By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: GuptNavratri2026 : 15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > GuptNavratri2026 : 15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
धार्मिक

GuptNavratri2026 : 15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

कब से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि?

admin
Last updated: 2026/07/14 at 11:19 AM
admin
Share
4 Min Read
GuptNavratri2026
GuptNavratri2026 : 15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
SHARE
Highlights
  • गुप्त नवरात्रि में क्यों होती है 10 महाविद्याओं की पूजा?
  • इन दस महाविद्याओं में शामिल हैं.
  • गुप्त नवरात्रि में साधना का क्या है महत्व?

GuptNavratri2026 : 15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि :- हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की उपासना का सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है. जहां चैत्र और शारदीय नवरात्रि पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती हैं, वहीं आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व तंत्र-मंत्र, शक्ति साधना और आध्यात्मिक उपासना करने वाले साधकों के लिए होता है. इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ दस महाविद्याओं की आराधना का विधान बताया गया है।

Contents
कब से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि?गुप्त नवरात्रि में क्यों होती है 10 महाविद्याओं की पूजा?गुप्त नवरात्रि में साधना का क्या है महत्व?

साल 2026 की आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई, बुधवार से शुरू होगी. इस बार तिथियों के विशेष संयोग के कारण यह नवरात्रि सामान्य नौ दिनों की बजाय आठ दिनों की रहेगी. वहीं 23 जुलाई को व्रत का पारण और नवरात्रि का उत्थापन किया जाएगा. आइए जानते हैं इस बार की गुप्त नवरात्रि की तिथि, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा का महत्व और पूरा नवरात्रि कैलेंडर।

वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष चतुर्थी तिथि का क्षय और नवमी तिथि की वृद्धि हो रही है. इसी कारण तीसरा और चौथा नवरात्र एक ही दिन मनाया जाएगा, जिससे नवरात्रि की अवधि आठ दिनों की रह जाएगी. हालांकि नवमी तिथि की वृद्धि के कारण 23 जुलाई को विधि-विधान से व्रत का पारण किया जाएगा. ज्योतिषीय दृष्टि से यह संयोग काफी दुर्लभ माना जाता है. इस दौरान साधना, मंत्र जाप और देवी उपासना का विशेष फल मिलने की मान्यता है।

कब से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि?

पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा तिथि 14 जुलाई 2026 को दोपहर 3:14 बजे शुरू होगी और 15 जुलाई को सुबह 11:52 बजे तक रहेगी. चूंकि हिंदू धर्म में अधिकांश पर्व उदया तिथि के आधार पर मनाए जाते हैं, इसलिए 15 जुलाई, बुधवार से गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ माना जाएगा।

15 जुलाई को होगा घटस्थापना, जानें शुभ मुहूर्त:

नवरात्रि का पहला दिन घटस्थापना के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा का आवाहन किया जाता है और नौ दिनों की पूजा शुरू होती है।

घटस्थापना शुभ मुहूर्त:

तिथि: 15 जुलाई 2026 (बुधवार)
समय: सुबह 6:01 बजे से 10:17 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:11 बजे से 4:52 बजे

इस दिन पुष्य नक्षत्र, हर्षण योग और सिद्ध योग का शुभ संयोग भी रहेगा, जिससे पूजा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।

गुप्त नवरात्रि में क्यों होती है 10 महाविद्याओं की पूजा?

चैत्र और शारदीय नवरात्रि में जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा प्रमुख होती है, वहीं गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की साधना का विशेष विधान बताया गया है।

इन दस महाविद्याओं में शामिल हैं—

मां काली, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी, मां कमला।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन महाविद्याओं की उपासना साधक को आध्यात्मिक शक्ति, आत्मविश्वास, मानसिक दृढ़ता और जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता प्रदान करती है. तंत्र साधकों के लिए यह समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

गुप्त नवरात्रि में साधना का क्या है महत्व?

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि को शक्ति उपासना का अत्यंत गोपनीय पर्व कहा गया है. इस दौरान मध्यरात्रि से सूर्योदय के बीच किया गया मंत्र जाप, ध्यान और साधना विशेष फलदायी होती है.लेकिन इसका अर्थ केवल तांत्रिक साधना नहीं है. सामान्य श्रद्धालु भी इस अवधि में दुर्गा सप्तशती का पाठ, देवी मंत्रों का जप, सात्विक भोजन, दान-पुण्य और नियमित पूजा करके मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

You Might Also Like

रुड़की में युवक पर जानलेवा हमला, 19 दिन बाद भी आरोपी फरार

VoterListRevision : SIR के दावे-आपत्तियों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

FoodSafetyUttarakhand : कोटाबाग नवोदय विद्यालय की मेस और डाइनिंग हॉल का सघन निरीक्षण

SawanSpecial : सावन में सुहागन क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां ?

ToxicJewelry : आपके शरीर में कौन घोल रहा जहर ! बड़ा खुलासा

TAGGED: #DurgaSaptashati, #khojinaradbreakingnews, 10MahavidyaPuja, AshadhaGuptNavratri, AshadhaNavratri2026, Ghatasthapana2026, GuptNavratri2026, GuptNavratriCalendar, GuptNavratriDates, GuptNavratriMuhurat, GuptNavratriVrat, khojinarad, MaaDurgaSadhana, MahavidyaSadhana, NavratriSubhMuhurat, NavratriTrending2026, TantraMantraSadhana

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 14, 2026 July 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article KawadYatra2026 KawadYatra2026 : कावड़ यात्रियों को वन्य जीवों से बचाएगा वन विभाग
Next Article HaridwarKanwarMela2026 HaridwarKanwarMela2026 : हरिद्वार कांवड़ मेले में आपका स्वागत है !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

रुड़की में युवक पर जानलेवा हमला, 19 दिन बाद भी आरोपी फरार
रुड़की August 4, 2026
VoterListRevision
VoterListRevision : SIR के दावे-आपत्तियों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश
देहरादून August 4, 2026
FoodSafetyUttarakhand
FoodSafetyUttarakhand : कोटाबाग नवोदय विद्यालय की मेस और डाइनिंग हॉल का सघन निरीक्षण
उत्तराखण्ड August 4, 2026
SawanSpecial
SawanSpecial : सावन में सुहागन क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां ?
इंटरव्यू August 4, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?