By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: एडीजी ने सम्हाली कैंची धाम स्थापना मेले की सुरक्षा कमान
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > एडीजी ने सम्हाली कैंची धाम स्थापना मेले की सुरक्षा कमान
नैनीताल

एडीजी ने सम्हाली कैंची धाम स्थापना मेले की सुरक्षा कमान

कैंची धाम मेले की तैयारियां परखने एडीजी पहुंचे नैनीताल.

admin
Last updated: 2025/06/13 at 6:12 AM
admin
Share
4 Min Read
एडीजी ने सम्हाली कैंची धाम स्थापना मेले की सुरक्षा कमान
एडीजी ने सम्हाली कैंची धाम स्थापना मेले की सुरक्षा कमान
SHARE
Highlights
  • कंट्रोल रूम एवं निगरानी व्यवस्था.
  • प्रवेश-निकासी व श्रद्धालुओं की सुविधा.
  • पुलिस बल एवं ड्यूटी प्रबंधन.

एडीजी ने सम्हाली कैंची धाम स्थापना मेले की सुरक्षा कमान : 15 जून को आयोजित होने वाले कैंची धाम स्थापना दिवस मेले की सुरक्षा, यातायात एवं व्यवस्थाओं की तैयारियों के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) उत्तराखण्ड वी. मुरुगेशन द्वारा कैंची धाम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संपूर्ण आयोजन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, निगरानी व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र रिधिम अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Contents
सुरक्षा , भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन को लेकर निर्देश1. भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा प्रबंधन2. कंट्रोल रूम एवं निगरानी व्यवस्था3. पुलिस बल एवं ड्यूटी प्रबंधन-4. यातायात व पार्किंग प्रबंधन-5. प्रवेश-निकासी व श्रद्धालुओं की सुविधा-6. पुलिस आचरण एवं जनसंपर्क-

यह ख़बर भी पढ़ें :- नाशपाती खाने के बेमिसाल फायदे

सुरक्षा , भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन को लेकर निर्देश

ADG वी. मुरुगेशन ने सर्वप्रथम कैंची धाम मंदिर पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात मंदिर परिसर, प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं संभावित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का आकलन किया।निरीक्षण उपरांत सरदार पटेल भवन, भवाली में आयोजित समीक्षा गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल द्वारा अब तक की गई तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया गया। समीक्षा के दौरान ADG द्वारा महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा-निर्देश प्रदान किए गए:

1. भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा प्रबंधन

▪️ श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु मंदिर समिति एवं आयोजकों के साथ समन्वय बैठक कर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
▪️ श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या के अनुसार मंदिर में प्रवेश और निकासी प्रबंधित हो।
▪️ वालंटियर्स की तैनाती से भीड़ प्रबंधन में सहयोग लिया जाए।

2. कंट्रोल रूम एवं निगरानी व्यवस्था

▪️ ड्यूटी नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर उसमें जिम्मेदार अधिकारी तैनात हों।
▪️ CCTV व ड्रोन की सहायता से 24×7 रीयल-टाइम निगरानी की व्यवस्था हो।
▪️ सोशल मीडिया निगरानी सेल सक्रिय रहे और अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल फैक्ट चेक व विधिक कार्यवाही हो।

3. पुलिस बल एवं ड्यूटी प्रबंधन-

▪️ क्षेत्र को जोन एवं सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा आदि बलों की सुनियोजित तैनाती सुनिश्चित हो।
▪️ सभी पुलिसकर्मियों की समय से ब्रीफिंग की जाय।
▪️ सादे वस्त्रों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी भीड़ में तैनात किए जाएं।
▪️ BDS टीम द्वारा संदिग्ध वस्तुओं की लगातार जांच की जाए।

यह ख़बर भी पढ़ें :–  मखाना खाने के अचूक फायदे

4. यातायात व पार्किंग प्रबंधन-

▪️ रूट डायवर्जन प्लान बनाकर उसका प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से किया जाए।
▪️ शटल सेवा का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए।
▪️ पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त बल की तैनाती हो।

5. प्रवेश-निकासी व श्रद्धालुओं की सुविधा-

▪️ मंदिर, पार्किंग व अन्य स्थलों पर प्रवेश व निकासी के द्वार अलग-अलग चिन्हित किए जाएं।
▪️ दर्शनार्थियों की संख्या का लगातार आकलन कर प्रवेश की अनुमति दी जाए।
▪️ आवश्यक सूचना जैसे रूट प्लान, पार्किंग व्यवस्था, प्रसाद वितरण आदि से संबंधित फ्लेक्स बोर्ड प्रमुख स्थलों पर लगाए जाएं।

6. पुलिस आचरण एवं जनसंपर्क-

▪️ पुलिस बल श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार करें, कोई दुर्व्यवहार न हो।
▪️ हर संवेदनशील गतिविधि की वीडियोग्राफी कराई जाए।
▪️ सभी जवान जनसुरक्षा, सेवा एवं सजगता की भावना के साथ ड्यूटी निभाएं।

ADG वी. मुरुगेशन ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी तैयारियों को समयबद्ध, समन्वित एवं व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए। कैंची धाम मेले हेतु कुल तीन कंपनियाँ PAC व 800 से अधिक पुलिस बल की तैनाती प्रस्तावित की गई है, जिसे जोन व सेक्टरों में व्यवस्थित रूप से तैनात किया जाएगा। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक सिटी हल्द्वानी, पुलिस अधीक्षक (यातायात/क्राइम), क्षेत्राधिकारी गण, एलआईयू निरीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, प्रभारी निरीक्षक भवाली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

JamaraniDam : सीएम ने जमरानी बांध परियोजना की देखी कार्य प्रगति

UttarakhandNews : ‘समान कार्य, समान वेतन’ उपनल कर्मियों को सौगात

RahulGandhi : राहुल गांधी को बताउंगा दिव्यांगों का मुद्दा – सूर्यकांत धस्माना

UttarakhandNews : उत्तराखंड के भ्रष्ट पुलिसवालों के लिए बहुत बुरी ख़बर !

DMSavinBansal : डीएम बने फरिश्ता – निभाया इंसानियत का रिश्ता

TAGGED: #BabaNeemKaroli, #CrowdControl, #CrowdManagement, #DevoteeRush, #DevoteeSafety, #DevotionalGathering, #DistrictAdministration, #EmergencyPreparedness, #EventAlert, #EventSecurity, #FaithAndDevotion, #FestivalCrowd, #FestivalManagement, #HighAlert, #HolySite, #IndianFestivals, #IndianPolice, #KainchiDham, #KainchiDhamMela, #KainchiFestival, #KainchiTemple, #KumaonRegion, #LawAndOrder, #MassEvent, #MelaSecurity, #MobControl, #narendra modi, #PilgrimageSeason, #PilgrimSafety, #PoliceForce, #PoliceLeadership, #PolicePreparedness, #ReligiousEvent, #ReligiousGathering, #SafeGathering, #SafetyMeasures, #SecurityAlert, #SecurityBriefing, #SecurityDeployment, #SpiritualIndia, #SpiritualPlace, #SpiritualTourism, #StatePolice, #SthapanaDiwas, #TrafficControl, ADG V. Murugeshan, khoji narad, khoji narad breaking news, PoliceInAction, PublicSafety, pushkar singh dhami, SafetyFirst, uttarakhandnews, uttarakhandpolice

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 13, 2025 June 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article योगनगरी ऋषिकेश धामी सरकार संवारेगी योगनगरी ऋषिकेश की सूरत
Next Article हाउसफुल 5 की कमाई का डंका दुनियाभर में बजा हाउसफुल 5 की कमाई का डंका

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?