By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: अस्थमा को दूर करने के लिए अंजीर के फायदे
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > हेल्थ > अस्थमा को दूर करने के लिए अंजीर के फायदे
हेल्थ

अस्थमा को दूर करने के लिए अंजीर के फायदे

Khoji Narad Desk
Last updated: 2024/09/13 at 7:01 AM
Khoji Narad Desk
Share
10 Min Read
अस्थमा को दूर करने के लिए अंजीर के फायदे
अस्थमा को दूर करने के लिए अंजीर के फायदे
SHARE

अंजीर क्या है : अंजीर एक तरह का फल है जिसे अंग्रेजी में Fig कहा जाता है। यह दो प्रकार का होता है। एक अंजीर बोया हुआ होता है जिसके फल और पत्ते बड़े होते हैं और दूसरा जंगली होता है जिसके फल और पत्ते छोटे हैं। कच्चे अंजीर का रंग हरा होता है और पके हुए का रंग पीला या बैंगनी और अंदर से हल्का लाल रंग का होता है। Anjeer Ke Kya Fayde Hai — कैंसर, दिल और सांस से संबंधित बीमारी, गठिया, टीवी, डायबिटीज, यौन शक्ति, पाचन क्रिया जैसी दूसरी काफी शारीरिक बीमारियों को ठीक करने के लिए अंजीर का इस्तेमाल किया जाता है।

अंजीर के फायदे

अंजीर के फायदे पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में : अंजीर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने का काम करता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसमें फाइबर भी शामिल है। अंजीर में फाइबर लगभग 30% तक मौजूद होता है जिसकी वजह से यह पेट में गैस बनने या कब्ज होने से रोकता है और खाना को समय पर हजम करता है। खाना समय पर हजम होने की वजह से सौच समय पर होता है जिसके कारण पेट अच्छे से साफ हो जाता है और भूख भी समय पर लगती है। अगर आपको पाचन से संबंधित किसी तरह की कोई समस्या है तो आप अंजीर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अंजीर के फायदे हड्डियों को मजबूत बनाने में : अंजीर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसका काम हड्डियों को मजबूत बनाना है। अंजीर का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ साथ इससे जुडी बीमारियों को ठीक भी करता है। अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं या फिर आपकी हड्डियों में किसी तरह की कोई बीमारी है तो आप इस फल का सेवन कर सकते हैं।

अंजीर के फायदे यौन शक्ति बढ़ाने के लिए :  दूध के साथ अंजीर का सेवन करने से शारीरिक दुर्बलता जल्दी खत्म हो जाती है और यौन शक्ति बढ़ती है। यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए इस फल का इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है। अगर आपको यौन शक्ति बढ़ानी है तो इस फल का दूध के साथ सेवन कर सकते हैं।

अंजीर के फायदे दिल को सेहतमंद बनाने के लिए :  अंजीर में फिनोल और ओमेगा 3 के गुण पाए जाते हैं जो दिल को सेहतमंद रखने के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। साथ ही अंजीर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है जिससे दिल के मरीजों को बहुत आराम मिलता है। अगर आपको दिल से संबंधित किसी तरह की कोई समस्या है तो आप इस फल को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अंजीर के फायदे हाई ब्लड प्रेशर के लिए : शरीर में पोटैशियम और सोडियम की कमी होने के कारण हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है। इस स्थिति में अंजीर का इस्तेमाल कर इस समस्या को दूर किया जा सकता है क्योंकि इसमें पोटैशियम काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। साथ ही अंजीर में सोडियम की मात्रा काफी कम होती है जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए जरूरी है। Anjeer Ke Fayde Batao — कुल मिलाकर अंजीर के अंदर वे सभी गुण मौजूद हैं जिनकी मदद से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।

वजन घटाने में अंजीर के फायदे : बेकार जीवनशैली और खराब खान पान की वजह से आज काफी लोग मोटापे से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए हर तरह की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन क्या आपको पता है की आप घर बैठे बैठे अंजीर की मदद से अपने वजन को कम कर सकते हैं। अंजीर में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिसका इस्तेमाल वजन कम करने के लिए किया जा सकता है। एक अंजीर में लगभग 50 कैलोरी होती जिसका मतलब यह हुआ की सूखे अंजीर का सेवन उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो अपना वजन कम करना चाहते हैं।

अंजीर का फायदा अनीमिया दूर करने में : शरीर में खून की कमी होने पर अनीमिया की शिकायत होती है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप इस समस्या को अंजीर का सेवन कर दूर कर सकते हैं। अंजीर में आयरन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो खून की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। अगर आप अनीमिया से पीड़ित है तो आप इस फल को अपने डाइट में शामिल कर साकेत हैं।

