By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उत्तराखंड में लगभग आधा दर्जन कांग्रेसी विधायक धामी सरकार के संपर्क में:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड में लगभग आधा दर्जन कांग्रेसी विधायक धामी सरकार के संपर्क में:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में लगभग आधा दर्जन कांग्रेसी विधायक धामी सरकार के संपर्क में:

admin
Last updated: 2023/07/07 at 5:29 AM
admin
Share
5 Min Read
congress mlas in uttarakhand in contact with dhami
congress mlas in uttarakhand in contact with dhami
SHARE

क्या बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे का यही मतलब था ?

जी हां अगर अफवाहों पर तनिक गंभीरता के साथ विचार करें तो कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तराखंड कांग्रेस के मौजूदा विधायकों में से आधे से ज्यादा विधायक खेल कर सकते हैं।

अगर कानाफूसी और सुगबुगाहट को गंभीरता से लिया जाए तो हालात भी कुछ ऐसे ही उलटफेर की ओर इशारा कर रहे हैं।

बीते लगभग 1 साल में उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बेहद निजता के साथ जहां धामी सरकार के प्रति सहानुभूति और मौन समर्थन जता रहे थे , वहीं कुछ विधायक पार्टी में ही बगावती तेवर अपनाये हुए हैं।

इन नामों में दो से तीन नाम ऐसे हैं जो अगर अफवाहों के आधार पर सच माने जाएं तो प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा चौंकाने वाला सच साबित हो सकता है।

दरअसल कांग्रेस मुख्यालय हो या भाजपा का मुख्यालय दोनों ही जगह जब आप प्रवक्ताओं और पदाधिकारियों के कक्ष में बैठकर उनकी बातें सुनेंगे तो इन कयासों को बल मिलता नजर आएगा।

जहां आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों ही तरफ के नेता अपनी-अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं तो वही कैबिनेट विस्तार में भी देरी सामने दिख रही है।

ऐसे में बीते कुछ महीने में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री की कई बार की मुलाकात , पार्टी अध्यक्ष और गृहमंत्री के साथ-साथ बड़े संगठन के अधिकारियों की बैठकें देहरादून से दिल्ली तक आयोजित की गई और अंदर खाने कहा जा रहा है कि बेहद गोपनीयता के साथ कांग्रेस के बेहद मजबूत और बड़े चेहरों को भाजपा में शामिल करने की पटकथा लिखी जा रही है।

जिसकी अगुवाई खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर रहे हैं। हालांकि यह संभावना और सूत्रों के आधार पर कहीं जा रही बात है।

लेकिन अगर ऐसा होता है तो उत्तराखंड की कमजोर विपक्ष कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लोकसभा चुनाव से पहले लग सकता है।

कांग्रेस के दिग्गज विधायकों की भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है उनके नाम दबी जुबान दोनों ही खेलों में आजकल काफी चर्चाओं में है और बीते कुछ दिनों से जहां कांग्रेस में प्रभारी और अध्यक्ष को लेकर तमाम तरह के मोर्चे पर ये विधायक अपना दमखम दिखा रहे हैं।

वही हरीश रावत हो यशपाल आर्य हो या करण माहरा उनके प्रति भी इनके आक्रामक रवैया में कोई कमी नहीं रही है ।

हरिद्वार और पहाड़ के साथ-साथ देहरादून के इर्द-गिर्द की विधानसभा से जुड़े यह विधायक पूरी तरह से ना सही लेकिन पार्टी नेताओं के रवैए से नाराज होकर किसी भी दिन भाजपा ज्वाइन कर ले तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी।

दरअसल हरिद्वार ,पौड़ी और नैनीताल लोकसभा सीट पर दोनों ही पार्टियों के नेताओं के उम्मीदवारों की लंबी फौज है।

ऐसे में कांग्रेस के कुछ विधायक ऐसे हैं जो लोकसभा का सपना लंबे समय से पाल रहे हैं और अब 2024 में इसे पूरा करने के लिए अपना यह सियासी दांव भी चल देना चाहते हैं।

लेकिन अगर ऐसा होता है तो जहां कांग्रेस विपक्ष में बेहद कमजोर हो जाएगी वहीं लोकसभा चुनाव से पहले उसके मनोबल में भी गिरावट आएगी इसके उलट अगर बात करे भाजपा की तो पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा के साथ साथ मौजूदा 5 लोकसभा सीटों पर उनकी पकड़ मजबूत है।

ऐसे में अगर कांग्रेस के बड़े चेहरे कमल के साथ खड़े हो जाएंगे तो हाथ का साथ कमजोर हो जाएगा।

इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा और इनाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तो इंतजार कीजिए कयासों और अफवाहों को हकीकत में तब्दील होने का, क्योंकि ये सियासत है जिसमें ना कोई दोस्त है और ना कोई दुश्मन , मुद्दा तो सिर्फ कुर्सी का है।

You Might Also Like

gascrisis2026 : गैस मामले में पैनिक न हों जनता – केके मिश्रा , एडीएम (FR) :- 

LanguageTrainingCenter : अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर

UttarakhandFarmersWin : किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़

UttarakhandYogaLand : योग और अध्यात्म की भूमि है उत्तराखंड – मुख्यमंत्री

PoliceSuspension : मुख्यमंत्री के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 7, 2023 July 7, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारत ने चीन की महत्वाकांक्षी ‘बेल्ट एंड रोड’ परियोजना (बीआरआई) को एक बार फिर समर्थन करने से किया इनकार:
Next Article chief minister dhami उत्तराखण्ड @25 के लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की: मुख्यमंत्री धामी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandFestival
UttarakhandFestival : फूलदेई: उत्तराखंड की एक अनोखी लोकपरंपरा
उत्तराखण्ड March 14, 2026
CyberBlackmail
CyberBlackmail : क्या आपकी निजी फोटो-वीडियो से कोई ब्लैकमेल कर रहा है ?
Uncategorized March 14, 2026
InductionRoti
InductionRoti : इंडक्शन चूल्हे पर कैसे बनाएं रोटी ?
तत्काल प्रभाव March 14, 2026
TrumpEconomy
TrumpEconomy : क्या आप जानते हैं कितने कर्जदार हैं अमेरिकी नागरिक ?
Uncategorized March 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?