RaghavChadhaQuitsAAP : ताश के पत्तों की तरह ढह गई AAP :- राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व से मतभेद के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया है. चड्ढा ने शुक्रवार को संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ यह घोषणा की कि वे अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो रहे हैं. इसके अलावा, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल भी पार्टी को छोड़ रहे हैं. इस पूरे घटनाक्रम पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का.”
“मैं आम आदमी पार्टी से दूर हो रहा हूं”
राघव चड्ढा ने प्रेस वार्ता में कहा, “आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा. मैं ऐलान कर रहा हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर हो रहा हूं. मैं इस पार्टी का फाउंडिंग मेंबर था. मुझसे ज्यादा इस पार्टी को शायद कोई जानता होगा. अब आम आदमी पुरानी पार्टी नहीं रही. मैंने 1 साल से पार्टी की गतिविधि से दूर था क्योंकि मैं उनके गुनाहों के साथ नहीं था. उनका दोस्ती के काबिल नहीं था क्योंकि उनके गलत कामों के साथ नहीं था.”
पंजाब चुनाव से पहले AAP के साथ बड़ा खेल
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने साथियों संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाया और आम आदमी पार्टी (AAP) को अलविदा कहने का निर्णय लिया. इन तीनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की घोषणा की. इसके साथ ही हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल भी पार्टी छोड़ने वाले नेताओं में शामिल हैं।
पंजाब से कौन-कौन छोड़ रहे साथ?
1. राघव चड्ढा
2. संदीप पाठक
3. अशोक मित्तल
4. हरभजन सिंह
5. राजेंद्र गुप्ता
6. विक्रमजीत सिंह साहनी
7. स्वाति मालीवाल- दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा में सांसद
इस घटनाक्रम से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, खासकर पंजाब में जहां पार्टी के राज्यसभा में 10 सदस्य थे. अब पार्टी के राज्यसभा में केवल नारायण दास गुप्ता, संजय सिंह और संत बलबीर सिंह जैसे प्रमुख नेता ही बचे हैं.इसके पहले राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी, जिसे मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और जिसे मैंने अपनी जवानी के 15 साल दिए, अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से पूरी तरह भटक गई है।
पार्टी अब राष्ट्रीय हित में काम नहीं कर रही है, बल्कि निजी फायदे के लिए काम कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि आप में से कई लोग पिछले कुछ सालों से मुझसे यह कह रहे हैं, और मुझे भी यह महसूस हुआ है कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूँ. मैं दोहराता हूं मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूँ. इसलिए, आज मैं घोषणा करता हूँ कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूँ और लोगों के बीच जा रहा हूं।
आप के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद छोड़ेंगे साथ
उन्होंने कहा कि इस समूह में आप के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद शामिल हैं. बीजपी के साथ विलय करने के लिए संवैधानिक प्रावधानों का सहारा लेगा. बाद में उन्होंने उन अन्य नेताओं के नाम भी बताए जिनके पार्टी छोड़ने की उम्मीद है. इनमें स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं. उन्होंने यह भी कहा कि और भी सदस्य उनके पीछे-पीछे पार्टी छोड़ सकते हैं.

