By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: MRIvCTScan : MRI और CT Scan क्यों कराते हैं डॉक्टर्स ? जानिए अंतर्
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > MRIvCTScan : MRI और CT Scan क्यों कराते हैं डॉक्टर्स ? जानिए अंतर्
खोजी नारद कहिंन

MRIvCTScan : MRI और CT Scan क्यों कराते हैं डॉक्टर्स ? जानिए अंतर्

MRI Scan क्या होता है?

admin
Last updated: 2026/09/04 at 11:17 AM
admin
Share
4 Min Read
MRIvCTScan
MRIvCTScan : MRI और CT Scan क्यों कराते हैं डॉक्टर्स ? जानिए अंतर्
SHARE
Highlights
  • एमआरआई एक ऐसा मेडिकल टेस्ट है, जिसमें मरीज को एक मशीन के अंदर लिटाया जाता है.
  • दिमाग से जुड़ी बीमारी का पता लगाना- दिमाग से जुड़ी बीमारी का पता लगाने के लिए भी एमआरआई की जाती है.
  • CT Scan क्या है और क्यों कराया जाता है ?

MRIvCTScan : MRI और CT Scan क्यों कराते हैं डॉक्टर्स ? जानिए अंतर् :-  आजकल हेल्दी दिखने वाले इंसान का भी कोई भरोसा नहीं है. कभी भी कुछ भी हो सकता है और शरीर के अंदरूनी हिस्से में भी कई तरह की बीमारियां पनप सकती हैं. इसका पता काफी ध्यान और परेशानियों के बाद लगता है, क्योंकि लोगों को ऊपरी हिस्से में कुछ खास लक्षण दिखाई नहीं देते हैं. हालांकि, कई बार लगातार एक ही परेशानी बताने वाले मरीजों को एमआरआई कराने की सलाह देते हैं और दवाई देने के बाद भी उनकी ये समस्या दूर नहीं होती है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि आखिर एमआरआई स्कैन किन बीमारियों की तलाश में काम आता है।

Contents
MRI Scan क्या होता है?CT Scan क्या है और क्यों कराया जाता है ?

MRI Scan क्या होता है?

एमआरआई एक ऐसा मेडिकल टेस्ट है, जिसमें मरीज को एक मशीन के अंदर लिटाया जाता है. मशीन शरीर के अलग-अलग हिस्सों की तस्वीरें तैयार करती है. डॉक्टर इन तस्वीरों की मदद से शरीर के अंदर मौजूद अंगों, मांसपेशियों, नसों, हड्डियों और सॉफ्ट टिश्यू में होने वाले बदलावों को देख सकते हैं. कुल मिलाकर शरीर के किसी खास हिस्से जैसे दिमाग, रीढ़ की हड्डी, घुटने, कंधे, पेट या पेल्विस का एमआरआई किया जा सकता है।

दिमाग से जुड़ी बीमारी का पता लगाना- दिमाग से जुड़ी बीमारी का पता लगाने के लिए भी एमआरआई की जाती है. इसका इस्तेमाल ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक, मल्टीपल स्केलेरोसिस, सूजन या ब्लोटिंग जैसी बीमारियों का पता लगाया जा सकता है।

रीढ़ की हड्डी और नसों की समस्या होना- इस स्कैन रीढ़ की हड्डी, डिस्क और आसपास की नसों की स्थिति को देखा जाता है. स्लिप डिस्क, नस पर दबाव, स्पाइनल कॉर्ड की समस्या और रीढ़ से जुड़ी परेशानियों के लिए टेस्ट फायदेमंद हो सकता है।

मांसपेशियों की चोट लगाना- घुटने, कंधे, कलाई और जोड़ों में चोट या दर्द होने पर एमआरआई कराया जा सकता है. इससे लिगामेंट, टेंडन, कार्टिलेज और मांसपेशियों में हुई चोट का पता लगाने में मदद मिलती है. खिलाड़ियों में स्पोर्ट्स इंजरी की जांच के लिए भी  एमआरआई का इस्तेमाल किया जाता है।

शरीर में ट्यूमर या कैंसर का पता लगाना- एमआरआई से शरीर के कुछ हिस्सों में मौजूद गांठ या ट्यूमर की पहचान करने में मदद मिल सकती है. डॉक्टर इसका इस्तेमाल ट्यूमर और आसपास के टिश्यू पर उसके इफेक्ट को समझने के लिए कर सकते हैं।

CT Scan क्या है और क्यों कराया जाता है ?

