LOC पर सेना की बड़ी कामयाबी | दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद :- नमस्कार, आप देख रहे हैं खोजी नारद, और आज की बडी खबर जम्मू कश्मीर से सामने आ रही है, जहां एक बार फिर भारतीय सेना ने अपनी सतर्कता और बहादुरी से आतंक की एक बडी साजिश को नाकाम कर दिया है, गुरेज़ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज़ सेक्टर में नियंत्रण रेखा यानी एलओसी पर आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन हमारी सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की सतर्कता ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया।
यह ख़बर भी पढ़ें :- Vaishno Devi Landslide: भारी बारिश से तबाही, 33 की मौत – बचाव अभियान जारी
इस ऑपरेशन में दो अज्ञात आतंकवादी मार गिराए गए हैं, सेना के अनुसार, यह कार्रवाई नौशहरा नरद के पास की गई, जहां जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखकर तुरंत मोर्चा संभाला, आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वे मारे गए, फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
पुलिस और सेना का साझा ऑपरेशन, इस संयुक्त अभियान की शुरुआत जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी, सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने बताया कि औपरेशन पूरी तरह पेशेवर और तेजी से अंजाम दिया गया, कुपवाडा में एक जवान शहीद, वहीं दूसरी ओर, जम्मू कश्मीर के कुपवाडा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है।
यह ख़बर भी पढ़ें :- IPL से संन्यास: R. Ashwin ने खत्म किया 16 साल का सफर
ड्यूटी के दौरान हवलदार इकबाल अली शहीद हो गए, सेना ने उनके सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हुए कहा है कि उनका साहस और समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा, चिनार कोर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, हम उनके परिवार के साथ पूरी एकजुटता से खडे हैं और हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भारतीय सेना के जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए हर दिन अपने प्राणों की बाज़ी लगाते हैं, एक ओर जहां दो आतंकियों को ढेर कर बडी साजिश को रोका गया, वहीं दूसरी ओर एक वीर जवान देश के लिए शहीद हो गया, हम सभी उनकी बहादुरी को सलाम करते हैं, अगर आप भी हमारे जवानों को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, तो इस वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, जय हिंद! वंदे मातरम्!।

