By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: निजी अस्पतालों की लूट पर आयेन्द्र शर्मा ने खोला मोर्चा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > निजी अस्पतालों की लूट पर आयेन्द्र शर्मा ने खोला मोर्चा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
देहरादून

निजी अस्पतालों की लूट पर आयेन्द्र शर्मा ने खोला मोर्चा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

निजी अस्पतालों की लूट पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष सख्त.

admin
Last updated: 2024/11/27 at 12:12 PM
admin
Share
5 Min Read
आयेन्द्र शर्मा ने खोला मोर्चा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
SHARE
Highlights
  • मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आयेन्द्र शर्मा ने खोली निजी अस्पतालों की पोल.
  • निजी अस्पतालों की लूट पर मुख्यमंत्री को पत्र.
  • निजी अस्पतालों की लूट पर आयेन्द्र शर्मा का हल्लाबोल, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र.

आर्येन्द्र शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष कॉंग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखते हुए लिखा आपके संज्ञान में लाना है कि कभी समाज सेवा एवं पुण्य का सबसे बड़ा कार्य कहे जाने वाले चिकित्सा क्षेत्र लूटखसोट का सबसे बड़ा व्यपारिक केंद्र बना गया है. समाज का गरीब तबका आज निजी अस्पतालों में जाकर अपना उपचार कराने का ख्याल भी अपने मन में नहीं आने दे रहा है. कारण यह है कि किसी भी निजी अस्पताल में यदि छोटी सी बीमारी के कारण भी दो चार दिन के लिए भर्ती हो जाएं तो लाखों से कम का बिल आने की उम्मीद नहीं है. पूरे राज्य के निजी अस्पतालों का यहीं हाल है. आए दिन निजी अस्पतालों द्वारा मरीज़ों के साथ लूट खसोट की खबरें आती रहती है. पिछले दिनों देहरादून के एक बड़े अस्पताल से भी कुछ ऐसी ही खबर आई जिसमें ठीक करने के नाम पर मरीज़ से उसकी बिमा पॉलिसी एक निजी अस्पताल के कर्मचारी खा गए.

 

आयेन्द्र शर्मा

महोदय निजी अस्पतालों की लूट खसोट पर निम्न बिंदु आपके संज्ञान में लाना चाहता हूँ

● पहाड़ के दुर्गम इलाकों से भी मरीज बेहतर इलाज के लिए शहरों में आते हैं. लेकिन कुछ ही दिनों में निजी अस्पताल लाखों रुपये लूट लेते हैं. कमरा और बेड के रेट किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है. सर्वप्रथम निजी अस्पतालों के कमरा और बेड के बढ़ते रेट पर अंकुश लगाकर, इनका रेट इतना निर्धारित किया जाए जिसको एक गरीब व्यक्ति भी वहन कर सके.

● निजी अस्पतालों में हर चीज़ में ओवर रेटिंग है. फिर चाहे इलाज, ऑपरेशन, एक्सरे, जांच या फिर दवाई हो. ये सब कार्य बाहर सस्ते हो जाते हैं लेकिन निजी अस्पताल मरीज़ को अस्पताल के अंदर ही जांच, एक्सरे और दवाईयां लेने को विवश करते हैं और मनमर्ज़ी कीमत वसूलते हैं. निजी अस्पतालों में रेटिंग रेट तय करने की ज़रूरत है. जिसमें डॉक्टर की फीस समेत सभी इलाजों, दवाइयों और जांचों की कीमत तय होनी चाहिए और साथ ही बोर्ड भी लिखी होनी चाहिए.

● संज्ञान में आया है की निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स एक साथ कई अस्पतालों में अपनी सेवाएं घंटों के समय के हिसाब से दे रहे हैं. इस पर अंकुश लगाया जाए और एक डॉक्टर को एक ही अस्पताल में प्रैक्टिस करने का नियम लागू किया जाए। और साथ ही डॉक्टर की पूरी जानकारी फ़ोटो और पते के साथ प्रत्येक अस्पताल के अंदर डिस्प्ले बोर्ड पर साझा करने का नियम लागू किया जाए।

● निजी अस्पताल एक माफिया नेटवर्क की तरह काम कर रहे हैं. एम्बुलेंस सेवा पर भी इन माफियाओं का कब्ज़ा है. निजी अस्पतालों ने एम्बुलेंस कर्मचारियों से सेटिंग कर के मरीज़ों को अपने अस्पताल तक लाने का खतरनाक जाल फैलाया हुआ है. एम्बुलेंस कर्मचारी मरीज़ों को इन्ही निजी अस्पतालों में लेकर जाते हैं.

● भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना ‘आयुष्मान कार्ड’ पर सभी निजी अस्पताल इलाज नहीं कर रहे हैं. यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी निजी अस्पताल आयुष्मान कार्ड पर इलाज कराएं। जिससे कि गरीब व्यक्ति भी बेहतर इलाज पा सके।

● राज्य कर्मचारी बीमा योजना (ESI) को सभी कम आमदनी वाले तबके के लिए प्रत्येक निजी अस्पतालों में भी लागू किया जाए।

● चिकित्सा माफियाओं ने समाज को लूट लूट कर बेहिसाब संपत्ति अर्जित की है. इनकी संपत्ति की जांच हो एवं अमानवीय व्यवहार करने वाले अस्पतालों पर कार्यवाही निर्धारित हो. जैसे कि मरीज़ की लाश न देना और पैसों के अभाव में ईलाज न करना.

● प्रत्येक अस्पतालों में डिस्प्ले बोर्ड पर शिकायत करने हेतु आवश्यक फोन नंबर और ईमेल एड्रेस उपलब्ध कराए जाएं ( www.pgportal.gov.in , 18001805145, सवास्थ्य विभाग, सीएमओ, पीएमओ,आईएमसी), जहाँ पर मरीज़ अपनी शिकायत दर्ज करा सके।

 

You Might Also Like

 DharampurElectoralRoll : धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ 

Rarepediatricsurgery : आखिरकार नवजात ने पी ही लिया माँ का दूध

DehradunPowerCut : देहरादून में 10 दिन तक होगी बिजली कटौती

TigerWaterfall : “टाइगर फॉल”- खूबसूरती देख हो जाएंगे मदहोश

DisasterManagement : एलन मस्क बनायेंगे पहाड़ों में रेस्क्यू आसान

TAGGED: #inc uttarakhand, #JP Nadda, #narendra modi, Amit Shah, Aryendra Sharma, dehradun, DGP Uttarakhand, dr dhan singh rawat, harish rawat, karan mahara, khoji narad, khoji narad breaking news, mahendra bhatt, MAX HOSPITAL DEHRADUN, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 27, 2024 November 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मैक्स हॉस्पिटल मैक्स हॉस्पिटल का मरीज की खोपड़ी से खेला
Next Article पुलिस यातायात नियम तोड़ा तो दून पुलिस नहीं छोड़ेगी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandTraffic
UttarakhandTraffic : पहाड़ों में ट्रेफिक व्यवस्था होगी मजबूत 
बागेश्वर May 19, 2026
RudranathTemple
RudranathTemple : पौराणिक रुद्रनाथ मंदिर के बारे में 10 बातें 
उत्तराखण्ड May 19, 2026
HealthyAging
HealthyAging : 50 की उम्र होते ही छोड़ दें ये फूड्स, वरना …..
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ May 19, 2026
DharampurElectoralRoll
 DharampurElectoralRoll : धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ 
उत्तराखण्ड May 19, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?