By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: आखिर क्या पाकिस्तानी जासूस हैं, सीमा हैदर। ।
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > आखिर क्या पाकिस्तानी जासूस हैं, सीमा हैदर। ।
राष्ट्रीय

आखिर क्या पाकिस्तानी जासूस हैं, सीमा हैदर। ।

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:40 AM
admin
Share
6 Min Read
seema haider.
seema haider.
SHARE

सचिन-सीमा की प्रेम कहानी पर संदेह होना स्वाभाविक है। यह सर्वविदित है कि पाकिस्तान अपनी कुटिल नीति (भारत को हजारों घाव देकर मौत के घाट उतारना)के अंतर्गत कई प्रपंचों पर काम कर रहा है।

इसमें वह मजहब के नाम पर भारत में कुछ स्थानीय लोगों का सहयोग पाकर जिहादी ‘स्लीपर सैल्स’ को सक्रिय करता रहता है।

इस पृष्ठभूमि में सचिन-सीमा और उसके परिवार पर जांच एजैंसियों की कार्रवाई न्यायोचित प्रतीत होती है।

दावा है कि सीमा 5वीं पास है, फिर भी वह मीडिया में अक्सर बात करते हुए हिंदी-अंग्रेजी शब्दों का सहज उच्चारण कर रही है।

संदेह करने वालों को लगता है कि यह किसी उच्च-प्रशिक्षित एजैंट का काम होता है।

सीमा पर शक करने के दो और कारण यह भी हैं कि उसके भाई-चाचा, बकौल खुफिया रिपोर्ट, पाकिस्तानी सेना में रहे हैं।

तलाशी के दौरान सीमा के पास से 2 पासपोर्ट और 4 मोबाइल फोन भी मिले हैं, साथ ही कई दस्तावेजों में उसकी आयु अलग-अलग लिखी हुई है।

जिस प्रकार सीमा, बकौल मीडिया रिपोर्ट, कराची में अपनी संपत्ति बेचकर उससे धन जुटाने और फिर अपने चारों बच्चों के साथ पाकिस्तान से, वाया दुबई, नेपाल पहुंची और फिर वहां से ग्रेटर नोएडा के लिए बस ली, अविश्वसनीय लगता है।

संदेह जताने वालों का प्रश्न है कि सीमा यह सब बिना किसी मदद के कैसे कर सकती है।

मैं स्वयं दो अवसरों पर, बतौर राज्यसभा सांसद, पाकिस्तान की यात्रा कर चुका हूं।

मैंने पाया कि वहां के स्थानीय बाशिंदों में हिंदी फिल्मों-धारावाहिकों का बहुत अधिक प्रभाव है।

यही नहीं, प्रचलित पाकिस्तानी धारावाहिकों में भी उपयुक्त स्थानों पर हिंदी फिल्मों के गानों का इस्तेमाल होता है।

अक्सर, भारतीय फिल्मों से प्रभावित पाकिस्तानी परंपरा, वंश, सेना, अटूट अंग, सीमा आदि शब्दों का अपनी दैनिक बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल करते हैं।

दोनों देशों के खानपान में भी अधिक अंतर नहीं।

इसलिए मुझे सीमा द्वारा बातचीत में हिंदी शब्दों का इस्तेमाल करना आश्चर्यजनक नहीं लगा।

भारत में जो समूह सीमा की नीयत पर प्रश्न खड़ा कर रहे हैं, वे उन असंख्य लोगों के बारे क्या कहेंगे जो बंगलादेश, म्यांमार और चीन द्वारा नियंत्रित तिब्बत के शरणार्थी (चीनी नागरिक) बिना रोक-टोक अवैध प्रक्रिया अपना कर न केवल भारत आ जाते हैं।

अपितु अल्पकाल में अपनी नकली (भारतीय) पहचान बनाने हेतु भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों से सांठ-गांठ करके आधार कार्ड आदि सरकारी दस्तावेज भी बना लेते हैं।

ऐसे में यदि कोई पाकिस्तानी, नेपाल के रास्ते से भारत आ जाए तो हैरानी कैसी।

नवंबर 2016 में भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 2 करोड़ अवैध बंगलादेशी प्रवासी अवैध रूप से बसे हुए हैं।

कुछ अपवादों और अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़ दें, तो शायद ही भारत में अवैध घुसपैठियों की गिरफ्तारी या फिर उन्हें देश से बाहर निकालने के गंभीर परिणाम मिलेंगे।

