By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: दोस्तों को उधार – वापसी के बहानों पर गजब का सर्वे
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > रेसिपी > दोस्तों को उधार – वापसी के बहानों पर गजब का सर्वे
लफ्फाज़ी

दोस्तों को उधार – वापसी के बहानों पर गजब का सर्वे

मेरे दोस्त ने कुछ दिन के लिए करीब रुपए उधार लिए थे, लेकिन वापस नहीं लौटा रहा, नये बहाने बना के पैसे मांगता है.

admin
Last updated: 2025/06/07 at 7:26 AM
admin
Share
4 Min Read
दोस्तों को उधार
दोस्तों को उधार
SHARE
Highlights
  • अगर आपका पैसा लौट आया, तो आप वाकई लकी हैं!
  • टर्म्स एंड कंडीशंस के साथ मदद करें.
  • क्या दिल और बैंक बैलेंस साथ निभ सकते हैं.

दोस्तों को उधार – वापसी के बहानों पर गजब का सर्वे ; भाई बड़ी मुसीबत में हूँ कुछ उधार दे दे ….. दोस्त मेरी सेलेरी अटक गयी है घर में तंगी आ गयी है कुछ समय के लिए थोड़े पैसे उधर दे दो … ज़ाहिर सी बात है दोस्त ने मदद मांगी  हैं तो मुसीबत में काम भी आना है , मदद भी करनी है। फटाफट आपने जितना सम्भव था पैसे उधार दे दिए लेकिन उसके बाद क्या ?

Contents
पैसे वापस मांगना, अब रिश्तों पर भारी पड़ने लगा हैबहाने और ‘Seen’ में छिपा है धोखापैसे की मार से टूटी दोस्तियांक्या दिल और बैंक बैलेंस साथ निभ सकते हैं?अब उधार नहीं, टर्म्स एंड कंडीशंस के साथ मदद करेंअगर आपका पैसा लौट आया, तो आप वाकई लकी हैं!

दोस्ती में भरोसा होता है, साथ होता है और कई बार… उधार भी होता है. लेकिन, जब बात पैसे लौटाने की आती है, तो भरोसे की जगह बहाने आ जाते हैं और साथ की जगह Seen लिखा हुआ आखिरी मैसेज. हाल ही में किए गए एक पोल ने इस खौफनाक ट्रेंड को उजागर किया है कि ज्यादातर दोस्ती की कश्ती वहीं डूब जाती है, जहां पैसे की बात शुरू होती है।

यह भी पढ़ें :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

पैसे वापस मांगना, अब रिश्तों पर भारी पड़ने लगा है

Pubity नामक सोशल मीडिया चैनल पर किए गए एक सर्वे के मुताबिक, 73% लोगों ने स्वीकार किया कि उन्होंने जो पैसा दोस्तों को उधार दिया था, वह कभी लौटकर नहीं आया. केवल 27% लोग ही ऐसे थे जिन्होंने दावा किया कि उनका पैसा उन्हें मिल गया. यानी अगर आपने भी कभी “भाई कल ट्रांसफर कर दूंगा” सुना है, तो आप अकेले नहीं हैं—आप उस 73% क्लब के सदस्य हैं जिन्हें उधारी पर पछतावा मिला है।

बहाने और ‘Seen’ में छिपा है धोखा

पोल के बाद आए जवाबों ने साफ किया कि पैसे मांगने पर शुरुआती बहानों में “salary आने दो”, “भाई याद दिला देना” या “आज ही ट्रांसफर करता हूं” जैसी बातें मिलती हैं. लेकिन कुछ हफ्तों बाद वही चैट थ्रेड सिर्फ एक शब्द में बदल जाता है—“Seen”. और फिर… न पैसा मिलता है, न दोस्ती की गरमाहट बचती है।

यह भी पढ़ें :-  मखाना खाने के अचूक फायदे

पैसे की मार से टूटी दोस्तियां

रिपोर्ट में ऐसे कई अनुभव सामने आए जहां उधार का पैसा कभी नहीं लौटा, लेकिन उसके बदले में दोस्ती जरूर चली गई. लोगों ने यह भी बताया कि उन्होंने अब किसी को भी पैसा देना लगभग बंद कर दिया है, चाहे वो स्कूल टाइम का सबसे करीबी दोस्त ही क्यों न हो।

क्या दिल और बैंक बैलेंस साथ निभ सकते हैं?

इस पोल के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई—क्या दोस्ती और पैसा साथ चल सकते हैं? क्या रिश्ते दिल से निभाए जाएं या डिजिटल बैंकिंग लॉजिक से?

अब उधार नहीं, टर्म्स एंड कंडीशंस के साथ मदद करें

इस पूरे सर्वे का एक साफ संदेश है—पैसा देने से पहले भावना नहीं, समझदारी से काम लें. अगर उधार देना ही है तो पहले Return Date, पक्का सबूत, और कभी-कभी तो UPI स्क्रीनशॉट भी सुरक्षित रख लें. अब दोस्ती बचानी है तो शायद “No-Credit Policy” अपनानी ही होगी।

अगर आपका पैसा लौट आया, तो आप वाकई लकी हैं!

अगर आप उन 27% खुशनसीबों में से हैं जिन्हें उनका पैसा वापस मिल गया, तो खुद को यूनिवर्स का विशेष प्राणी समझिए, क्योंकि इस दुनिया में दोस्ती की EMI अक्सर बिना रिकवरी एजेंट के ही Default हो जाती है।

You Might Also Like

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

VastuShastra : घर बनाते समय ग्रहों के गोचर पर कीजिए विचार

CrystalBallFengShui : लिविंग रूम में लगाएं क्रिस्टल बॉल

GreenChilliDrugs : हरी मिर्च में ड्रग, नशा…,तस्करी का गजब जुगाड़

RelationshipEgo : प्यार को बचाना है तो ‘ईगो’ को करें बाहर

TAGGED: #BorrowBlues, #BorrowedMoney, #BorrowedNotReturned, #BrokeStories, #CashCrushed, #ComedyInDebt, #DebtDiaries, #EmotionalBlackmail, #EpicExcuses, #ExcuseKings, #ExcuseOfTheYear, #ExcuseSeason, #FinanceFools, #FriendshipDilemma, #FriendshipFail, #FriendshipGoneWrong, #FriendshipSurvey, #FriendshipTruths, #FriendsInDebt, #FriendsOrFraud, #FriendZoneFinance, #FunnyExcuses, #HilariousExcuses, #LendingTroubles, #LendWithCare, #LoanDrama, #LostInFriendship, #MoneyAndFriends, #MoneyBackPlease, #MoneyMatters, #MoneyTrouble, #NoReturnPolicy, #PayMeBack, #RealFriendsTest, #RealityCheck, #RelatableAF, #SocialExperiment, #SurveyBuzz, #SurveyShock, #TrendingNow, #TrustBroken, #TrustIssues, #TruthAboutLoans, #TruthRevealed, #UdhariAlert, #UdhariChronicles, #UdhariTales, #UnpaidDebts, #ViralSurvey, #WhereIsMyMoney, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 7, 2025 June 7, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Whatsapp अब Whatsapp देगा गायब होने का मौका
Next Article 10 से 1 बजे तक दफ्तर में बैठे अफसर 10 से 1 बजे तक दफ्तर में बैठे अफसर – धामी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
HappyHoli2026
HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ
राष्ट्रीय March 3, 2026
UttarakhandAssembly2026
UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Hongkongescalator
Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी
Uncategorized March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?