By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: रूटीन मामलों में हो रहीं गिरफ्तारियां, अंडर-ट्रायल कैदियों से भरी जेलें; हम पुलिस स्टेट नहीं बन सकते: सुप्रीम कोर्ट
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > रूटीन मामलों में हो रहीं गिरफ्तारियां, अंडर-ट्रायल कैदियों से भरी जेलें; हम पुलिस स्टेट नहीं बन सकते: सुप्रीम कोर्ट
राष्ट्रीय

रूटीन मामलों में हो रहीं गिरफ्तारियां, अंडर-ट्रायल कैदियों से भरी जेलें; हम पुलिस स्टेट नहीं बन सकते: सुप्रीम कोर्ट

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
3 Min Read
india
india
SHARE

भारत को कभी भी एक ‘पुलिस स्टेट’ नहीं बनना चाहिए, जहां जांच एजेंसियां ​​औपनिवेशिक युग की तरह काम करें। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। अदालत ने केंद्र सरकार से बेल की ग्रांट को लेकर नया कानून बनाने पर विचार करने को कहा ताकि गैरजरूरी गिरफ्तारियों को लेकर क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में पारदर्शिता को बढ़ावा मिले। खास तौर से उन मामलों में जहां दोषी पाए जाने पर अधिकतम सात साल की जेल का प्रावधान है।

Contents
आपराधिक मामलों में सजा की दर बहुत कम’CRPC की धारा 41-A का पालन जरूरी‘चार महीने में रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

जस्टिस संजय किशन कौल और एमएम सुंद्रेश की बेंच ने इसे लेकर चिंता जताई कि देश में जेलें अंडर-ट्रायल कैदियों से भरी हुई हैं। पुलिस ने बहुत सारी गिरफ्तारियां रूटीन मामलों में की हैं। ऐसे में अदालतों का समय ‘निगेटिव सेंस’ में जमानत याचिकाओं की सुनवाई करने में ही गुजर रहा है।

आपराधिक मामलों में सजा की दर बहुत कम’

बेंच ने कहा, “भारत में आपराधिक मामलों में सजा की दर बहुत कम है। ऐसा मालूम होता है कि जमानत याचिकाओं पर फैसला सुनाते समय यह फैक्टर न्यायालय के दिमाग पर असर डालता है। अदालतें यह सोचती हैं कि दोषसिद्धि की संभावना बहुत कम है। जमानत याचिकाओं पर कानूनी सिद्धांतों के विपरीत सख्ती से निर्णय लेना होगा।”

CRPC की धारा 41-A का पालन जरूरी‘

पीठ ने कहा कि जांच एजेंसियां ​​और उनके अधिकारी आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41-ए (आरोपी को पुलिस अधिकारी के समक्ष पेश होने का नोटिस जारी करना) का पालन करने के लिए बाध्य हैं। अदालत ने सभी उच्च न्यायालयों से उन विचाराधीन कैदियों का पता लगाने को भी कहा, जो जमानत की शर्तों को पूरा करने में समर्थ नहीं हैं। न्यायालय ने ऐसे कैदियों की रिहाई में मदद के लिए उचित कदम उठाने का भी निर्देश दिया।

चार महीने में रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

सर्वोच्च अदालत ने सभी उच्च न्यायालयों और राज्यों व केंद्र-शासित प्रदेशों की सरकारों से चार महीने में इस संबंध में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से एक व्यक्ति की गिरफ्तारी से जुड़े मामले की सुनवाई कर रहा था, जिस पर फैसला सुनाए जाने के दौरान ये दिशा-निर्देश जारी किए।

 

 

 

 

You Might Also Like

DigitalPaymentScam : 10000 से ज्यादा के पेमेंट पर अब लगेगा होल्ड !

BrahmaputraRedRiver : नदी साल में 3 दिन हो जाती है लाल

IndianRailway : ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले बदलें स्टेशन

IPL2026 : IPL स्लो ओवर रेट Rule क्या है ?

PFBR : अब मिलेगी सस्ती बिजली ! भारत ने बनाई तकनीक

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 July 12, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article purnima Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा पर बन रहे चार राजयोग, जानें पूजा-विधि के साथ महत्व, गुरु है कमजोर तो इस दिन करें ये उपाय
Next Article gujrat मौसम की मार, असम से गुजरात तक हाहाकार, इस सप्ताह भी राहत के नहीं हैं आसार

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DigitalPaymentScam
DigitalPaymentScam : 10000 से ज्यादा के पेमेंट पर अब लगेगा होल्ड !
तत्काल प्रभाव April 13, 2026
DieselExportDutyHike
DieselExportDutyHike : डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क बढ़ा
Uncategorized April 13, 2026
DiabetesBrainDamage
DiabetesBrainDamage : डायबिटीज के कारण दिमाग पर बुरा असर संभव !
भांडा फोड़ April 13, 2026
BudhPurnima
BudhPurnima : ‘बुध पूर्णिमा’ पर देवी-देवता आते हैं पृथ्वी पर
राष्ट्रीय April 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?