आखिर सीमा हैदर का भंडाफोड़ किसने किया? क्या उसे खुफिया सूचना के आधार पर पकड़ा गया? सीमा बिना किसी परेशानी के इसी वर्ष मई में नेपाल से ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा गांव में अपने प्रेमी सचिन के घर पहुंच गई थी।

वह चाहती तो किसी दूसरे हिंदी भाषी राज्य से होने की कहानी गढ़कर चुपचाप रह सकती थी।

तब उससे न कोई सवाल पूछता और न ही कोई शक करता। परंतु सीमा सचिन से अपने प्रेम को विवाह का रूप देना चाहती थी, इसलिए उन्होंने कोर्ट मैरिज हेतु आवेदन किया।

जब 30 जून को दोनों ने वकील को विवाह हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाए, तब सीमा के पाकिस्तानी होने का खुलासा हुआ।

यदि सीमा कोई प्रशिक्षित जासूस होती और यहां उसका कोई (हैंडलर) होता, तो क्या वह ऐसी मूर्खता करती?

राह चलते लोग भी उसे पहचान सकते हैं। जासूसी अत्यंत गोपनीय और खतरों से भरा धंधा है।

जासूस अपनी पहचान कई परतों में छिपाकर रखते हैं। यदि फिर भी सीमा जासूस निकलती है तो नि:संदेह वह लीक से बहुत हटकर होगी।

जैसी अपेक्षा थी, अधिकतर पाकिस्तानी लोग सीमा हैदर के खून के प्यासे हो गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक ङ्क्षहदू लड़के के प्रेम में सीमा न केवल भारत पहुंच गई, अपितु अपनी इच्छा से ङ्क्षहदू तक बन गई।

अब एक हिंदू लड़के के लिए अपने मुस्लिम पति को छोडऩा, पूरे पाकिस्तान में मर्दानगी के अपमान का विषय बन गया है।

इस्लामी मान्यताओं के अनुरूप सीमा का अपराध ‘शिर्क’ (अल्लाह के साथ किसी अन्य ईश्वर की उपासना) है, जिसकी सजा केवल मौत है।

कुछ लोगों का प्रश्न है कि 4 बच्चों की मां सीमा कैसे अपने से 5 वर्ष छोटे सचिन के लिए पहले पति को छोड़ सकती है।

ऐसा पूछने वाले भूल जाते हैं कि प्यार अंधा होता है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्रिगिट ने 3 प्रौढ़ बच्चों की मां होकर, 32 वर्ष पुराने वैवाहिक जीवन को समाप्त करके अपने प्रेम की खातिर अपनी आयु से 25 साल छोटे और एक समय उनके छात्र रहे मैक्रों से दूसरा विवाह किया है।

ब्रिगिट का बड़ा बेटा सेबास्टियन, अपने सौतेले पिता इमैनुएल से 2 वर्ष बड़ा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

You Might Also Like

InductionRoti : इंडक्शन चूल्हे पर कैसे बनाएं रोटी ?

AirIndia : बुरी खबर ! आज से आपको उड़ान हो गयी महंगी

IASIPSShadi : IPS या IAS आपस में शादी कर लें तो

JapanCycleUmbrellaBan : साइकिल चलाते समय नहीं पकड़ सकते छाता

IndiaGovtEvacuationDrive : खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंडियों को वापस लाने की कवायत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 July 20, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article municipal health officer पोलेथीन के बढते उपयोग पर मुख्यनगर स्वास्थ्य अधिकारी हुए सख्त: की बड़ी कार्यवाही। ।
Next Article road for the past three months उत्तराखंड सरकार बीते 3 महीने से अपने कैबिनेट विस्तार का रोड में कर रही तैयार। ।

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandFestival
UttarakhandFestival : फूलदेई: उत्तराखंड की एक अनोखी लोकपरंपरा
उत्तराखण्ड March 14, 2026
CyberBlackmail
CyberBlackmail : क्या आपकी निजी फोटो-वीडियो से कोई ब्लैकमेल कर रहा है ?
Uncategorized March 14, 2026
InductionRoti
InductionRoti : इंडक्शन चूल्हे पर कैसे बनाएं रोटी ?
तत्काल प्रभाव March 14, 2026
TrumpEconomy
TrumpEconomy : क्या आप जानते हैं कितने कर्जदार हैं अमेरिकी नागरिक ?
Uncategorized March 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?