By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: PotholeFreeUttarakhand : उत्तराखंड की हर सड़क हो गड्ढामुक्त – धामी का आदेश
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > PotholeFreeUttarakhand : उत्तराखंड की हर सड़क हो गड्ढामुक्त – धामी का आदेश
उत्तराखण्ड

PotholeFreeUttarakhand : उत्तराखंड की हर सड़क हो गड्ढामुक्त – धामी का आदेश

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दृष्टिगत सतर्कता बढ़ाते हुए.

admin
Last updated: 2026/08/11 at 11:50 AM
admin
Share
3 Min Read
PotholeFreeUttarakhand
PotholeFreeUttarakhand : उत्तराखंड की हर सड़क हो गड्ढामुक्त - धामी का आदेश
SHARE
Highlights
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान आपदा अथवा अत्यधिक वर्षा के कारण जहां-जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं.
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 15 अक्टूबर तक किसी भी स्थिति में प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए.
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में मानसून के बाद और तेजी लाई जाए.

PotholeFreeUttarakhand : उत्तराखंड की हर सड़क हो गड्ढामुक्त – धामी का आदेश :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मानसून की स्थिति, चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा, आपदा प्रबन्धन, जन-जन के द्वार कार्यक्रम, सत्यापन अभियान, गड्ढा मुक्त सड़कें जैसे विभिन्न विषयों पर दिशा निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दृष्टिगत सतर्कता बढ़ाते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा जाए. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने फोन चालू रखें और किसी भी परिस्थिति में संपर्क से बाहर न रहें. किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां सुनिश्चित की जाएं, ताकि मानसून के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान आपदा अथवा अत्यधिक वर्षा के कारण जहां-जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, मार्ग अवरुद्ध या टूटे हैं तथा ड्रेनेज सिस्टम में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हुई है, उनका जिलाधिकारी स्तर पर विस्तृत विवरण तैयार किया जाए. उन्होंने कहा ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर मानसून समाप्त होते ही क्षतिग्रस्त सड़कों, मार्गों एवं ड्रेनेज व्यवस्था के पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून समाप्त होते ही प्रदेश भर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान शुरू किया जाए. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने जिलों में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए समिति गठित करें और कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 15 अक्टूबर तक किसी भी स्थिति में प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में मानसून के बाद और तेजी लाई जाए. उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों एवं ग्रामों में अभी तक इन शिविरों का आयोजन नहीं हुआ है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

You Might Also Like

सीमांत नीती घाटी में बिगड़े हालात, बारिश ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें

justice : पीड़ित परिवार को अब तक नहीं मिली प्रशासनिक मदद!

HemkundSahibYatra2026 : हेमकुंट घाटी में खिले दुर्लभ ब्रह्मकमल: वैली ऑफ फ्लावर्स की तर्ज पर फूलों से महकी घाटी, श्रद्धालुओं के लिए बना आकर्षण का केंद्र

ManveerSinghChauhan : खड़गे के फ्लॉप दौरे पर इतराने के बजाय हकीकत को स्वीकारे कांग्रेस: चौहान

MaternityLeaveRules : क्या चौथी डिलेवरी पर मिलेगी मैटरनिटी लीव?

TAGGED: #CharDhamYatra, #DisasterManagement, #JanJanKeDwar, #khojinaradbreakingnews, #PotholeFreeUttarakhand, #pushkarsinghdhami, #RoadMaintenance, #UttarakhandRoads, cmofficeuttarakhand, dehradunnews, DhamiGovt, DhamiStrictAction, KanwarYatra2026, khojinarad, UttarakhandGovernance, UttarakhandMonsoon2026, UttarakhandUpdates

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 11, 2026 August 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MaternityLeaveRules MaternityLeaveRules : क्या चौथी डिलेवरी पर मिलेगी मैटरनिटी लीव?
Next Article ManveerSinghChauhan ManveerSinghChauhan : खड़गे के फ्लॉप दौरे पर इतराने के बजाय हकीकत को स्वीकारे कांग्रेस: चौहान

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

सीमांत नीती घाटी में बिगड़े हालात, बारिश ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें
चमोली August 11, 2026
justice : पीड़ित परिवार को अब तक नहीं मिली प्रशासनिक मदद!
देहरादून August 11, 2026
HemkundSahibYatra2026
HemkundSahibYatra2026 : हेमकुंट घाटी में खिले दुर्लभ ब्रह्मकमल: वैली ऑफ फ्लावर्स की तर्ज पर फूलों से महकी घाटी, श्रद्धालुओं के लिए बना आकर्षण का केंद्र
उत्तराखण्ड August 11, 2026
ManveerSinghChauhan
ManveerSinghChauhan : खड़गे के फ्लॉप दौरे पर इतराने के बजाय हकीकत को स्वीकारे कांग्रेस: चौहान
उत्तराखण्ड August 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?