By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Aghori Chanchalnath :  जितनी खूबसूरत उतनी रहस्यमयी है अघोरी चंचलनाथ
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Aghori Chanchalnath :  जितनी खूबसूरत उतनी रहस्यमयी है अघोरी चंचलनाथ
उत्तर प्रदेश

Aghori Chanchalnath :  जितनी खूबसूरत उतनी रहस्यमयी है अघोरी चंचलनाथ

नवभारत टाइम्स की एक खबर के अनुसार, अघोरी साध्वी चंचलनाथ हाल ही में ताजमहल देखने के देखने लिए आगरा आईं.

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:04 PM
admin
Share
8 Min Read
Aghori Chanchalnath
Aghori Chanchalnath  जितनी खूबसूरत उतनी रहस्यमयी है अघोरी चंचलनाथ
SHARE
Highlights
  • 7 साल की उम्र में ही कर दिया था यह काम.
  • क्या आशीर्वाद से किस्मत बदलती है?
  • नागा साध्वी को इसका ताउम्र पालन करना पड़ता है.

Aghori Chanchalnath :  जितनी खूबसूरत उतनी रहस्यमयी है अघोरी चंचलनाथ :-   प्रयागराज (Prayagraj) में बीते साल महाकुंभ (Mahakumbh) में  एक रहस्यमयी अघोरी साध्वी सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं। यह साध्वी न सिर्फ अपनी अलौकिक शक्तियों के लिए, बल्कि अपनी सुंदरता और दीप्तिमान चेहरे के लिए भी चर्चा में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन साध्वी का नाम चंचल नाथ है। हाल ही में उन्हें ताजमहल में प्रवेश करने से रोक दिया गया। मंडे मोटिवेशन में जानते हैं महिला अघोरी साधु चंचलनाथ की कहानी। यह भी जानते हैं कि चंचलनाथ जैसी महिला नागा साधु बनने के लिए क्या परीक्षा देनी पड़ती है।

Contents
वह बिना माचिस के हवन कुंड में लगाती हैं आग7 साल की उम्र में ही कर दिया था यह कामक्या आशीर्वाद से किस्मत बदलती है?आगरा का ताज देखे बिना लौट गईंनागिन कहलाती हैं महिला नागा साधुकैसे बनती हैं नागिन या अवधूतिनीऐसी होती है नागा साधुओं की लाइफनागा साध्वी को इसका ताउम्र पालन करना पड़ता है

वह बिना माचिस के हवन कुंड में लगाती हैं आग

रिपोर्ट्स में अघोरी साध्वी चंचल नाथ अपनी सिद्धियों के लिए प्रसिद्ध हो रही हैं। ऐसा दावा किया जाता है कि वह बिना किसी बाहरी साधन के हवन कुंड में आग जला सकती हैं। वह न तो माचिस का इस्तेमाल करती हैं और न ही किसी अन्य ज्वलनशील वस्तु का, फिर भी उनके हाथों के स्पर्श मात्र से अग्नि प्रकट हो जाती है। इस नजारे को देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। साध्वी न सिर्फ़ अपने हाथों से आग जलाना जानती हैं, बल्कि हवा में नींबू उड़ाना भी जानती हैं। लोग उनके चमत्कारों से दंग रह जाते हैं। वह इंस्टाग्राम, एक्स और यू-टयूब वगैरह पर काफी वायरल रहती हैं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

7 साल की उम्र में ही कर दिया था यह काम

अघोरी साध्वी चंचल नाथ का जीवन उनके चमत्कारों की तरह ही रहस्यमयी है। कहा जाता है कि वे मूल रूप से बंगाल की रहने वाली हैं और 7 साल की उम्र में ही वह घर छोड़कर साधना पथ पर चल पड़ी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 7 साल की उम्र में ही उन्हें परिवार द्वारा कुल गुरु को समर्पित कर दिया गया। यहीं से उनके अघोर मार्ग की शुरुआत हुई। 12-13 साल तक बंगाल में रहकर उन्होंने गुरु से तांत्रिक क्रियाएं, मंत्र सिद्धि और अघोर विद्या सीखी। वर्षों की कठोर तपस्या के बाद उन्हें दिव्य शक्तियां प्राप्त हुईं। वर्तमान में, वे हरियाणा के करनाल में घरौंडा स्थित महाकाली मंदिर में रहकर मां काली की आराधना करती हैं।

क्या आशीर्वाद से किस्मत बदलती है?

भक्तों का मानना है कि साध्वी चंचल नाथ (Aghori Chanchalnath ) का आशीर्वाद लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाता है। कई भक्तों का कहना है कि उनके दर्शन मात्र से ही सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। साध्वी के चेहरे पर दिव्यता और तेज झलकता है, जिससे वे सहज ही लोगों को आकर्षित कर लेती हैं। महाकुंभ में उमड़ी भीड़ और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से साफ है कि अघोरी साध्वी चंचल नाथ का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। उनकी रहस्यमयी शक्तियां और अलौकिक व्यक्तित्व लोगों के बीच आज तक कौतूहल का विषय बना हुआ है।

आगरा का ताज देखे बिना लौट गईं

रिपोर्ट्स के अनुसार, अघोरी साध्वी चंचलनाथ  (Aghori Chanchalnath ) हाल ही में ताजमहल देखने के देखने लिए आगरा आईं। उनके एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में डमरू था। वे ताजमहल के पूर्वी द्वार से प्रवेश ले रही थीं। गेट पर तैनात सीआईएसएफ ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। आपत्ति जताते हुए उन्हें त्रिशूल और डमरू को बाहर ही रखने के लिए कहा गया। इस पर वह तैयार हो गईं, लेकिन अपने साथ एक बर्तन लेकर जाना चाहती थीं, जिसमें वह भोजन करती हैं। जब उन्हें बर्तन छोड़कर अंदर जाने को कहा गया तो वह नाराज होकर लौट गईं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

