By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: आखिर कौन सी बला है यह डिजीटल अरेस्ट, कैसे हुई शिक्षिका मां की मौत।
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > दिल्ली > आखिर कौन सी बला है यह डिजीटल अरेस्ट, कैसे हुई शिक्षिका मां की मौत।
दिल्ली

आखिर कौन सी बला है यह डिजीटल अरेस्ट, कैसे हुई शिक्षिका मां की मौत।

Khoji Narad Desk
Last updated: 2024/10/05 at 10:08 AM
Khoji Narad Desk
Share
4 Min Read
आखिर कौन सी बला है यह डिजीटल अरेस्ट, कैसे हुई शिक्षिका मां की मौत।
आखिर कौन सी बला है यह डिजीटल अरेस्ट, कैसे हुई शिक्षिका मां की मौत।
SHARE

आखिर ये डिजीटल अरेस्ट कौन सी बला है आईए जानते हैं इस खास वीडियो में। साथ ही जानेंगे हाल ही में हुई डिजीटल अरेस्ट वाली घटना के बारे में। तब तक आप हमें लाइक सब्सक्राइब जरूर कीजिए फेसबुक पर हैं तो फॉलो जरूर करें।डिजीटल अरेस्ट का मतलब है किसी भी शख्स को किसी भी गलतफहमी का शिकार बनाकर डर और दहशत में डाल देने और उस डर की मदद से रकम वसूलने, यानी साइबर क्राइम का शिकार बनाने को डिजिटल अरेस्ट कहते हैं.

आगरा में एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां साइबर ठगी का शिकार बनी एक शिक्षिका को ऐसा सदमा लगा कि हार्ट अटैक से मौत हो गई. यह घटना 30 सितंबर को हुई, जब 58 वर्षीय मालती वर्मा के मोबाइल पर एक फर्जी वॉट्सएप कॉल आया. कॉल करने वाले ने उनसे कहा था कि उनकी बेटी गलत काम में फंस गई है, उसे बचाने के लिए एक लाख रुपये भेजो. इसके बाद उनके बेटे ने समझाया कि ये फ्रॉड कॉल है, इसके बाद भी इतना सदमा लगा कि चार घंटे बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया.

बता दें कि शिक्षिका मालती वर्मा राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल अछनेरा में तैनात थीं. उनके पास वॉट्सएप कॉल आया था, जिसमें कॉलर ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया. कॉलर ने कहा कि उनकी बेटी को सेक्स रैकेट में पकड़ा गया है, और उसे छुड़ाने के लिए तुरंत 1 लाख रुपये भेजने होंगे. इस कॉल से मालती इतनी घबरा गईं कि उन्होंने तुरंत अपने बेटे दिव्यांशु से संपर्क किया और उसे पैसे भेजने के लिए कहा.

कॉल के दौरान जालसाज ने मालती को डराने के लिए पुलिस अधिकारी की वर्दी वाली डीपी का इस्तेमाल किया. उसने मालती को धमकी दी कि अगर रुपये तुरंत नहीं भेजे गए तो उनकी बेटी की वीडियो वायरल कर दी जाएगी और उसे जेल भेज दिया जाएगा. यह सुनकर घबराई मालती ने बेटे को कॉल किया और उससे कहा कि वह तुरंत पैसे ट्रांसफर कर दे. इस बात पर दिव्यांशु ने मां से कॉलर का नंबर मांगा. नंबर देखर तुरंत पहचान लिया कि यह एक फर्जी कॉल है. यह नंबर पाकिस्तानी कोड से शुरू हो रहा था.

महिला टीचर मालती वर्मा को ठग ने चार घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा. इस बीच उन्हें 8 कॉल किए गए थे. महिला टीचर के बेटे दिव्यांशु को जब पता चला तो दिव्यांशु ने मां को समझाने की पूरी कोशिश की कि यह एक जालसाजी है. उनकी बेटी पूरी तरह से सुरक्षित है. दिव्यांशु ने अपनी बहन वंशिका से भी संपर्क किया और वीडियो कॉल के जरिए दिखाया कि वह कॉलेज में सुरक्षित है. इसके बाद भी मालती वर्मा मानसिक सदमे से उबर नहीं सकीं, जो उन्हें उस फर्जी कॉल के कारण हुआ था.

मालती वर्मा डिजिटल अरेस्ट के बाद डर और मानसिक तनाव से बाहर नहीं आ सकीं. स्कूल से घर लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिवार ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चार घंटे बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई.

मालती वर्मा की मौत के बाद उनका परिवार गहरे सदमे में है. उनका बेटा दिव्यांशु इस घटना से आहत है. मालती वर्मा के पति शिवचरण सिंह और बहू रेखा भी इस घटना के बाद से बेहद दुखी हैं.

You Might Also Like

RaghavChadhaQuitsAAP : ताश के पत्तों की तरह ढह गई AAP

HeavyRainAlert : सावधान ! आंधी और बारिश का अलर्ट !

AIIMSMBBSAdmission : AIIMS दिल्ली में कैसे मिलता है MBBS में दाखिला

DilliNameMyth : ‘दिल्ली’ का मतलब क्या है ?

Astrologer : गर्लफ्रेंड घुमा रहे ज्योतिष पति की पत्नी ने की धुनाई

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Khoji Narad Desk October 5, 2024 October 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्मार्ट सिटी में भिक्षावृत्ति पर कड़ा रुख स्मार्ट सिटी में भिक्षावृत्ति रोकेंगे होमगार्ड 
Next Article मैदा खाने से शरीर में क्या नुकसान होता है मैदा खाने से शरीर में क्या नुकसान होता है

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DehradunPowerCut
DehradunPowerCut : देहरादून में 10 दिन तक होगी बिजली कटौती
उत्तराखण्ड May 14, 2026
PainkillerDanger
PainkillerDanger : सावधान! उत्तराखंड में बुजुर्ग के पेट में हुआ छेद
उत्तराखण्ड May 14, 2026
CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 : केदारनाथ में भयंकर भीड़
उत्तराखण्ड May 14, 2026
UPStormDisaster
UPStormDisaster ; आंधी तूफान ने मचाई तबाही !
उत्तराखण्ड May 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?