By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ChamoliTunnelAccident : घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जाना कुशलक्षेम
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > ChamoliTunnelAccident : घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जाना कुशलक्षेम
चमोली

ChamoliTunnelAccident : घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जाना कुशलक्षेम

प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

admin
Last updated: 2026/08/14 at 12:58 PM
admin
Share
2 Min Read
ChamoliTunnelAccident
ChamoliTunnelAccident : घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जाना कुशलक्षेम
SHARE
Highlights
  • मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने.
  • उन्होंने कहा कि घायल श्रमिकों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जाए.
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रत्येक व्यक्ति की जान हमारे लिए बहुत कीमती है.

ChamoliTunnelAccident : घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जाना कुशलक्षेम :-  मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनसे बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के बारे में जानकारी ली तथा अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायल श्रमिकों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जाए और आवश्यकतानुसार उन्हें सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रत्येक व्यक्ति की जान हमारे लिए बहुत कीमती है। इसके लिए हमारे पास जितने भी साधन उपलब्ध हैं, उन सभी का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और रेस्क्यू अभियान में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना में प्रभावित श्रमिकों के परिजनों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने के लिए संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी उन्होंने स्वयं वार्ता की है। साथ ही टनल दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इस दौरान बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

UttarakhandPolice : उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिक होंगे “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित

ChamoliTunnelRescue : CM ने सम्हाली Rescue अभियान की कमान

ChamoliRescue : संकट आया तो फिर मुख्यमंत्री ने सम्भाली कमान !

MaternalHealth : मातृ मृत्यु रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश

UttarakhandNews :विभाजन का दर्द भुलाया नहीं जा सकता – मुख्यमंत्री

TAGGED: #ChamoliRescue, #ChamoliTunnelAccident, #DistrictHospitalGopeshwar, #GopeshwarHospital, #khojinaradbreakingnews, #MagisterialInquiry, #pushkarsinghdhami, #THDCProject, #TunnelRescue, #UttarakhandCM, #UttarakhandEmergency, #UttarakhandGovernment, #VishnugadPipalkoti, chamolinews, khojinarad, PushkarDhami, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 14, 2026 August 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ChamoliTunnelRescue : CM ने सम्हाली Rescue अभियान की कमान
Next Article UttarakhandPolice UttarakhandPolice : उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिक होंगे “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandPolice
UttarakhandPolice : उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिक होंगे “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित
देहरादून August 14, 2026
ChamoliTunnelRescue : CM ने सम्हाली Rescue अभियान की कमान
चमोली August 14, 2026
ChamoliRescue
ChamoliRescue : संकट आया तो फिर मुख्यमंत्री ने सम्भाली कमान !
उत्तराखण्ड August 14, 2026
MaternalHealth
MaternalHealth : मातृ मृत्यु रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश
उत्तराखण्ड August 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?