नागिन कहलाती हैं महिला नागा साधु

धनंजय चोपड़ा की किताब ‘भारत में कुंभ’ के अनुसार, महिला नागा साधु ‘नागिन’, ‘अवधूतिनी,’ ‘माई’ कहलाती हैं। ये पुरुष नागा साधुओं के उलट वस्त्रधारी होती हैं।. सबसे ज्यादा ‘माई’ जूना अखाड़ा में हैं, जहां इनकी संख्या हजारों में है। वहीं, निरंजनी जैसे दूसरे अखाड़ों में भी महिला साधु हैं, लेकिन इनकी संख्या कम है. जूना अखाड़ा ने सन् 2013 को माई बाड़ा को दशनामी संन्यासियों के अखाड़े का स्वरूप प्रदान कर दिया। इनका शिविर जूना अखाड़े शिविर के पास लगाया जाता है। ‘माई’ या ‘अवधूतनियों’ को अखाड़े में ‘श्रीमहंत’ का पद दिया जाता है. ‘श्रीमहंत‘ के पद पर चुनी गई महिला साधु शाही स्नान के दिन पालकी में चलती हैं और उन्हें अखाड़े का ध्वज, डंका लगाने की अनुमति होती है।

कैसे बनती हैं नागिन या अवधूतिनी

किताब के अनुसार, महिलाओं के नागा संन्यासी बनने की बेहद जटिल प्रक्रिया है। नागा संन्यासी बनने का निर्णय लेने वाली महिला के घर-परिवार और सांसारिक जीवन की गहन जांच-पड़ताल होती है. महिला को यह प्रमाणित करना होता है कि उसे मोह-माया से अब कोई लगाव नहीं है और वह ब्रह्मचर्य का पालन करने का संकल्प ले चुकी है। वह जिस आश्रम या अखाड़े में रहती है, उसे 10 से 15 साल तक यह साबित करने में लग जाता है कि वह अब माया-मोह से ऊपर उठ चुकी है। इसके बाद ही गुरु उसे दीक्षा देते हें। दीक्षा प्राप्त करने के बाद महिला संन्यासी को सांसारिक वस्त्र त्याग कर अखाड़े से मिले एक पीले वस्त्र से संन्यासिनों की तरह अपने तन को ढकना होता है।

ऐसी होती है नागा साधुओं की लाइफ

किताब के अनुसार, नागा साधुओं को अपना मुंडन, पिंडदान जैसे संस्कार करने होते हैं। इसके बाद उन्हें गुरु की ओर से भभूत, वस्त्र और कंठी प्रदान की जाती है। पिंडदान के बाद उन्हें दंड-कमंडल प्रदान किया जाता है। इसके बाद महिला नागा संन्यासिन पूरा दिन जप करती हैं। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में शिव जी का जप और उसके बाद अखाड़े के इष्टदेव की पूजा करती हैं। इसके बाद अखाड़े में उसे नागा संन्यासिन मान लिया जाता है और ‘माता’ की पदवी देकर उसका सम्मान किया जाता है।

नागा साध्वी को इसका ताउम्र पालन करना पड़ता है

नागा साध्वी को एक ही वस्त्र लपेट कर रहना होता है। नदी स्नान या शाही स्नान भी वे वस्त्र लपेट कर ही करती हैं। उन्हें एक ही वक्त भोजन करना होता है। वह भी कंद-मूल और फल खाकर जीवन गुजारना पड़ता है। इसके अलावा, जमीन पर सोना पड़ता है।

You Might Also Like

AllahabadHighCourt : सहमति के बाद बलात्कार कानून का दुरुपयोग – HC

HIVMotherDeath : 10 साल के मासूम ने कराया माँ का पोस्टमार्टम

GoogleGoldenBaba : माघ मेले में भयंकर वायरल ‘गूगल गोल्डन बाबा’

HowrahJunction : हावड़ा की अनोखी कहानी

JunkFood : जंक फ़ूड की आदत मतलब मौत को दावत !

TAGGED: #Meditation, #Spirituality, #Supernatural, Aghori rituals, Ancient India, ascetics, aura cleansing, Beautiful, bizarre customs, black magic, cult followers, Death rituals, divine powers, Energy Healing, enigmatic figures, esoteric knowledge, fascinating traditions, folk legends, forest sages, ghost stories, haunted places, hermits, holy men, Indian mysticism, Indian mystics, khoji narad, khoji narad breaking news, meditation retreats, meditation techniques, mysterious, mystical arts, mystical journeys, occult practices, occultism, paranormal activities, prayagraj, religious mysteries, ritual bathing, ritual chants.", sacred ash, sacred rivers, secret temples, shadow practices, shiva worship, Spiritual Awakening, spiritual experiences, spiritual leaders, spiritual tourism, spirituality trends, supernatural powers, tantric rituals, tribal rituals, underground cults, Uttar Pradesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 November 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SIR Form Online SIR Form Online : कैसे ऑनलाइन जमा करें चुनाव आयोग वाला SIR फॉर्म
Next Article Pregnancy Rituals Pregnancy Rituals :  गर्भधारण से पहले बीज संस्कार क्या है ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?