BollywoodShooting : बॉलीवुड और नैनीताल का है रोमांटिक रिश्ता :- देवभूमि उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां कई सालों से बॉलीवुड को अपनी तरफ आकर्षित करती आई है. हम आपको ऐसी ही सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनकी शूटिंग नैनीताल की खूबसूरत वादियों में हुई है.आजादी के बाद 1958 में नैनीताल में फिल्माई गई दिलीप कुमार और वैजयंती माला की फिल्म मधुमती से नैनीताल का बॉलीवुड से संपर्क बना था।
भीगी रात फिल्म हिंदी फिल्मों की सुपरहिट फिल्म रही है. इस फिल्म के दृश्यों को नैनीताल और इसके आस पास की जगहों में फिल्माया गया था साल 1965 में मीना कुमारी और अशोक कुमार की इस फिल्म का गीत ‘मोहब्बत से देखा’ नैनीताल की माल रोड और उसके आस-पास ही फिल्माया गया है।
उस समय की बॉलीवुड स्टार साधना और मनोज कुमार की फिल्म अनिता 1967 की सुपरहिट फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म की भी कुछ शूटिंग नैनीताल में हुई थी. साधना और मनोज कुमार इस दौर में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे माने जाते थे. इस फिल्म के गीत ‘सामने मेरे सांवरिया’ का शुरुआती हिस्सा नैनीताल झील के पास ही शूट किया गया है. साथ ही फिल्म के कई सीन नैनीताल और इसके आस पास की लोकेशन में फिल्माए गए हैं।
उस दौर के बड़े सितारे आशा पारेख, राजेश खन्ना और प्रेम चोपड़ा वाली इस फिल्म की शूटिंग नैनीताल में हुई है. इस फिल्म में एक सदाबहार गीत है ‘जिस गली में तेरा घर न हो बालमा.’ आनंद बक्षी के लिखे इस गीत में संगीत आर. डी. बर्मन का है और आवाज मुकेश की है. यह पूरा गाना नैनीताल झील में फिल्माया गया है. इसके अलावा नैनीताल की खूबसूरत वादियों की झलक भी इस फिल्म के सीन में दिखाई देती है।
साल 1958 में आई दिलीप कुमार और वैजयंती माला की प्रसिद्ध फिल्म ‘मधुमती’ की शूटिंग यहां होने के बाद बॉलीवुड का नैनीताल से गहरा संपर्क जुड़ा। ऐसा माना जाता है कि ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार को नैनीताल की वादियाँ इतनी भाई थीं कि उन्होंने ही अन्य फिल्म निर्देशकों को इस खूबसूरत जगह के बारे में बताया था।
8 अगस्त 2023 को रिलीज़ हुई फ़िल्म कोई मिल गया नैनीताल के भीमताल में फिल्माई गई है. ये एक साइंस फिक्शन फिल्म है जिसकी शूटिंग ज़्यादातर नैनीताल, भीमताल, और कौसानी में फिल्माई गई है. इस फिल्म में रेखा, रितिक रोशन और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई है. इस फिल्म के कुछ सीन नैनीताल के प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ कॉलेज में फिल्माए गए हैं।
10 नवम्बर 2006 को रिलीज हुई फिल्म विवाह को नैनीताल मे शूट किया गया है, इस फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर ओर अभिनेत्री अमृता राव मुख्य भूमिका पर हैं, यह फिल्म काफी हिट हुई थी. इसमें नैनीताल के बड़ा बाजार के दृश्यों को फिल्माया गया है।

