Congress Accusation : भाजपा ने 15 साल में दिया नफरत , नकल और भ्रष्टाचार :- उत्तराखंड (Uttarakhand ) में पीछे पच्चीस सालों में पंद्रह साल भाजपा (BJP ) व दस साल कांग्रेस (Congress ) ने सत्ता की डोर संभाली लेकिन ज्यादा समय राज करने वाली पार्टी भाजपा ने उत्तराखंड की जनता को परेशानियां नफरत नकल और भ्रष्टाचार दिया जबकि कांग्रेस की पहली निर्वाचित सरकार ने राज्य में विकास की एक मजबूत आधारशिला रखी थी यह बात प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य बनते ही पहली काम चलाऊ सरकार भाजपा की बनी और पहली निर्वाचित सरकार कांग्रेस की बनी पंडित एनडी तिवारी के नेतृत्व में और फिर दूसरी निर्वाचित सरकार भाजपा तीसरी कांग्रेस और चौथी और पांचवीं भाजपा की सरकारें बनीं।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
उन्होंने कहा कि अगर तुलनात्मक अध्ययन इन २५ वर्षों का किया जाए तो कांग्रेस के दस साल भाजपा के पंद्रह सालों पर भारी पड़ते हैं क्योंकि भाजपा इन पंद्रह सालों में कोई ऐसी उपलब्धि नहीं गिनवा सकती जो राज्य की जनता के हितों से जुड़ी हो। उन्होंने कहा कि पिछली दो सरकारों ने तो जन सरोकारों से पूरी तरह से मुंह मोड़ लिया और करोना काल में भाजपा के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Chief Minister Trivendra Singh Rawat) पूरे लॉक डाउन (lockdown ) में अपने सरकारी आवास से बाहर ही नहीं निकले । उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार का पूरा ध्यान प्रदेश में खनन करवाने और प्रदेश भर में ज्यादा से ज्यादा शराब बिकवाने में है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
करन माहरा (Karan Mahara) ने कहा कि प्रदेश की जनता को लव जिहाद लैंड जिहाद थूक जिहाद में उलझा कर सरकार व भाजपा राज्य में अवैध खनन व शराब के धंधे से काली कमाई करवा रही। उन्होंने कहा कि इस बरसात राज्य भर में आई आपदा से प्रभावित लोगों को राहत पुनर्वास का अभी इंतजार है और सरकार उनकी उपेक्षा लगातार कर रही है। करण माहरा ने कहा कि नकल और नफरत का कारोबार सरकार के संरक्षण में खूब फल फूल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि राज्य की रजत जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में राज्य की भाजपा सरकार विपक्ष को विश्वास में ले कर भविष्य का कोई रोडमैप तैयार करने में भी पूरी तरह नाकामयाब रही और सत्र अपनी अपनी डफली अपना अपना राग अलापते हुए खत्म हो गया। माहरा ने कहा कि कांग्रेस अब जनता की अपेक्षाओं और आशाओं के अनुरूप आगामी २०२७ के विधानसभा चुनावों की तैयारी कर राज्य में पुनः जनता के आशीर्वाद से जन सरोकारों के लिए समर्पित सरकार बनाएगी।