अंजीर के फायदे कैंसर को ठीक करने के लिए : अंजीर पेट और ब्रेस्ट कैंसर को होने से रोकता है। इसके अंदर कुछ गुण पाए जाते हैं जो पेट में जमा विषैले पदार्थ को एक साथ जमा करके मल के रास्ते शरीर से बाहर निकाल देते हैं। जिस्से किसी तरह की कोई बीमारी होने का खतरा नहीं रहता है। रिसर्च ने इस बात को साफ किया है की अंजीर में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को काफी हद तक खत्म करता है। कैंसर की समस्या को दूर करने की नियत से अंजीर का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से मिलकर उनकी राय जरूर लें। अगर वे मना करें तो अंजीर के सेवन से बचें।

अंजीर के फायदे अस्थमा को दूर करने के लिए : अंजीर में बहुत से ऐसे गुण पाए जाते हैं जो अस्थमा की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। अंजीर का मेथी दाने के पाउडर और शहद के साथ सेवन करके अस्थमा को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। साथ ही साथ आप चाहें तो अंजीर का ज्यूस भी पी सकते हैं। अगर आपको अस्थमा की समस्या है तो आप इस फल को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। अस्थमा को ठीक करने के साथ साथ यह दूसरी भी कई शारीरिक बीमारियों को ठीक करने तथा शरीर को फिट रखने में मदद करता है।

अंजीर के नुकसान :  जैसे अंजीर के ढेरों फायदे हैं वैसे ही इसके कुछ नुकसान भी हैं। अंजीर का इस्तेमाल करने से पहले आपको इससे जुड़े नुकसान और सावधानियों के बारे में पता होना जरूरी है। जैसे किसी भी दूसरी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से परेशानी शुरू हो जाती है वैसे ही अंजीर का ज्यादा सेवन भी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

  • अंजीर का सेवन करने से कुछ लोगों को एलर्जी की शिकायत हो सकती है।
  • अगर आपको पहले ही इससे एलर्जी है तो इसका सेवन करने से बचें।
  • अगर आप पहली बार इसका सेवन करने जा रहे हैं तो कम मात्रा में इसका सेवन करें।
  • अंजीर में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है इसलिए डायबिटीज के मरीज को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  • अंजीर को ज्यादा खाने से दांत सड़ सकते हैं और इसमें कीड़े भी लग सकते हैं। इसलिए सावधानी और जरूरत मुताबिक ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • अंजीर की तासीर बहुत गर्म होती है इस वजह से इसका ज्यादा सेवन करने पर आपके शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है और इस स्थिति में आपके एनस या वजाइना से खून भी निकल सकता है।
  • अंजीर के बीज आंतों में रुकावट पैदा करते हैं जिसकी वजह से आपको लिवर में समस्या हो सकती है।

अंजीर के बहुत सारे फायदे हैं लेकिन कुछ नुकसान भी हैं। अगर आप इसका सेवन करने की सोच रहे हैं तो आपको ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अगर आप इसका इस्तेमाल अपनी किसी बीमारी को ठीक करने के लिए करना चाहते हैं तो उससे पहले डॉक्टर से एक बार जरूर मिलें और उनकी राय लें। डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। अपने मन मुताबिक इसका सेवन करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है| अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय लें|

You Might Also Like

FruitWithFood : क्या खाना के साथ फल खाना सही है ?

DailyWaterIntake : एक दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए ?

JharkhandNews : रसगुल्ला खाते ही बन गई आफत, हो गई मौत

OfficeWorkBoneDamage : ऑफिस आपकी हड्डियों को कर रहा बीमार

GestationalDiabetes : जेस्टेशनल डायबिटीज क्या है ? जानिए बचाव के तरीके

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Khoji Narad Desk September 13, 2024 September 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गढ़वाल और कुमाऊं में भारी बारिश गढ़वाल और कुमाऊं में भारी बारिश, स्कूल बंद
Next Article कुलथी की दाल खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं? कुलथी की दाल खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Kanyakumari
Kanyakumari : भारत का आखिरी छोर! Kanyakumari का अद्भुत संगम
Uncategorized March 21, 2026
UttarakhandDisasterAlert
UttarakhandDisasterAlert : अचानक मोबाइल पर बजा अलर्ट – जानिए वजह
राष्ट्रीय March 21, 2026
OralHealthTips
OralHealthTips : मसूड़ों को बर्बाद कर सकती हैं 7 ऐसी आदतें
हेल्थ March 21, 2026
ZomatoFeeHike
ZomatoFeeHike : Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा
भांडा फोड़ March 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?