अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जून 2021 को समर्पण निधि की शुरुआत हुई, जिसमें पूरी दुनिया से राम भक्तों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इन राम भक्तों में वो भक्त भी शमील थें, जिन्हें अक्सर भगवान के नाम पर मांगते हुए देखा जाता है. जी हां, समाज में इन्हें भिखारियों के नाम से जाना जाता है, लेकिन इन भिखारियों ने भी राम मंदिर निर्माण में लगभग चार लाख रुपये की धनराशि अर्पित की।
अब इन भिखारियों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण दिया जाएगा. राम मंदिर निर्माण में काशी से लेकर प्रयागराज तक समर्पण निधि अभियान के बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए देश दुनिया से सहयोग मिल रहा है। लोग क्षमतानुसार धनराशि पवित्र काम के लिए भेज रहे हैं।
इसी कड़ी में काशी और प्रयागराज के सैकड़ों भिखारियों ने भी राम के प्रति सच्ची आस्था का सबूत दिया।
उन्होंने राम मंदिर निर्माण में चार लाख रुपए का चंदा दिया है। काशी और प्रयागराज के भिखारियों ने भीख में मिली राशि भगवान राम को समर्पित कर दी है।

