By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: BreastCancerAwareness : उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र कोटद्वार में शुरू
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > पौड़ी गढ़वाल > BreastCancerAwareness : उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र कोटद्वार में शुरू
उत्तराखण्ड

BreastCancerAwareness : उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र कोटद्वार में शुरू

ऋतु खण्डूडी भूषण के प्रयासों से सरकारी क्षेत्र में एम्स ऋषिकेश के बाद कोटद्वार में उपलब्ध हुई मैमोग्राफी की सुविधा.

admin
Last updated: 2026/08/17 at 3:01 PM
admin
Share
5 Min Read
BreastCancerAwareness
BreastCancerAwareness : उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र कोटद्वार में शुरू
SHARE
Highlights
  • ऐसे में कई बार बीमारी बढ़ जाने के बाद उसका पता चलता है और तब उनकी स्थिति अधिक गंभीर हो जाती है.
  • उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.
  • भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, कोटद्वार के निदेशक अम्बरीश त्रिपाठी ने कहा कि विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने का अनुरोध.

BreastCancerAwareness :उत्तराखंड का पहला स्तन कैंसर जांच केंद्र कोटद्वार में शुरू :-  विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण के प्रयासों से चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सामाजिक उत्तरदायित्व निधि के माध्यम से स्थापित मैमोग्राफी प्रयोगशाला का शुभारंभ हुआ।

स्तन कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण पिछले दो वर्षों से कोटद्वार में मैमोग्राफी प्रयोगशाला स्थापित कराने के लिए निरंतर प्रयासरत थीं, जो आज सफल हुआ। इस सुविधा से कोटद्वार सहित पौड़ी गढ़वाल और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को स्तन कैंसर की जांच एवं प्रारंभिक पहचान की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा, “महिलाएं परिवार का केंद्र होती हैं। कई बार परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े, इस चिंता के कारण महिलाएं अपनी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बारे में समय पर परिवार को नहीं बताती हैं।

ऐसे में कई बार बीमारी बढ़ जाने के बाद उसका पता चलता है और तब उनकी स्थिति अधिक गंभीर हो जाती है। मैमोग्राफी प्रयोगशाला के माध्यम से महिलाओं में स्तन कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान हो सकेगी और समय रहते आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।”

उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। स्तन कैंसर सहित स्तन संबंधी गंभीर रोगों की समय पर जांच अत्यंत आवश्यक है। स्थानीय स्तर पर मैमोग्राफी की सुविधा उपलब्ध होने से महिलाओं को जांच के लिए बाहर जाने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी और समय पर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेगी ।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, कोटद्वार के निदेशक अम्बरीश त्रिपाठी ने कहा कि विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने का अनुरोध भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से किया गया था। इसी क्रम में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय में मैमोग्राफी मशीन की स्थापना कराई गई है।

उन्होंने कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण के अनुरोध पर कोटद्वार में 1500 स्ट्रीट लाइटें, प्रमुख चौराहों पर निगरानी कैमरे, झण्डीचौड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति गृह तथा बेस चिकित्सालय में शौचालय सहित विभिन्न जनोपयोगी कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत जनहित से जुड़े कार्यों को आगे भी प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विजय सिंह ने कहा कि चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय में मैमोग्राफी प्रयोगशाला के शुरू होने से यह सुविधा उपलब्ध कराने वाला प्रदेश का पहला राजकीय चिकित्सालय बन गया है। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सालय के लिए गौरव और हर्ष का विषय है।

उन्होंने कहा कि मैमोग्राफी सुविधा उपलब्ध होने से महिलाओं को स्तन कैंसर की जांच के लिए अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय स्तर पर जांच उपलब्ध होने से महिलाओं को समय पर चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय क्षेत्र का प्रमुख राजकीय चिकित्सालय है और यहां आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं जांच सुविधाओं का विस्तार होने से कोटद्वार, भाबर क्षेत्र तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को लाभ मिलेगा।

उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक जांच कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और रोग की प्रारंभिक अवस्था में पहचान जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, कोटद्वार के निदेशक अम्बरीश त्रिपाठी, महाप्रबंधक रविंद्र नाथ पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विजय सिंह, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शशिबाला केष्टवाल, मंडल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, आशीष रावत, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र नेगी, गुरुवचन सिंह, दलजीत सिंह, सुनीता देवी, गोपाल दत्त जखमोला, पार्षद आरती खर्कवाल, रितु चमोली, नीरू बाला खंतवाल, प्रमोद केष्टवाल , राजेंद्र जज़ेडी, अमिताभ अग्रवाल,महेश नेगी, मुन्ना फौजी, कैप्टन गजेंद्र मोहन धस्माना, राकेश देवरानी, गायत्री भट्ट, मंजू जखमोला, विजय लखेड़ा सहित चिकित्सालय के चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

You Might Also Like

THDCTunnelRescue : टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान ख़त्म

ShriKrishnaJanmabhoomi : श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की मांग तेज, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी: आलोक मिश्रा

MurderCase : रुड़की के मंगलौर में गंगनहर किनारे महिला का शव मिला, गला रेतकर हत्या की आशंका

NagPanchami : नाग पंचमी पर मसूरी में नाग देवता मंदिर में लगा भव्य मेला, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

THDCTunnelRescue : टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर

TAGGED: #BaseHospitalKotdwar, #BELCSR, #BreastCancerAwareness, #BreastCancerScreening, #CancerDetection, #khojinaradbreakingnews, #KotdwarNews, #MammographyCenter, #MedicalInfrastructure, #PauriGarhwal, #UttarakhandGovt, #UttarakhandHealth, #WomenHealth, AIIMS_Rishikesh, khojinarad, RituKhanduriBhushan, UttarakhandDevelopment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 17, 2026 August 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SelfReliantUttarakhand SelfReliantUttarakhand : आत्मनिर्भर उत्तराखंड बढ़ते महिलाओं के कदम
Next Article UttarakhandTourism UttarakhandTourism : एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

THDCTunnelRescue
THDCTunnelRescue : टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान ख़त्म
उत्तराखण्ड August 18, 2026
ShriKrishnaJanmabhoomi : श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की मांग तेज, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी: आलोक मिश्रा
उत्तर प्रदेश August 18, 2026
MurderCase : रुड़की के मंगलौर में गंगनहर किनारे महिला का शव मिला, गला रेतकर हत्या की आशंका
रुड़की August 18, 2026
NagPanchami : नाग पंचमी पर मसूरी में नाग देवता मंदिर में लगा भव्य मेला, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मसूरी August 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?