By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Apple यूजर्स को लग सकता है झटका!
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Apple यूजर्स को लग सकता है झटका!
राष्ट्रीय

Apple यूजर्स को लग सकता है झटका!

iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका, Apple कर सकता है फीस और सर्विस चार्ज में वृद्धि।

admin
Last updated: 2025/05/14 at 11:41 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • Apple की नई पॉलिसी से ऐप स्टोर की शर्तें बदल सकती हैं, जानिए क्या होगा असर.
  • iPhone वालों को झटका.
  • बदलेगा Apple सिस्टम.

Apple यूजर्स को लग सकता है झटका! :  अगर आप आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल आने वाले नए iPhone मॉडल्स के दाम बढ़ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Apple अपने अगले iPhone लाइनअप की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में है. यह बढ़ोतरी सीधे-सीधे डिजीइन और फीचर्स में होने वाले बदलाव की वजह से की जाएगी, ना कि अमेरिका और चीन के बीच चल रही टैरिफ जंग से. लेकिन एक बात तय है कि यूज़र्स को जेब ढीली करनी पड़ सकती है. Apple का फोकस इस बात पर है कि लोग यह न समझें कि दाम टैरिफ की वजह से बढ़ रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी चाहती है कि प्राइस हाइक को नए फ़ीचर्स और डिजाइन अपडेट्स से जोड़ा जाए. हालांकि सच्चाई ये भी है कि ज्यादातर iPhone अभी भी चीन में बनते हैं, खासकर महंगे Pro और Pro Max मॉडल्स. ऐसे में अगर चीन से अमेरिका आने वाले प्रोडक्ट्स पर टैरिफ बढ़ा तो Apple पर इसका असर जरूर पड़ेगा।

Apple अब चीन की जगह भारत को अपनी मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाना चाहता है. Apple के CEO टिम कुक पहले भी कह चुके हैं कि भविष्य में ज्यादातर iPhone अमेरिका में भारत से एक्सपोर्ट होंगे. रिपोर्ट बताती है कि भारत के कुछ प्लांट्स Pro मॉडल बनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन अभी भी वहां उतनी टेक्निकल कैपेसिटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है जितना चीन में है. यानी भारत अभी Apple की सारी जरूरतें पूरी नहीं कर सकता।

रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple को अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर की वजह से करीब 900 मिलियन डॉलर (लगभग 7,638 करोड़ रुपये) का टैरिफ बोझ झेलना पड़ सकता है. अगर कंपनी ने ये लागत यूजर्स पर डाल दी, तो iPhone 16 जैसे मॉडल की कीमत 799 डॉलर से बढ़कर 1,142 डॉलर तक जा सकती है, यानी लगभग 30 फीसदी ज्यादा . चूंकि भारत में टैरिफ चीन के मुकाबले कम है, इसलिए यहां iPhone की कीमतों को काबू में रखने की संभावना है. भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने से Apple को फायदा हो सकता है और यहां के यूजर्स को भी कुछ राहत मिल सकती है. इससे Apple की चीन पर निर्भरता भी कम होगी. Apple के लिए मुकाबला सिर्फ दामों का नहीं है, टेक्नोलॉजी का भी है. सैमसंग ने पहले ही अपने स्मार्टफोन्स में AI फीचर्स जोड़ दिए हैं. अब Apple भी अपने नए iPhones में ChatGPT आधारित फीचर्स ला रहा है. लेकिन अगर iPhone की कीमत बहुत ज्यादा बढ़ी, तो वो उन बाजारों में पिछड़ सकता है जहां Samsung जैसी कंपनियां कम दाम में ज्यादा फीचर्स दे रही हैं।

इस खबर के साथ ही ये भी सामने आया कि अमेरिका और चीन (US-Chaina Tariff Deal) अब एक-दूसरे की चीजों पर लगने वाले टैरिफ को घटाने पर राजी हो गए हैं. दोनों देशों ने तीन महीने का वक्त तय किया है, जिसमें वे आपसी विवाद सुलझाने की कोशिश करेंगे. अमेरिका अब 145% टैरिफ घटाकर 30% करने जा रहा है, और चीन भी 125% से घटाकर 10% पर लाएगा. फिलहाल Apple की ओर से अभी कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. लेकिन मार्केट में हलचल शुरू हो गई है और यूजर्स अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि Apple कब तक अपनी नई सीरीज की कीमतें जारी करेगा।

 

You Might Also Like

SBILoanFraud : 2 नंबरी महिला ! गजब ठगने की खुली पोल

FinancialYear2026-27 : 1 अप्रैल से लागू होंगे 5 बड़े बदलाव

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

BirdFanciersLung : कबूतर खराब कर देंगे आपके फेफड़े, समझिए खतरा

BungMovie : बूंग जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी

TAGGED: #Apple2025Update, #AppleAlertIndia, #AppleBillingUpdate, #AppleChanges, #AppleFeesHike, #AppleHindiNews, #AppleIndia, #AppleIndia2025, #AppleIndiaNews, #AppleNewCharges, #ApplePolicy2025, #AppleShock, #AppleSubscription, #AppleSubscriptionFees, #AppleTech, #AppleTechUpdate, #AppleTips, #AppleUpdate, #AppleUsersAlert, #AppleUsersBeware, #AppleWarning, #AppPriceHike, #AppStoreChanges, #AppStoreFees, #AppStoreIndia, #DigitalAlert, #iOSAlert, #iOSChanges, #iOSNews, #iPhone2025News, #iPhoneApps, #iPhoneBilling, #iPhoneCost, #iPhoneHiddenCharges, #iPhoneNews, #iPhoneProblems, #iPhoneUpdate, #iPhoneUsers, #MobileCharges, #MobilePolicy, #NewApplePolicy, #SmartphoneNews, #SmartphoneUpdate, #TechAlert, #TechAlert2025, #TechNews, #TechShock, #TechTrendsIndia, #TechWarning, Apple यूजर्स को लग सकता है झटका!, DigitalIndia, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 14, 2025 May 14, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गर्मियों में कसोल नहीं घूमा तो पछताओगे गर्मियों में कसोल नहीं घूमा तो पछताओगे
Next Article रुकावट बना पीसीएस अफसरों का वरिष्ठता विवाद रुकावट बना पीसीएस अफसरों का वरिष्ठता विवाद

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?