By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: TanakpurToNandedTrain : टनकपुर से अब सीधे नांदेड तक दौड़ेगी ट्रेन
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > TanakpurToNandedTrain : टनकपुर से अब सीधे नांदेड तक दौड़ेगी ट्रेन
अल्मोड़ा

TanakpurToNandedTrain : टनकपुर से अब सीधे नांदेड तक दौड़ेगी ट्रेन

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नांदेड के धार्मिक महत्व एवं जनभावनाओं को देखते हुए टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस एवं नांदेड-मुंबई.

admin
Last updated: 2026/07/07 at 11:07 AM
admin
Share
3 Min Read
TanakpurToNandedTrain
TanakpurToNandedTrain : टनकपुर से अब सीधे नांदेड तक दौड़ेगी ट्रेन
SHARE
Highlights
  • भारतीय रेल में ट्रांसमिशन का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेलवे पर विशेष ध्यान दिया है.
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार के लिए.
  • टनकपुर कुमाऊं क्षेत्र का प्रवेश द्वार है। यहीं से पूर्णागिरि मंदिर और आदि कैलाश के मार्ग जाते हैं.

TanakpurToNandedTrain : टनकपुर से अब सीधे नांदेड तक दौड़ेगी ट्रेन :-  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने टनकपुर, नांदेड एवं पीलीभीत स्टेशन से टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नांदेड के धार्मिक महत्व एवं जनभावनाओं को देखते हुए टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस एवं नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को स्वीकृति दी गई और इन गाड़ियों का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार का शुभारंभ किया जा रहा है।

भारतीय रेल में ट्रांसमिशन का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेलवे पर विशेष ध्यान दिया है तथा प्रत्येक राज्य को पहले से कई गुना बजट आवंटित किया जा रहा है। पिछले 12 वर्षों में 37,000 किमी नये ट्रेक बनाए गए तथा 99.6% विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन उत्तराखण्ड, विशेष रूप से कुमाऊं क्षेत्र के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। यह उत्तर एवं दक्षिण भारत के बीच आस्था, विकास, पर्यटन एवं सांस्कृतिक एकता का एक सशक्त सेतु है।

टनकपुर कुमाऊं क्षेत्र का प्रवेश द्वार है। यहीं से पूर्णागिरि मंदिर और आदि कैलाश के मार्ग जाते हैं। यहां की जनता की काफी दिनों से मांग थी कि मध्य एवं दक्षिण भारत के लिये ट्रेन चलाई जाए, जिससे महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण नगरों को जोड़ते हुये उत्तराखण्ड पहुंचा जा सके।

इस ट्रेन के संचालन से महाराष्ट्र से उत्तराखण्ड आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा।उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को लक्ष्य कर उत्तराखण्ड में अमृत भारत स्टेशनों का पुनर्विकास कर उन्नत यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

You Might Also Like

UttarakhandNews : उत्तराखंड के कोने-कोने तक लोग लेंगे हवाई सफर का मजा !

PushkarSinghDhami : प्रवासी उत्तराखण्डयों के सम्मेलन में मुंबई पहुंचे धामी

UttarakhandGovernor : उत्तराखंड के राज्यपाल बने ले. ज, गुरमीत सिंह ने तोडा रिकॉर्ड

VastuForMirror : घर में आईना लगाने की क्या है सही दिशा ?

UttarakhandMonsoon : उत्तराखंड में बारिश का कहर शुरू, 30 सड़कें बंद

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #pushkarsinghdhami, AmritBharatStation, AshwiniVaishnaw, IndianRailwaysElectrification, Indianrailwaysnews, khojinarad, KumaonRailwayConnectivity, ModiRailwayBudget, NandedMumbaiExpress, NewTrainLaunch, RishikeshKarnaprayagRail, TanakpurNandedExpress, TanakpurPilibhitTrain, TanakpurRailwayStation, TanakpurToNandedTrain, UttarakhandRailway

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 7, 2026 July 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article BadrinathTempleScam BadrinathTempleScam : संयुक्त विधानसभा समिति से कराए चंदा जांच – कांग्रेस
Next Article UttarakhandMonsoon UttarakhandMonsoon : उत्तराखंड में बारिश का कहर शुरू, 30 सड़कें बंद

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandNews
UttarakhandNews : उत्तराखंड के कोने-कोने तक लोग लेंगे हवाई सफर का मजा !
देहरादून July 7, 2026
PushkarSinghDhami
PushkarSinghDhami : प्रवासी उत्तराखण्डयों के सम्मेलन में मुंबई पहुंचे धामी
मुंबई July 7, 2026
UttarakhandGovernor
UttarakhandGovernor : उत्तराखंड के राज्यपाल बने ले. ज, गुरमीत सिंह ने तोडा रिकॉर्ड
राज्य July 7, 2026
VastuForMirror
VastuForMirror : घर में आईना लगाने की क्या है सही दिशा ?
खोजी नारद कहिंन July 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?