By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: सावधान ! ठगों का केदारनाथ फर्जीवाड़ा शुरू
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > सावधान ! ठगों का केदारनाथ फर्जीवाड़ा शुरू
Uncategorized

सावधान ! ठगों का केदारनाथ फर्जीवाड़ा शुरू

भक्ति के नाम पर लूट! केदारनाथ में ऑनलाइन ठगों का गिरोह सक्रिय.

admin
Last updated: 2025/04/10 at 5:57 AM
admin
Share
4 Min Read
ठगों का केदारनाथ फर्जीवाड़ा शुरू
ठगों का केदारनाथ फर्जीवाड़ा शुरू
SHARE
Highlights
  • केदारनाथ में ऑनलाइन ठगी.
  • श्रद्धालुओं को लूटने का नया तरीका.
  • फर्जी वेबसाइट से टिकट बुकिंग.

सावधान ! ठगों का केदारनाथ फर्जीवाड़ा शुरू :  केदारनाथ हेली सेवा का मई का स्लॉट पलक झपकते ही फुल हो गया। इसी के साथ सक्रिय हो गए साइबर ठग। बुकिंग का प्रयास कर रहे लोगों को इन ठगों ने फोन कर बुकिंग कराने का दावा किया। मई में किसी भी दिन की बुकिंग के लिए 25 हजार रुपये मांगे गए। इस मोबाइल नंबर पर जब मीडिया ने संपर्क किया तो मामला सही पाया गया। ठगों ने आधे पैसे पहले और आधे टिकट मिलने के बाद देने को कहा। यही नहीं ठग तो ऑनलाइन पंजीकरण कराने को भी तैयार हो गया।

Contents
सामान्य कॉलिंग का नहीं था रिचार्ज, व्हाट्सएप पर हुई बातकोई अधिकृत एजेंट नहीं हैइन बातों का रखें ध्यान

मंगलवार को जब हेली सेवा बुकिंग दोपहर 12 बजे से शुरू हुई तो चंद मिनटों में ही पूरे मई के स्लॉट बुक हो गए। ऐसे में लोग अपनी बारी का इंतजार करते रह गए। साइबर ठगों ने ऐसे लोगों को फंसाने की कोशिश शुरू कर दी। सवाल यह है कि जब सभी स्लॉट फुल हो गए तो ठग किस तरह से बुकिंग का दावा कर रहे हैंं। इसी की पड़ताल करने के लिए अमर उजाला ने टिकट बुक करने का दावा कर रहे व्यक्ति के नंबर पर बात की।

सामान्य कॉलिंग का नहीं था रिचार्ज, व्हाट्सएप पर हुई बात

इस नंबर पर जब कॉल किया तो पता चला कि उसकी सेवाएं रिचार्ज न होने के कारण समाप्त कर दी गई हैं। इसके बाद एक प्रयास व्हाट्सअप कॉलिंग का किया गया। नंबर की डीपी पर श्रीकेदारनाथ धाम का फोटो लगा था। व्हाट्सअप कॉल पर चंद सेकेंड बात हुई। इसके बाद उसने चैटिंग शुरू कर दी। चैटिंग के कुछ अंश…

  • ठग- पिक-अप प्वइंट बताएं.
  • रिपोर्टर- सिरसी.
  • ठग- एक तरफ से या दोनों तरफ से.
  • रिपोर्टर- दोनों तरफ से.
  • ठग- उसी दिन लौटना है या अगले दिन सुबह.
  • रिपोर्टर- अगले दिन.
  • ठग- कितने लोग हैं.
  • रिपोर्टर- तीन.
  • ठग- बुकिंग दिनांक बताओ.
  • रिपोर्टर- 11 मई.

ठग-ओके चेक करके बताता हूं, कुछ देर बाद…पिक-अप टाइम सिरसी से 3.15 पीएम, अगले दिन वापसी 11.20 एएम…ओके.

इसके बाद ठग ने सिरसी से प्रति व्यक्ति किराया व्हाट्सअप कॉल पर बताया। बताया कि 6060 रुपये प्रति व्यक्ति लगेगा और जाने वालों का विवरण मांगा।

कोई अधिकृत एजेंट नहीं है

ठग ने अपना एक कार्ड भी ऑनलाइन भेजा है। इसमें उसका नाम हर्ष यादव लिखा है। साथ ही लिखा है कि वह आईआरसीटीसी से अप्रूव है। बता दें कि आईआरसीटीसी की ओर से किसी एजेंट या एजेंसी को इस काम के लिए अप्रूवल नहीं दिया गया है।

इन बातों का रखें ध्यान

केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in से ही बुकिंग की जाएगी।
बुकिंग के लिए कोई अन्य पोर्टल या एजेंसी को जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
किसी भी मोबाइल नंबर पर बात न करें।
भुगतान भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही किया जाएगा।
किसी के भी क्यूआर कोड या यूपीआई आईडी पर भुगतान न करें।
ठगी की आशंका होने पर 1930 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बताएं।

You Might Also Like

JanJanKiSarkar : ₹141 करोड़ 91 लाख 61 हजार की पेंशन वितरित

UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

RealTimeMonitoring : देहरादून में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की रियल-टाइम मॉनिटरिंग

UttarakhandPolice :’ उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित SKOCH Award

TAGGED: #BewareFakeLinks, #BewareOfFraud, #CyberAlert, #CyberCrimeIndia, #DevbhoomiAlert, #DigitalFraud, #FakeBookingAlert, #FakeWebsites, #FraudAwareness, #FraudPrevention, #KedarnathFraud, #KedarnathNews, #KedarnathScam, #KedarnathYatra2025, #KedarnathYatraScam, #OnlineBookingScam, #OnlineFraudsters, #OnlineScam, #OnlineScamIndia, #PilgrimageSafety, #PilgrimFraud, #PilgrimSafety, #ReligiousTourScam, #ScamAlert2025, #StayAlert, #TempleTravelAlert, #TravelFraud, #YatraBookingScam, #YatraSafety, CHARDHAMYATRA2025, khoji narad, khoji narad breaking news, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 10, 2025 April 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सरयूपारीण ब्राह्मण सरयूपारीण ब्राह्मण जो टकरा गए थे प्रभु राम से ?
Next Article सीएम के आदेश सीएम के आदेश पर एक्शन मे डॉ. आर. राजेश कुमार

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HoliCelebration
HoliCelebration : रंगों की मस्ती में मुख्यमंत्री आवास में दिखा अनोखा अंदाज़
उत्तराखण्ड March 2, 2026
IranIsraelWar
IranIsraelWar : Iran vs Israel कभी दोस्त रहे ये दो देश आखिर कैसे बन गए कट्टर दुश्मन?
अंतराष्ट्रीय March 2, 2026
UttarakhandCongress
UttarakhandCongress : ‘वसूली अभियान मोर्चा’ के फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस का हल्ला बोल!
देहरादून March 2, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि
उत्तराखण्ड March 2, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?