By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandNews : पर्वतीय क्षेत्रों में छोटे कोल्ड स्टोरेज तैयार करेगी सरकार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UttarakhandNews : पर्वतीय क्षेत्रों में छोटे कोल्ड स्टोरेज तैयार करेगी सरकार
उत्तराखण्ड

UttarakhandNews : पर्वतीय क्षेत्रों में छोटे कोल्ड स्टोरेज तैयार करेगी सरकार

मुख्य सचिव ने जाइका से वित्तपोषित उत्तराखण्ड एकीकृत बागवानी विकास योजना.

admin
Last updated: 2026/08/15 at 10:58 AM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandNews
UttarakhandNews : पर्वतीय क्षेत्रों में छोटे कोल्ड स्टोरेज तैयार करेगी सरकार
SHARE
Highlights
  • उन्होंने इस योजना के वर्षवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए, कार्ययोजना प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए.
  • मुख्य सचिव ने कहा कि यहाँ अच्छा पोटेंशियल है, इन क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से सिंचाई सुविधा विकसित करने की आवश्यकता.
  • मुख्य सचिव ने नए कहा कि इन क्षेत्रों के लिए सप्लाई चेन विकसित की जाए.

UttarakhandNews  : पर्वतीय क्षेत्रों में छोटे कोल्ड स्टोरेज तैयार करेगी सरकार :- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने उत्तराखण्ड इंटीग्रेटेड हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान प्रदेश के उत्तराखण्ड इंटीग्रेटेड हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के सभी घटकों पर विस्तार से चर्चा हुई और विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने जाइका से वित्तपोषित उत्तराखण्ड एकीकृत बागवानी विकास योजना ( परियोजना अवधि – अप्रैल 2022 – दिसंबर 2029) को पीएम गतिशक्ति डिजिटल प्लेटफार्म पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे इस प्रोजेक्ट की जीआईएस आधारित डिजिटल मैपिंग हो सकेगी। इससे परियोजना के अन्य अन्य घटकों से एकीकरण और समन्वय आसानी से हो सकेगा।

उन्होंने इस योजना के वर्षवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए, कार्ययोजना प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने प्रोजेक्ट के तहत 4 जनपदों नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी और उत्तरकाशी के 16 विकासखण्डों के 16 क्लस्टर आधारित बिजनेस ऑर्गनाईजेशन (सीबीबीओ) की अलग-अलग समीक्षा किए जाने की बात कही।

मुख्य सचिव ने कहा कि यहाँ अच्छा पोटेंशियल है, इन क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से सिंचाई सुविधा विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रमुख सचिव सिंचाई को इन 16 कलस्टर के लिए निश्चित सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। इसके लिए सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कहा कि वर्षा आधारित सिंचाई व्यवस्था से ही उत्तराखण्ड एकीकृत बागवानी विकास योजना को सफल बनाया जा सकेगा।

मुख्य सचिव ने नए कहा कि इन क्षेत्रों के लिए सप्लाई चेन विकसित की जाए। साथ ही छोटे कोल्ड स्टोरेज तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत 30 मीट्रिक टन के कोल्ड स्टोरेज रूम को पर्वतीय क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुरूप छोटा किया जा सकता है और अलग-अलग साइज के बनाए जा सकते हैं। अधिक आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने इसके लिए जाइका से सहमति लेते हुए कोल्ड स्टोरेज चेन के लिए विभिन्न साइज के स्टोरेज बनाए जाने की बात कही। उन्होंने सोलर आधारित कोल्ड स्टोरेज की सम्भावनाएं तलाशे जाने की भी बात कही।

मुख्य सचिव ने पॉलीहाउस योजना की साप्ताहिक समीक्षा करते हुए निर्धारित समय पर परियोजना पूर्ण किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही, महक क्रांति के अंतर्गत 2026 से 2036 तक प्रत्येक वर्ष का वर्षवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए योजनाएं तैयार किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि महक क्रांति को सफल बनाने के लिए क्वालिटी मटेरियल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव डॉ आर. मीनाक्षी सुन्दरम एवं सचिव डॉ. एस.एस. पाण्डेय सहित अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

IndependenceDay2026 : Devbhoomi ने मनाया जश्न ए आजादी

AccidentNews : देहरादून के मोब्बेवाला में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक

SGRRUniversity : एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा

PipalkotiTunnelAccident : टनल में रेस्क्यू अभियान , दो की तलाश जारी

StudentProtest : ‘DM-SP को बुलाइए, तभी होगी बात’…

TAGGED: #HillyAreas, #JICAProject, #khojinaradbreakingnews, #MehakKranti, #nainital, #PolyhouseYojana, #UttarakhandGovernment, AnandBardhan, coldstorage, GISMapping, khojinarad, pithoragarh, Tehri, UttarakhandDevelopment, uttarakhandhorticulture, uttarakhandnews, uttarkashi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 15, 2026 August 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ModiMaidan ModiMaidan : 23.32 करोड़ में बनेगा मोदी मैदान स्टेडियम
Next Article IndependenceDay IndependenceDay : शहीद परिवारों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान – धामी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

IndependenceDay2026 : Devbhoomi ने मनाया जश्न ए आजादी
देहरादून August 15, 2026
AccidentNews : देहरादून के मोब्बेवाला में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
देहरादून August 15, 2026
SGRRUniversity
SGRRUniversity : एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा
उत्तराखण्ड August 15, 2026
PipalkotiTunnelAccident
PipalkotiTunnelAccident : टनल में रेस्क्यू अभियान , दो की तलाश जारी
उत्तराखण्ड August 15, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?