By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ChamoliLapthalFossils :देवभूमि में जिन्दा है ‘डरावनी घाटी’ में रहस्य
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > ChamoliLapthalFossils :देवभूमि में जिन्दा है ‘डरावनी घाटी’ में रहस्य
चमोली

ChamoliLapthalFossils :देवभूमि में जिन्दा है ‘डरावनी घाटी’ में रहस्य

जीवाश्मों की भरमार.

admin
Last updated: 2026/08/21 at 11:09 AM
admin
Share
4 Min Read
ChamoliLapthalFossils
ChamoliLapthalFossils :देवभूमि में जिन्दा है ‘डरावनी घाटी’ में रहस्य
SHARE
Highlights
  • यहां बेहद गहरी और विशाल चट्टानी घाटियां हैं.
  • वैज्ञानिकों ने यहां से बेलेमनाइट, गैस्ट्रोपोड और प्राचीन समुद्री जीवों के दुर्लभ जीवाश्म (Fossils) एकत्र किए हैं.
  • घाटी इतनी संकरी और गहरी है कि दिन के उजाले में भी इसका एक बड़ा हिस्सा सूर्य की रोशनी से अछूता रहता है.

ChamoliLapthalFossils : देवभूमि में जिन्दा है ‘डरावनी घाटी’ में रहस्य  :-  उत्तराखंड के चमोली जिले की नीती घाटी में स्थित लपथल (Lapthal) क्षेत्र इस ऐतिहासिक भूगर्भीय घटना का सबसे बड़ा गवाह है। करोड़ों साल पुराने टेथिस सागर के अवशेष और सनातन परंपरा में पूजनीय शालिग्राम पत्थरों (जीवाश्म) के इस विशाल भंडार के सामने आने के बाद, अब इस संवेदनशील बॉर्डर एरिया को जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान (Fossil National Park) घोषित करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (BSIP) के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. हुकम सिंह और डॉ. रणवीर सिंह ने जून 2025 में इस दुर्गम लपथल क्षेत्र का एक व्यापक वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया था। उनके शोध में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इस क्षेत्र में 15 से 16 करोड़ वर्ष पुराने समुद्री अवसाद पूरी तरह सुरक्षित अवस्था में मिले हैं।

Contents
जीवाश्मों की भरमारयहां बेहद गहरी और विशाल चट्टानी घाटियां हैं

जीवाश्मों की भरमार

वैज्ञानिकों ने यहां से बेलेमनाइट, गैस्ट्रोपोड और प्राचीन समुद्री जीवों के दुर्लभ जीवाश्म (Fossils) एकत्र किए हैं। सनातनी परंपरा में भगवान विष्णु का स्वरूप माने जाने वाले शालिग्राम पत्थर आमतौर पर नेपाल की गंडकी नदी में मिलते हैं, लेकिन चमोली के लपथल में इसकी प्रचुर मात्रा ने दुनिया भर के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को हैरान कर दिया है।लपथल और रिमखिम के बीच का यह भूभाग अपनी अनोखी भौगोलिक बनावट के कारण ‘भारत का ग्रैंड कैन्यन’ के नाम से मशहूर हो रहा है। इस घाटी की कुछ अनूठी विशेषताएं हैं:

यहां बेहद गहरी और विशाल चट्टानी घाटियां हैं

घाटी इतनी संकरी और गहरी है कि दिन के उजाले में भी इसका एक बड़ा हिस्सा सूर्य की रोशनी से अछूता रहता है, जिसके कारण स्थानीय लोग इसे ‘डरावनी घाटी’ भी कहते हैं। इसी रहस्यमयी घाटी के भीतर आस्था का केंद्र ‘पार्वती कुंड’ भी स्थित है। कुमाऊं, गढ़वाल और तिब्बत (चीन) सीमा के मिलन बिंदु पर स्थित यह ‘कोल्ड डेजर्ट’ अब तक आम दुनिया से कटा हुआ था। पर्यटन विशेषज्ञ अजय भट्ट के अनुसार, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कोर जोन में होने के कारण यहां पहले केवल सेना की ही सक्रियता रहती थी।

पहले पर्यटकों को यहां तक पहुंचने के लिए सुमना (चमोली) या मुनस्यारी (पिथौरागढ़) से कई दिनों की कठिन ट्रेकिंग करनी पड़ती थी। लेकिन अब सड़क मार्ग का निर्माण होने से आवाजाही बेहद आसान हो गई है। प्रशासन ने अब स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को यहां जाने की अनुमति दे दी है। इसी साल मई में यहां सफलतापूर्वक ‘नीती अल्ट्रा मैराथन’ का आयोजन भी किया जा चुका है, जो इस क्षेत्र के खुलते दरवाजों का प्रमाण है।

सड़क कनेक्टिविटी बढ़ने के बाद इस प्राचीन विरासत को इंसानी दखल और अवैध खनन से बचाने की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। पिथौरागढ़ वन प्रभाग की 2011 से 2021 तक की प्रबंधन योजना में भी इसे ‘जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान’ घोषित करने का मजबूत सुझाव दिया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सरकार इसे समय रहते संरक्षित क्षेत्र घोषित कर देती है, तो यह न केवल इस ऐतिहासिक भूगर्भीय खजाने की रक्षा करेगा, बल्कि नीती घाटी के इको-टूरिज्म के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

You Might Also Like

ShaniNakshatraParivartan2026 : शनि ने बदली चाल… 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू

RishikeshFloodNews : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया दौरा

SmartCityDehradun : स्मार्ट देहरादून में जानलेवा बनी सड़केँ

VoterListRevisionUttarakhand : विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता एवं गंभीरता जरुरी – अंशुल सिंह , डीएम

ManAnimalConflictUttarakhand : मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने में जुटे डीएम अंशुल सिंह

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, BSIPScientificSurvey, ChamoliLapthalFossils, ColdDesertUttarakhand, DevbhoomiMysteries, DravaniGhatiChamoli, FossilNationalParkUttarakhand, GrandCanyonOfIndia, khojinarad, LapthalRimkhimValley, NandadevīNationalPark, NitiUltraMarathon, NitiValleyEcoTourism, ParvatiKundNitiValley, ShaligramStoneChamoli, SumnaPithoragarhTrek, TethysOceanFossils

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 21, 2026 August 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ClappingInFrontOfShivling ClappingInFrontOfShivling : शिवलिंग के सामने ताली क्यों बजाते है ?
Next Article ManAnimalConflictUttarakhand ManAnimalConflictUttarakhand : मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने में जुटे डीएम अंशुल सिंह

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ShaniNakshatraParivartan2026
ShaniNakshatraParivartan2026 : शनि ने बदली चाल… 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू
Uncategorized August 21, 2026
RishikeshFloodNews
RishikeshFloodNews : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया दौरा
उत्तराखण्ड August 21, 2026
SmartCityDehradun
SmartCityDehradun : स्मार्ट देहरादून में जानलेवा बनी सड़केँ
देहरादून August 21, 2026
VoterListRevisionUttarakhand
VoterListRevisionUttarakhand : विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता एवं गंभीरता जरुरी – अंशुल सिंह , डीएम
उत्तराखण्ड August 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?