों की कमी और सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। वहीं कई व्यापारियों का कहना है कि कोरोना के बाद उन्हें आर्थिक राहत की उम्मीद थी, लेकिन बजट में उनके लिए कोई खास प्रावधान नहीं किया गया।उधर विपक्ष ने भी बजट पर सवाल उठाते हुए इसे दिशाहीन और निराशाजनक बताया है।
कुल मिलाकर उत्तराखंड बजट 2026–27 को लेकर जनता की प्रतिक्रिया मिश्रित दिखाई दे रही है। जहां कुछ लोग इसे विकास की दिशा में सकारात्मक कदम मान रहे हैं, वहीं कई लोग इसके क्रियान्वयन और जमीनी असर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना होगा कि सरकार की ये घोषणाएं कागजों से निकलकर जमीन तक कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी तरीके से पहुंच पाती हैं।

