By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: भारतीय जनता पार्टी के 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्षी एकजुटता की कोशिश पर किया बड़ा प्रहार: प्रधानमंत्री
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > भारतीय जनता पार्टी के 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्षी एकजुटता की कोशिश पर किया बड़ा प्रहार: प्रधानमंत्री
राष्ट्रीय

भारतीय जनता पार्टी के 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्षी एकजुटता की कोशिश पर किया बड़ा प्रहार: प्रधानमंत्री

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
6 Min Read
addressing 10 lakh workers of the bharatiya janata
addressing 10 lakh workers of the bharatiya janata
SHARE

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के घोर विरोधी दलों में 2014 और 2019 से ज्यादा छटपटाहट है।

Contents
हर चोर-लुटेरे पर जारी रहेगा ऐक्शन: मोदीएक दूसरे को बचाने की कोशिश: पीएमअपने परिवार का भला करना है तो भाजपा को दें वोट:

पीएम ने कहा कि जिन लोगों को पहले लोग अपना दुश्मन बताते थे, पानी पी-पी कर गाली देते थे, आज उनके सामने साष्टांग होते हैं।

उनकी ये बेचैनी दिखलाती है कि देश की जनता ने 2024 के चुनाव में भाजपा को वापस लाने का मन बना लिया है।

2024 में फिर एक बार भाजपा की प्रचंड विजय तय है, इसी वजह से तमाम विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं।

PM मोदी ने साधा विपक्ष पर जमकर निशानापीएम मोदी ने कहा कि आजकल बार-बार एक शब्द आता है- गारंटी।

ये सारे सारे विपक्षी दल… ये लोग गारंटी हैं भ्रष्टाचार की, ये गारंटी हैं लाखों-करोड़ रुपयों के घोटालों की।

पिछले दिनों पटना में नीतीश कुमार की अगुआई वाली बैठक का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले इनका साथ में फोटो लेने का कार्यक्रम हुआ था।

उस फोटो में जो लोग हैं उन सब का मिल कर टोटल लगाएंगे तो ये सारे मिलकर 20 लाख करोड़ रुपये के घोटाले की गारंटी हैं।

पीएम मोदी ने कांग्रेस, एनसीपी, आरजेडी, टीएमसी जैसे दलों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को गिनाते हुए कहा, ‘कांग्रेस का घोटाला ही अकेले लाखों-करोड़ों का है।

एक लाख 86 करोड़ का कोयला घोटाला, एक लाख 76 हजार करोड़ का टूजी घोटाला, 70 हजार करोड़ का कॉमनवेल्थ घोटाला, 10 हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला, हेलीकॉप्टर से सबमरीन तक, कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है।

जो कांग्रेस के घोटाले का शिकार ना हुआ है। दूसरा देखिए आरजेडी, हजारों करोड़ के घोटाले का आरोप है।

चारा घोटाला, अलकतरा घोटोला, बाढ़ राहत घोटाला, आरजेडी के घोटालों की इतनी लंबी सूची है कि अदालतें भी थक गई।

एक के बाद एक सजा घोषित कर रही है। डीएमके पर अवैध तरीके से सवा लाख करोड़ की संपत्ति बनाने का आरोप, टीएमसी पर भी 23 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप, रोजवैली घोटाला, शारदा घोटाला, गोतस्करी घोटाला, कोयला तस्करी घोटाला।

बंगाल के लोग ये घोटाला कभी भूल नहीं सकते। एनसीपी की बात करूं तो उस पर करीब 70 हजार करोड़ के घोटालों का आरोप है। इन पार्टियों के घोटालों का मीटर कभी डाउन नहीं होता।

हर चोर-लुटेरे पर जारी रहेगा ऐक्शन: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि अब देश को तय करना है कि क्या घोटाले की गारंटी को देश स्वीकार करेगा?

भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐक्शन जारी रखने का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘अगर उनकी घोटालों की गारंटी है तो मोदी की भी एक गारंटी है।

मेरी गारंटी है, हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी। हर चोर-लुटेरे पर कार्रवाई की गारंटी। जिसने गरीब को लूटा है, जिसने देश को लूटा है।

उसका हिसाब तो होकर रहेगा। आज जब कानून का डंडा चल रहा है। जब जेल की सलाखें सामने दिख रही हैं तब जाकर यह जुगलबंदी हो रही है।

इनका कॉमन मिनिमम प्रोग्राम भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐक्शन से बचने का ही है।

भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस बात को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे तो लोगों को इनकी वास्तविकता का पता चल जाएगा।

लोग खुद जागरूक हैं वे देख रहे हैं कि इस विपक्षी एकता की कोशिश के पीछे सभी दलों की क्या मंशा है।

उन दलों की असली पहचान 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी है। यही उनका इतिहास है।

एक दूसरे को बचाने की कोशिश: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि गांव में कोई अपराधी जेल में सजा काटकर गांव में आता है तो उसको लेकर क्या रवैया रहता है।

वो लोग उसके पास जाते हैं, जिनको जेल जाने का डर होता है वे पूछते हैं कि जेल कैसी होती है।

पीएम मोदी ने चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘पटना से अच्छी जगह क्या हो सकती है।

आज हम देख रहे हैं कि कई लोग जमानत पर चल रहे हैं, जो घोटालों के आरोपी हैं जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, ऐसे लोग, उन लोगों से जाकर मिल रहे हैं जो सजा काट रहे हैं या जेल से अनुभव लेकर आए हैं।

ये इस तरह एक दूसरे को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ये देश के लोगों को समझना है, देश के लोग हमसे भी ज्यादा समझते हैं।

अपने परिवार का भला करना है तो भाजपा को दें वोट:

पीएम मोदी ने कहा, ‘आपको गांधी परिवार के बेटे-बेटी का विकास करना हो तो कांग्रेस को वोट दीजिए, आपको मुलायम सिंह जी के बेटे का भला करना है तो समाजवादी पार्टी को वोट दीजिए।

अगर आप लालू परिवार के बेटी-बेटियों का भला करना चाहते हैं तो आरजेडी को वोट दीजिए।

आपको शरद पवार की बेटी का भला करना हो तो एनसीपी को वोट दीजिए। आपको अब्दुल्ला परिवार के बेटे का भला करना हो तो नेशनल कांफ्रेंस को वोट दीजिए।

आपको करुणानिधि के बेटे-बेटियों, पोते-पोतियों का भला करना हो तो डीएमके को वोट दीजिए, लेकिन मेरी बात ध्यान से सुनिएगा।

अगर आपको अपने बेटे का, अपनी बेटी का, अपने पोते, अपनी पोती का, अपने नाते, अपनी नाती का, अपने परिवार के बच्चों को भला करना हो तो वोट भाजपा को दीजिए: प्रधानमंत्री मोदी।

You Might Also Like

MMSLeakAngelNuzhat के खतरनाक जाल में मत फसना !

LPGShortage : सिलेंडर नहीं मिला तो 10 जुगाड़ आएंगे काम

InductionRoti : इंडक्शन चूल्हे पर कैसे बनाएं रोटी ?

AirIndia : बुरी खबर ! आज से आपको उड़ान हो गयी महंगी

IASIPSShadi : IPS या IAS आपस में शादी कर लें तो

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 June 28, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article between the workers मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने कार्यकर्ताओं में जमकर चले लात-घूंसे:
Next Article establishment of country' देश के प्रथम एरोमा पार्क की स्थापना, उत्तराखण्ड के लिये गौरव की बात: सीएम धामी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MundeshwariTemple
MundeshwariTemple : मुंडेश्वरी मंदिर का चमत्कार… जहां आस्था के आगे झुक गया विज्ञान!
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 19, 2026
ChaitraNavratri2026
ChaitraNavratri2026 : हिंदू नववर्ष पर ये 7 काम जरूर करें, बनी रहेगी समृद्धि
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 19, 2026
MMSLeakAngelNuzhat
MMSLeakAngelNuzhat के खतरनाक जाल में मत फसना !
अंतराष्ट्रीय March 19, 2026
DehradunPithoragarhUdan
DehradunPithoragarhUdan : देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान जल्द
देहरादून March 19, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?