BJPVijayAmritUttarakhand : क्या भाजपा के महामंथन से निकलेगा “विजय अमृत’ ? :- जीत की हैट्रिक , धामी की धमाकेदार वापसी और भाजपा के मजबूत किला उत्तराखंड को बचाने रखने के लिए भाजपा के दिग्गजों ने महामंथन किया है। जिसमें से जीत का कितना अमृत निकलेगा ये चुनावी नतीजे ही बताएँगे लेकिन गढ़वाल मंडल की तीनों लोकसभा सीटों पर अलग-अलग चरण में बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गयी है। पहले टिहरी फिर गढ़वाल और आखिर में हरिद्वार लोकसभा सीट पर बैठक हुई. टिहरी लोकसभा सांसद राज्यलक्ष्मी स्वास्थ्य के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाईं. गढ़वाल लोकसभा से सांसद अनिल बलूनी और हरिद्वार लोकसभा से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व संगठन के पदाधिकारी बैठकों में शामिल हुए.
भाजपा विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लगातार अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा रही है. राष्ट्रीय नेतृत्व के दौरे, संगठन की गतिविधियों और प्रदेश स्तर पर लगातार बैठकों के बाद अब पार्टी का फोकस जनप्रतिनिधियों और संगठन के बीच समन्वय मजबूत करने पर है. भाजपा के सामने प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की चुनौती है. ऐसे में पार्टी संगठन और सरकार दोनों ही स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और चुनावी तैयारियों को समय रहते मजबूत करने में जुटे हैं. गढ़वाल की तीनों लोकसभा सीटों की बैठकों को भी इसी चुनावी रणनीति की अहम कड़ी माना जा रहा है।
साल 2027 की शुरुआत में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. ऐसे में भाजपा का पूरा फोकस संगठन को चुनावी मोड में सक्रिय करने और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर है. पार्टी लगातार इस बात पर जोर दे रही है कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखा जाए।
मुख्यमंत्री , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश संगठन के महामंत्रियों की मौजूदगी में बैठकों में संबंधित लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक और जिला अध्यक्ष शामिल हुए जिन्होने संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति, उनके प्रचार-प्रसार और आगामी चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा की।
टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह रही अनुपस्थित
बैठक के पहले चरण में टिहरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. हालांकि टिहरी से भाजपा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह स्वास्थ्य कारणों के चलते बैठक में शामिल नहीं हुईं. टिहरी लोकसभा सीट की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कर रहे हैं. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों की स्थिति और संगठन की तैयारियों को लेकर चर्चा की जा रही है।
“भाजपा ऐसा संगठन है जो पूरे साल अपने कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए तैयार रहता है. पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सालभर संगठन की नीतियों और सरकार के कार्यक्रमों को लेकर काम करते हैं. इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम व्यक्ति तक किस तरह पहुंचाया जाए, इस पर चर्चा करना है. संगठन के कार्यकर्ताओं के प्रश्न, सुझाव और आगामी लक्ष्यों पर भी बैठक में विचार किया जा रहा है”
“पार्टी में संगठन सबसे बड़ा है और संगठन की ओर से जो लक्ष्य दिए जाते हैं, उन्हें पूरा करने के लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी मेहनत करते हैं. प्रदेश में पहले मंडल अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठकों का चरण पूरा किया जा चुका है. अब लोकसभा स्तर पर विधायकों और सांसदों के साथ बैठक की जा रही है।

