By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Mandakini : एक्ट्रेस मंदाकिनी बनीं ‘पहाड़न’ चमक दिखी बरकरार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > Mandakini : एक्ट्रेस मंदाकिनी बनीं ‘पहाड़न’ चमक दिखी बरकरार
उत्तराखण्ड

Mandakini : एक्ट्रेस मंदाकिनी बनीं ‘पहाड़न’ चमक दिखी बरकरार

62 वर्षीय मंदाकिनी ने हिमाचली कपड़े पहने कई तस्वीरें खिंचवाईं.

admin
Last updated: 2026/07/13 at 11:04 AM
admin
Share
3 Min Read
Mandakini
Mandakini : एक्ट्रेस मंदाकिनी बनीं 'पहाड़न' चमक दिखी बरकरार
SHARE
Highlights
  • 'कुछ सफर आपको सिर्फ खूबसूरत जगहों तक ही नहीं ले जाते.
  • मंदाकिनी की इन तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया.
  • मंदाकिनी के करियर की बात करें, तो उनका असली नाम यास्मीन जोसेफ है.

Mandakini : एक्ट्रेस मंदाकिनी बनीं ‘पहाड़न’ चमक दिखी बरकरार :-  ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से रातोंरात स्टार बनीं मंदाकिनी कई सालों से एक्टिंग से दूर हैं, पर वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अकसर ही अपनी तस्वीरें और रील्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस भी खूब पसंद करते हैं। अब मंदाकिनी हाल ही मनाली घूमने गईं और वहां उन्होंने हिमाचली कपड़े पहनकर एक पहाड़न का गेटअप लिया। मंदाकिनी ने इस लुक में तस्वीरें शेयर कीं, तो फैंस फिदा हो गए और खूब प्यार लुटा रहे हैं।

62 वर्षीय मंदाकिनी ने हिमाचली कपड़े पहने कई तस्वीरें खिंचवाईं, जिनमें वो अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, और साथ में लिखा, ‘पहाड़ों में एक खास तरह की खुशी होती है, चीड़ के पेड़ों की सरसराहट, ठंडी हवा का अहसास और कुदरत की सदाबहार खूबसूरती से मिलने वाली शांति। मनाली में, हर सुबह एक वरदान जैसी लगती है, हर घुमावदार रास्ता एक कहानी कहता है, और हर पल मुझे ठहरकर बस जीने का अहसास कराता है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘कुछ सफर आपको सिर्फ खूबसूरत जगहों तक ही नहीं ले जाते, वो आपको खुद से भी मिलाते हैं। हर नजारा मेरे दिल को शुक्रगुजारी के अहसास से भर देता है। पहाड़ों की ताजी हवा का हर झोंका सुकून देता है, और हर पल एक ऐसी याद बन जाता है जिसे हमेशा संजोकर रखा जा सके।’

मंदाकिनी की इन तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। उन्हें एक्ट्रेस की इन तस्वीरों में वही पुराना अंदाज और मासूमियत नजर आई, जो 41 साल पहले आई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में नजर आई थी। फैंस मंदाकिनी से फिल्मों में वापसी की गुजारिश करने लगे और कहा कि आप हमारे लिए आज भी वही गंगा हो।

मंदाकिनी के करियर की बात करें, तो उनका असली नाम यास्मीन जोसेफ है। वह फिल्मों में करियर बनाने मेरठ से मुंबई गई थीं। शुरुआत में काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। लेकिन जब राज कपूर की नजर मंदाकिनी पर पड़ी, तो उन्हें अपनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से लॉन्च किया।

यह फिल्म 1985 में रिलीज हुई थी और मंदाकिनी को रातोंरात स्टार बना दिया था। फिल्म में मंदाकिनी के कई सीन्स थे, जिन पर खूब विवाद हुआ था और सुर्खियों में रहे थे। मंदाकिनी ने साल 1996 में फिल्मों से रिटायरमेंट ले लिया था। उन्होंने बौद्ध भिक्षु, डॉ. काग्युर टी. रिनपोचे ठाकुर से शादी की और बौद्ध धर्म अपना लिया। अब वह मुंबई में हर्बल सेंटर चलाती हैं और योग सिखाती हैं।

You Might Also Like

 DooonPoliceAction : एसएसपी दून की सटीक रणनीति से फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

छात्रों की गूंज के लिए तैयार Dehradun, कल Rahul Gandhi करेंगे युवाओं से संवाद

छात्रों की गूंज’ को लेकर संजय कनोजिया उर्फ कद्दू भाई का बड़ा बयान!

HarelaFestival2026 : एक पर्व, सात बीज और प्रकृति का संदेश जानिए हरेला की अनोखी परंपरा

BengalPolitics : कांग्रेस ने दिया ममता बनर्जी को न्योता

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, bollywoodnews, BollywoodRetroActress, khojinarad, Mandakini, MandakiniControversy, MandakiniHimachaliLook, MandakiniInstagram, MandakiniLatestLook, MandakiniManaliTrip, MandakiniNow, MandakiniYogaCenter, OldBollywoodActress, RajKapoorHeroine, RamTeriGangaMaili, RetroQueenMandakini, YasmeenJoseph

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 13, 2026 July 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ChiefMinisterSuspension ChiefMinisterSuspension : मुख्यमंत्री हटेंगे नहीं सस्पेंड किये जायेंगे !
Next Article UttarakhandNews UttarakhandNews : विदेश में नौकरी दिलाने के लिए बनेगी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DooonPoliceAction
 DooonPoliceAction : एसएसपी दून की सटीक रणनीति से फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे
देहरादून July 16, 2026
छात्रों की गूंज के लिए तैयार Dehradun, कल Rahul Gandhi करेंगे युवाओं से संवाद
देहरादून July 16, 2026
छात्रों की गूंज’ को लेकर संजय कनोजिया उर्फ कद्दू भाई का बड़ा बयान!
देहरादून July 16, 2026
HarelaFestival2026
HarelaFestival2026 : एक पर्व, सात बीज और प्रकृति का संदेश जानिए हरेला की अनोखी परंपरा
उत्तराखण्ड July 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?