By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: UttarakhandGovernance : फील्ड में निकलें अफसर , दूर करें समस्याएं: आयुक्त
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > UttarakhandGovernance : फील्ड में निकलें अफसर , दूर करें समस्याएं: आयुक्त
देहरादून

UttarakhandGovernance : फील्ड में निकलें अफसर , दूर करें समस्याएं: आयुक्त

आयुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल कार्यालय में बैठकर नहीं किया जा सकता.

admin
Last updated: 2026/08/18 at 10:40 AM
admin
Share
4 Min Read
UttarakhandGovernance
UttarakhandGovernance : फील्ड में निकलें अफसर , दूर करें समस्याएं: आयुक्त
SHARE
Highlights
  • जनता मिलन में विवाह सहायता योजना से संबंधित लंबित प्रकरण की शिकायत.
  • आयुक्त ने निर्देश दिए कि जनता मिलन कार्यक्रमों के साथ स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएं.
  • ग्राम प्रधान संगठन द्वारा मनरेगा भुगतान, विलेज डेवलपमेंट प्लान सहित विभिन्न समस्याएं उठाई गईं.

UttarakhandGovernance : फील्ड में निकलें अफसर , दूर करें समस्याएं: आयुक्त :-  गोपेश्वर में आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में जनता मिलन में विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों एवं आमजन की 106 समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं। आयुक्त ने अधिकांश शिकायतों के मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो समस्याएं तत्काल निस्तारित नहीं हो सकती हैं, उनका नियमानुसार समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वास्तविक शिकायतों का 15 दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल कार्यालय में बैठकर नहीं किया जा सकता। अधिकारी गांवों और फील्ड में अपने भ्रमण बढ़ाएं तथा जिस स्थान से शिकायत प्राप्त हुई है, वहां जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को सुनना जितना जरूरी है, उनका समाधान करना भी उतना ही जरूरी है।

जनता मिलन में विवाह सहायता योजना से संबंधित लंबित प्रकरण की शिकायत , प्रधानमंत्री आवास योजना में आपत्ति से संबंधित शिकायत आयी तो वहीँ एक शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि वे पैर की बीमारी के उपचाराधीन हैं और आयुर्वेदिक अस्पताल से उपचार के बावजूद अपेक्षित लाभ नहीं मिला। इस पर आयुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कलेक्ट्रेट में एंबुलेंस बुलाकर शिकायतकर्ता को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास से संबंधित शिकायत पर उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग को जांच कर पात्रता का परीक्षण करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने निर्देश दिए कि जनता मिलन कार्यक्रमों के साथ स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएं, ताकि अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों को शिकायतों के समाधान के साथ आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकें।नैग्वाड़, गोपेश्वर निवासी सच्चिदानंद तिवाड़ी ने अवैध अतिक्रमण हटाने एवं कृषि लीज पट्टा भूमि से संबंधित शिकायत रखी। आयुक्त ने उपजिलाधिकारी को भूमि की पैमाइश कराने तथा तहसीलदार को पट्टे की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।सुशीला देवी ने अपने पुत्र के जल मित्र से संबंधित शिकायत रखी। आयुक्त ने जिला पंचायत राज अधिकारी को नियमानुसार प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ग्राम प्रधान संगठन द्वारा मनरेगा भुगतान, विलेज डेवलपमेंट प्लान सहित विभिन्न समस्याएं उठाई गईं। आयुक्त ने जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सुभाष नगर निवासी अनुसूया प्रसाद ने नाली से दूषित पानी की समस्या रखी। आयुक्त ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान एवं संबंधित अधिशासी अधिकारी को मौके पर सर्वे कर समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन में प्राप्त शिकायतों को केवल पत्राचार तक सीमित न रखें, बल्कि मौके पर जाकर समस्या की वास्तविकता की जांच करें और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में फील्ड विजिट बढ़ाते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद करें, ताकि समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उप वन संरक्षक बद्रीनाथ प्रणाली रमेश, उप वन संरक्षक केदारनाथ रजत सुमन, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, अलकेश नौड़ियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

AzadSamajParty : 2027 चुनाव के लिए Azad Samaj Party तैयार!

HinduRakshaDal : हिन्दू रक्षा दल के कार्येकर्ता सागर बजरंगी और श्रद्धा के ऊपर पैसो को लेकर लगाए आरोप

SilentVillage : ‘साइलेंट विलेज’ जहां ना बोल ना सुन पाते हैं

GPSShutdown : अगर GPS बंद हो जाए तो क्या-क्या होगा?

MandukyaUpanishad : चेतना की चौथी अवस्था तुरीय का रहस्य

TAGGED: #AnandSwarup, #CMOChamoli, #DistrictChamoli, #FieldVisit, #GarhwalCommissioner, #GoodGovernance, #GopeshwarCollectorate, #GopeshwarNews, #JanTaMilan, #khojinaradbreakingnews, #PublicHealthCamp, chamolinews, khojinarad, PublicGrievanceRedressal, PublicWelfare, UttarakhandGovernance, uttarakhandpolice

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 18, 2026 August 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandPolitics : Congress नेता Harak Singh Rawat का आरोप- बाहरी खनन माफियाओं को मिल रहा संरक्षण!
Next Article DisasterManagement DisasterManagement : आपदा प्रबंधन के टिप्स लेने श्रीलंकन अफसर पहुंचे दून

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AzadSamajParty : 2027 चुनाव के लिए Azad Samaj Party तैयार!
वीडियो September 9, 2026
HinduRakshaDal : हिन्दू रक्षा दल के कार्येकर्ता सागर बजरंगी और श्रद्धा के ऊपर पैसो को लेकर लगाए आरोप
देहरादून September 9, 2026
SilentVillage
SilentVillage : ‘साइलेंट विलेज’ जहां ना बोल ना सुन पाते हैं
राज्य September 9, 2026
GPSShutdown
GPSShutdown : अगर GPS बंद हो जाए तो क्या-क्या होगा?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ September 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?