जब शरीर बहुत खामोशी से बहुत कुछ कहता है तो सीटी स्कैन किया जाता है. इससे पहले डॉक्टर कई तरह के टेस्ट कराने की सलाह दे चुका होता है. जब उन टेस्ट में कुछ नहीं पता चलता और शरीर खामोशी से किसी बीमारी को पनाह दे रहा होता है. एक्स-रे की तुलना में CT Scan शरीर के अलग-अलग हिस्सों की ज्यादा डिटेल इमेज तैयार कर सकता है. डॉक्टर इन तस्वीरों की मदद से बीमारी या चोट की पहचान करने के साथ-साथ इलाज क्या करना है, यह पता करते हैं।

सीटी स्कैन में एक्स-रे और कंप्यूटर तकनीक का इस्तेमाल करके शरीर के अंदर के हिस्सों की क्रॉस-सेक्शनल फोटो तैयार की जाती हैं. इसके लिए शरीर को मशीन में डाला जाता है और चारों तरफ घुमाकर तस्वीरें ली जाती हैं. इन तस्वीरों को कंप्यूटर प्रोसेस करके शरीर के अंदर के हिस्सों की इमेज निकाली जाती है.सीटी स्कैन की जरूरत कई अलग-अलग बीमारियों में पड़ सकती है. डॉक्टर इसे मरीज के लक्षण, मेडिकल हिस्ट्री और दूसरे टेस्ट के आधार पर लिख सकते हैं. खासकर शरीर के अंदर चोट, सूजन, ब्लीडिंग, गांठ या किसी दूसरी बीमारी का पता लगाने के लिए करते हैं।

You Might Also Like

BiggBoss20 : किसी एडवेंचर से कम नहीं है ‘बिग बॉस 20’ का घर

HanumanAnsh : ‘हनुमान अंश’ ने की बंपर कमाई , चमत्कार बरकरार

LegalUpdate : ‘पति की कमाई से ज्यादा नहीं हो सकता गुजारा भत्ता’ – कोर्ट

OldAgePension : पात्र बुजुर्गों को हर महीने 1,500 रुपये पेंशन – डीएम

SunlightBenefits : सुबह की धूप और शाम की धूप में क्या अंतर है

TAGGED: #BrainTumorDetection, #CancerDiagnosis, #CTScan, #DiagnosticTests, #InternalInjuries, #khojinaradbreakingnews, #MedicalImaging, #MRIScan, #MRIvCTScan, #MRIvsCTScan, #SpineCare, #SportsInjury, #TrendingHealthNews, healthcarenews, healthtips, khojinarad, medicalknowledge

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 4, 2026 September 4, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article OldAgePension OldAgePension : पात्र बुजुर्गों को हर महीने 1,500 रुपये पेंशन – डीएम
Next Article LegalUpdate LegalUpdate : ‘पति की कमाई से ज्यादा नहीं हो सकता गुजारा भत्ता’ – कोर्ट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BiggBoss20
BiggBoss20 : किसी एडवेंचर से कम नहीं है ‘बिग बॉस 20’ का घर
महाराष्ट्र September 4, 2026
HanumanAnsh
HanumanAnsh : ‘हनुमान अंश’ ने की बंपर कमाई , चमत्कार बरकरार
महाराष्ट्र September 4, 2026
LegalUpdate
LegalUpdate : ‘पति की कमाई से ज्यादा नहीं हो सकता गुजारा भत्ता’ – कोर्ट
राष्ट्रीय September 4, 2026
OldAgePension
OldAgePension : पात्र बुजुर्गों को हर महीने 1,500 रुपये पेंशन – डीएम
Uncategorized September 4, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?